Bihar Police Constable Recruitment 2023 – बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑनलाइन फॉर्म कैसे भरें?: बिहार पुलिस विभाग की तरफ से बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 को लेकर ऑफिसियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। जो बिहार पुलिस में नौकरी की तलाश कर रहे सभी उम्मीदवारों के लिए बहुत अच्छी खबर है। उम्मीदवार बिहार पुलिस की भर्ती के लिए इच्छुक है और इसके लिए आवश्यक सभी एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया को पूरा करते है वह इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन दर्ज कर सकते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको Bihar Police Constable Recruitment 2023 से जुडी सभी जानकारी प्रदान कर रहे हैं। जिसके माध्यम से आप बिहार पुलिस में कांस्टेबल के पदों पर जारी की गयी वैकेंसी की संख्या और अन्य महत्वपूर्ण डिटेल्स के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
बिहार पुलिस कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए अप्लाई करने से पहले सभी उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित कर लेना काफी जरुरी है कि वह विभाग के द्वारा इसमें आवेदन के लिए आवश्यक एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया को पूरा करते हैं जिसकी जानकारी आप नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।
यह भी देखें: Bihar Police Constable Eligibility Criteria 2023 – Age Limit, Height, Chest
Bihar Police Constable Recruitment 2023 – ऑनलाइन फॉर्म कैसे भरें?
बिहार पुलिस विभाग के द्वारा कांस्टेबल के पदों पर भर्ती का आयोजन होने जा रहा है। अगर आप उन उम्मीदवारों में से है, जो बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल की भर्ती में शामिल होना चाहते हैं तो आपको इस भर्ती से जुडी सभी महत्वपूर्ण डिटेल्स के बारे में जानकारी होनी जरुरी है। विभाग के द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर बिहार पुलिस कांस्टेबल की लेटेस्ट भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। ऐसे में वह जो उम्मीदवार जो इस भर्ती के लिए अप्लाई करना चाहते हैं उन सभी को भर्ती में जारी किये गए कुल पदों की संख्या व इससे सम्बंधित अन्य आवश्यक जानकारी के बारे में पता होना चाहिए।
इस लेख में आपको Bihar Police Constable Bharti 2023 से जुडी सभी महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी है जिसे ध्यानपूर्वक पढ़ने के बाद आपको इसे लेकर किसी भी प्रकार की असमंजस की स्थिति नहीं रहेगी।
Recruitment Board | Central Selection Board of Constables (CSBC), Bihar |
Post Name | Constable |
Total Vacancies | 21391 |
Application Mode | Online |
Category | Sarkari Naukri |
Registration Dates | 20th June to 20th July 2023 |
Job Location | Bihar |
Official Website | csbc.bih.nic.in |
Bihar Police Constable Vacancy 2023
बिहार पुलिस विभाग ने कांस्टेबल के लिए महिला और पुरुष दोनों वर्गों के उम्मीदवारों के लिए वैकेंसी जारी की गयी है। अगर आप इस भर्ती के लिए एलिजिबल है तो आप अपने हाथ से यह सुनहरा अवसर बिल्कुल भी जाने न दें। यहाँ नीचे दी गयी टेबल में आपको बिहार पुलिस कांस्टेबल वेकेंसी की कैटेगरी-वाइज लिस्ट प्रदान की गयी है।
Category | Number of Posts |
---|---|
UR | 8556 |
EWS | 2140 |
BC | 2570 |
EBC | 3842 |
BC Female | 655 |
SC | 3400 |
ST | 228 |
Total | 21391 |
CSBC Bihar Police Constable Recruitment 2023 Apply Online
