Bihar Police Constable Eligibility Criteria 2023 – Age Limit, Height, Chest

Bihar Police Constable Eligibility Criteria 2023: बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग हर साल बिहार पुलिस कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन करता है। जिसमें बड़ी संख्या में उम्मीदवार शामिल होते है। अगर आप भी वह उम्मीदवार है जो इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते है तो आपको परीक्षा के लिए आवेदन करने से पहले बिहार पुलिस कांस्टेबल एलिजिबिलिटी के बारे में जान लेना चाहिए। जिससे आपको यह पता चल सके कि आप इसमें अप्लाई करने के लिए एलिजिबल है या नहीं। इस आर्टिकल में हम आपको Bihar Police Constable Eligibility 2023 Criteria से सम्बंधित विस्तृत जानकारी प्रदान कर रहे है।

जिसमें आपको बिहार पुलिस कांस्टेबल में आवेदन करने के लिए आवश्यक Bihar Police Constable Age Limit, शैक्षिक योग्यता, फिजिकल एग्जामिनेशन टेस्ट और फिजिकल सहनशक्ति परीक्षण टेस्ट की पूरी जानकारी दी गयी है। उम्मीदवारों को इन सभी योग्यताओं पर ध्यान देना चाहिए कि वह उन सभी एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया को पूरा करते है। इसके आलावा यदि कोई उम्मीदवार उन आवश्यकताओं को पूरा करने में असफल होता है, तो भर्ती चयन प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवार को किसी भी समय बाहर किया जा सकता है।

यह भी देखें: Bihar Police Constable Syllabus 2023

Bihar Police Constable Eligibility Criteria 2023 – Age Limit, Height, Chest

बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग की ओर से कांस्टेबल पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया निर्धारित किया गया है। उम्मीदवारों को सभी आवश्यक योग्यताओं को पूरा करना जरुरी है। यह लेख आपको Bihar Police Constable Eligibility को जानने में मदद करेगा। जिसमें बिहार पुलिस कांस्टेबल आयु सीमा, शैक्षिक योग्यता, फिजिकल स्टैण्डर्ड आदि से सम्बंधित सारी जानकारी दी गयी है। वह उम्मीदवार जो बिहार पुलिस के कांस्टेबल पद पर आवेदन के लिए इच्छुक है, उन्हें आवेदन करने से पहले यह जानना आवश्यक है कि वह इसके लिए एलिजिबल है या नहीं।

Bihar Police Constable Educational Qualification

बिहार पुलिस की कांस्टेबल भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को न्यूनतम शैक्षिक योग्यता (Minimum educational qualification) की जानकारी होनी चाहिए। जिसकी विस्तृत जानकारी यहाँ दी गयी है।

  1. उम्मीदवार बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड या बिहार राज्य संस्कृत शिक्षा बोर्ड या राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट (10+2) परीक्षा पास होना चाहिए।
  2. बिहार संस्कृत बोर्ड के उम्मीदवारों को न्यूनतम आचार्य (without English) प्रमाण पत्र या शास्त्री (अंग्रेजी के साथ) प्रमाण पत्र पास होना चाहिए।

Bihar Police Constable Age Limit – बिहार पुलिस कांस्टेबल आयु सीमा

सभी उम्मीदवारों के लिए यह महत्वपूर्ण है कि उन्हें बिहार पुलिस कांस्टेबल पद के लिए निर्धारित की गयी आयु सीमा के बारे में जानकारी हो। निर्धारित आयु सीमा के बीच आने वाले उम्मीदवार ही परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते है।

सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए निर्धारित न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष है। बिहार पुलिस कांस्टेबल के पद के लिए सामान्य और आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा अलग-अलग है। इसके आलावा विभिन्न आरक्षित श्रेणियों की आयु सीमा भी अलग-2 है। यहाँ आपको नीचे की ओर सभी श्रेणियों के लिए आवश्यक आयु सीमा की स्पष्ट जानकारी दी गयी है।

Category Lower Age Limit Upper Age Limit for Male Upper Age Limit for Female
General 18 Years 25 Years 25 Years
Extremely Backward Classes (EBC) 18 Years 27 Years 28 Years
Backward Class (BC) 18 Years 27 Years 28 Years
SC (Scheduled Caste) 18 Years 30 Years 30 Years
ST (Scheduled Tribe) 18 Years 30 Years 30 Years

बिहार पुलिस कांस्टेबल में आवेदन के लिए विभिन्न श्रेणियों को आयु सीमा में मिलने वाली छूट की जानकारी नीचे तालिका में दी गयी है।

Category Upper Age Limit Relaxation (in Years)
Extremely Backward Classes (EBC) 5 Years
Backward Classes (BC) 5 Years
SC 5 Years
ST 5 Years