बिहार पुलिस भर्ती 2023 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इसीलिए जो भी उम्मीदवार इसमें शामिल होना चाहते हैं और इसमें आवेदन के लिए जरुरी सभी एलिजिबिलिटी की शर्तों को पूरा करते हैं वह बिना कोई देर किये जल्द से जल्द इसके लिए ऑनलाइन फॉर्म को भर दें। उम्मीदवारों को Bihar Constable Online Form 2023 को भरते समय कोई भी प्रॉब्लम न आये इसीलिए यहाँ नीचे की और आपको एक डायरेक्ट लिंक प्रदान किया गया है जिस पर क्लिक करके आप बिहार पुलिस कांस्टेबल के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Bihar Police Constable 2023 Apply Online | Click Here |
Bihar Police Constable Recruitment 2023 Application Fee
उम्मीदवारों को भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म को भरने के बाद आवश्यक आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा, जिसके बाद ही फॉर्म के आवेदन की प्रक्रिया पूरी होगी। हालाँकि आवेदन शुल्क में एससी / एसटी, महिला (सभी श्रेणियों) उम्मीदवारों और पूर्व सैनिकों से संबंधित उम्मीदवारों को छूट दी गई है। इस शुल्क का भुगतान आप ऑनलाइन नेट बैंकिंग/डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड के माध्यम से या ‘ऑफलाइन’ बैंक चालान द्वारा कर सकते हैं।
Category | Application Fee |
---|---|
General / OBC / EWS / Other State | 675 |
SC / ST | 180 |
How to Apply For Bihar Police Constable Recruitment 2023
आप नीचे दिए गए कुछ आसान से स्टेप्स को फॉलो करके बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन फॉर्म को भर सकते हैं।
- बिहार पुलिस विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट www.csbc.bih.nic.in पर जायें।
- होमपेज पर आपको Quick Links के अंदर Recruitment Corner का ऑप्शन दिखाई उस पर क्लिक करें।
- एग्जामिनेशन पोर्टल पर क्लिक करें और फिर बिहार पुलिस भर्ती 2023 पर क्लिक करें।
- अब एक नया पेज ओपन होगा, जहाँ आपको रजिस्टर का ऑप्शन दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
- रजिस्टर पर क्लिक करने के बाद आपकी स्क्रीन पर रजिस्ट्रेशन फॉर्म ओपन होगा।
- एप्लीकशन फॉर्म में मांगी गयी आवश्यक सभी डिटेल्स को सही से भरें।
- फॉर्म को भरने के लिए आवश्यक सभी डाक्यूमेंट्स को अपलोड करें।
- जरुरी ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- अंत में आपके द्वारा भरे गए ऑनलाइन फॉर्म को डाउनलोड करके उसका एक प्रिंटआउट निकल लें।
Bihar Police Constable Recruitment 2023 FAQ’s
Q.1. बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 कब आएगी? Ans. CSBC बिहार पुलिस कांस्टेबल की भर्ती के लिए 9 जून 2023 को नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। |
Q.2. बिहार पुलिस कांस्टेबल का फॉर्म कब से भरा जायेगा 2023? Ans. पुलिस कांस्टेबल भर्ती (बिहार) के लिए फॉर्म 20 जून 2023 से भरे जायेंगे। |
Q.3. बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 में कितनी वैकेंसी है? Ans. सिपाही के कुल 21391 पदों के लिए भर्ती की जाएगी। |
Q.4. बिहार पुलिस कांस्टेबल का फॉर्म भरने की लास्ट डेट क्या है? Ans. उम्मीदवार 20 जुलाई 2023 तक आवेदन कर सकते हैं। हालाँकि आप अंतिम तिथि का इंतज़ार न करें और जल्द ही फॉर्म भर दें। |
ऊपर दिए गए आर्टिकल के माध्यम से हमारी ओर से आपको Bihar Police Constable Recruitment 2023 से जुडी सभी इम्पोर्टेन्ट इनफार्मेशन देने का प्रयास किया गया है। हमें उम्मीद है आपको यह जानकारी अच्छी लगी होगी। अगर आपके मन में इस लेख से जुड़ा कोई अन्य सवाल है जिसका उत्तर आपको इस आर्टिकल में न मिला हो, तो आप हमें कमेंट करके पूछ सकते हैं। हम जल्द ही आपको रिप्लाई देंगे।