Bihar Police Constable Physical Standard Requirements

CSBC ने बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवारों के लिए कुछ फिजिकल स्टैन्डर्ड निर्धारित किये है। जिसे सभी उम्मीदवारों को पूरा करना चाहिए। यहाँ नीचे दी गयी तालिका में आपको फिजिकल स्टैन्डर्ड से जुडी सभी डिटेल्स दी गयी है।

Category Bihar Constable Height Weight Chest
Male (General) 165 cm OR 5’4 Feet N/A 81 cm – 86 cm
Male (Backward Class) 165 cm OR 5’4 Feet N/A 81 cm – 86 cm
Male (Extremely Backward Class) 160 cm OR 5’3 Feet N/A 81 cm – 86 cm
Male (Scheduled Caste) 160 cm OR 5’3 Feet N/A 79 cm – 84 cm
Male (Scheduled Tribes) 160 cm OR 5’3 Feet N/A 79 cm – 84 cm
Gorkha Male of India 160 cm OR 5’3 Feet N/A 79 cm – 84 cm
Female (All Categories) 155 cm OR 5’1 Feet 48 Kg N/A

नोट:

  1. फिजिकल स्टैन्डर्ड के लिए कोई भी मार्किंग स्कीम नहीं रखी गयी है, लेकिन अगर किसी उम्मीदवार को अधिकारियों द्वारा तय की गयी एलिजिबिलिटी में योग्य नहीं पाया जाता है तो उसे भर्ती प्रक्रिया से बाहर कर दिया जायेगा।
  2. छाती फुलाने से पहले और उसके बाद में कम से कम 5 सेमी का अंतर होना चाहिए।
  3. महिला उम्मीदवारों के लिए कोई chest measurement नहीं होगा।
  4. बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा में बैठने के योग्य (Eligible) होने के लिए सभी श्रेणियों में शामिल महिला उम्मीदवारों का वजन कम से कम 48 किलोग्राम होना चाहिए।

Bihar Police Constable Physical Efficiency Test (PET)

बिहार पुलिस कांस्टेबल में उम्मीदवार को शारीरिक दक्षता परीक्षण (Physical Efficiency Test) किया जाता है। जिसके लिए CSBC द्वारा आवश्यक मानक तय किये गए है। जिसे पूरा करना सभी उम्मीदवारों लिए जरुरी है।

Type of test Male (All Categories) Female (All Categories) Marks
1.6 km Race 6 मिनट के अंदर N/A
  1. 5 मिनट के भीतर पूरी करने पर 50 अंक
  2. 5 मिनट और 5 मिनट 20 सेकंड के बीच पूरी करने पर 40 अंक
  3. 5 मिनट 20 सेकेंड और 5 मिनट 40 सेकेंड में पूरी करने पर 30 अंक
  4. 5 मिनट 40 सेकंड और 6 मिनट में पूरी करने पर 20 अंक
1 Km Race N/A 5 मिनट के अंदर
  1. 50 अंक यदि 4 मिनट के भीतर पूरा कर लिया जाए
  2. 4 मिनट और 4 मिनट 20 सेकंड के बीच पूरा करने पर 40 अंक
  3. 4 मिनट 20 सेकेंड और 4 मिनट 40 सेकेंड में पूरा करने पर 30 अंक
  4. 20 अंक 4 मिनट 40 सेकंड और 5 मिनट में पूरा करने पर
High Jump न्यूनतम 4 फीट न्यूनतम 3 फीट अधिकतम अंक: 25
Shot Put Throw 16 lbs की गेंद के साथ न्यूनतम 16 फीट (लगभग 7.25 किलोग्राम के बराबर)। 12 lbs की गेंद के साथ न्यूनतम 12 फीट (लगभग 5.44 किलोग्राम के बराबर)। अधिकतम अंक: 25

Bihar Police Constable Eligibility Criteria FAQs

Q.1. बिहार पुलिस कांस्टेबल के लिए क्या क्वालिफिकेशन चाहिए?
Ans.
उम्मीदवार का बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड / बिहार राज्य संस्कृत शिक्षा बोर्ड / राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त बोर्ड से बारहवीं (10+2) परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
Q.2. बिहार पुलिस कांस्टेबल के लिए ऐज लिमिट क्या है?
Ans.
Bihar Police Constable में सामान्य श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए आवश्यक न्यूनतम आयु सीमा 18 से 25 वर्ष है। अन्य श्रेणियों के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी गयी है, जिसकी विस्तृत जानकारी आप इस आर्टिकल से प्राप्त कर सकते है।

ऊपर दिए लेख में आपको Bihar Police Constable Eligibility 2023 से सम्बंधित डिटेल्स दी गयी है। हम आशा करते है यह इनफार्मेशन आपको अच्छी लगी होगी। अगर आप इससे जुड़ा कोई अन्य सवाल हमसे पूछना चाहते है तो हमें कमेंट करके पूछ सकते है। हम जल्द ही आपके कमेंट का रिप्लाई देने का प्रयास करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *