CRPF क्या है? | CRPF Full Form | How To Join CRPF

CRPF क्या है? | CRPF Full Form | How To Join CRPF: हमारे भारत देश की रक्षा के लिए कई सीमा बलों को शामिल किया गया है। जिसमें कुछ फोर्सेज देश को बाहरी खतरों से प्रोटेक्ट करती हैं और कुछ फोर्सेज देश को आंतरिक खतरों से सुरक्षा प्रदान करती हैं। इन्हीं में से एक है सीआरपीएफ जो हमारे देश का सबसे बड़ा अर्धसैनिक बल है।

आप में से कई लोग ऐसे होंगे जिनका सपना सीआरपीएफ में जाने का होगा या उन्होंने CRPF का नाम सुना होगा। लेकिन जब तक किसी भी सपने को पूरा करने के लिए सबसे पहले खुद को उसके लिए पूरी तरह समर्पित न किया जाए तब तक उसमें हमें मनचाही सफलता प्राप्त नहीं होती है। इसीलिए वह उम्मीदवार जो सीआरपीएफ ज्वाइन करना चाहते हैं उन सभी को इससे जुडी सभी महत्वपूर्ण डिटेल्स जैसे कि सीआरपीएफ क्या है?, CRPF का फुल फॉर्म, इसे कैसे ज्वाइन करना है आदि के बारे में पता होना काफी आवश्यक है। जिसकी जानकारी आपको इस लेख में प्रदान की गयी है।

CRPF क्या है? | CRPF Full Form | How To Join CRPF

भारत के पास वर्तमान कुल सात पैरामिलिट्री फोर्स है जिसमें सीआरपीएफ भी शामिल है। जिसे अपनी बहादुरी और वीरता के लिए जाना जाता है। सीआरपीएफ के कई जवानों ने आंतरिक और बाहरी खतरों से देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणों का बलिदान दिया है। सीआरपीएफ बल को अपनी असाधारण सेवा के लिए कई पुरस्कार और सम्मान प्राप्त हुए हैं, जिनमें शौर्य के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक और भारत का सर्वोच्च सैन्य सम्मान परमवीर चक्र शामिल है। अगर आप भी CRPF करना चाहिए हैं तो आप सभी को इससे जुडी सभी महत्वपूर्ण जानकारी का पता होना काफी जरुरी है।

इस आर्टिकल में आज हम आपको CRPF से सम्बंधित सभी तरह की जानकारी प्रदान कर रहे हैं। जो आपको इसकी तैयारी करने और इसके बारे जानने के लिए निश्चित रूप से काफी मदद करेगा।

CRPF Related Information
CRPF Constable Recruitment 2023 – सीआरपीएफ कांस्टेबल भर्ती
CRPF Constable Eligibility Criteria 2023: Age Limit, Height, Qualification

सीआरपीएफ का फुल फॉर्म – CRPF Full Form

सीआरपीएफ का फुल फॉर्म सेंट्रल रिजर्व पुलिस फाॅर्स (Central Reserve Police Force) हैं। हिंदी के उच्चारण में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल हैं। हालाँकि लोग इसे मुख्य तौर पर CRPF के नाम से ही जानते हैं।

CRPF Full Form Central Reserve Police Force
CRPF Full Form in Hindi केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल

CRPF क्या है? – What is CRPF

सीआरपीएफ एक अर्धसैनिक बल है जो गृह मंत्रालय के अंडर कार्य करता है। सीआरपीएफ भारत देश का सबसे बड़ा केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (largest Central Armed Police Force of India) है। जिसका मुख्य कार्य केंद्र शासित प्रदेशों और राज्यों में कानून व्यवस्था को बनाये रखना और किसी भी प्रकार के आतंकी खतरे से उनकी सुरक्षा करना होता है।

सीआरपीएफ की स्थापना 27 जुलाई 1939 में हुई थी हालाँकि तब इसे सीआरपीएफ नहीं बल्कि इसे क्राउन रिप्रेज़ेंटेटिव पुलिस के रूप में जाना जाता था। भारत देश के आजाद होने के बाद इसे 28 दिसंबर 1949 में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) बना दिया गया था। इसका मुख्यालय (Headquarter) नई दिल्ली में है।

1955 में सीआरपीएफ एक्ट के तहत सीआरपीएफ नियम बनाये गए थे जिन्हें 25 मार्च 1955 को भारत के राजपत्र में प्रकाशित किया गया था। श्री वी.जी. कानेतकर को पहले डीजी, सीआरपीएफ पद के रूप में नियुक्त (Appointed) किया गया था, जिन्होंने 3 अगस्त, 1968 से लेकर 15 सितंबर 1969 तक इस पद पर अपनी सेवा दी।

CRPF Eligibility – सीआरपीएफ के लिए आवश्यक योग्यता

सीआरपीएफ पद के लिए अप्लाई करने वाले उम्मीदवार की आयु 18 से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए, जबकि अन्य आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी। अगर बात करें इसके लिए आवश्यक न्यूनतम शैक्षिक योग्यता की तो उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक यानी 10 वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके आलावा आप 12 वीं और ग्रेजुएशन के बाद भी सीआरपीएफ की बड़ी पोस्ट के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

How To Join CRPF – सीआरपीएफ कैसे बनें?

सीआरपीएफ को ज्वाइन करने के लिए आपको सबसे पहले इसके लिए आवश्यक एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया को चेक करना होगा। जो उम्मीदवार इसके लिए आवश्यक सभी योग्यता को पूरा करते हैं वह इसके लिए जारी किये जाने वाले आवेदन फॉर्म को भरें। जिसके बाद आपको सीआरपीएफ की चयन प्रक्रिया के पहले चरण में इसकी लिखित परीक्षा को पास करना होगा। जिसके बाद आपको आगे के चरण प्रक्रिया के अन्य चरणों (फिजिकल और मेडिकल टेस्ट) को क्लियर करना होगा। सभी चरणों को पास करने वाले उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाता है जिसमें उम्मीदवार के आवश्यक डाक्यूमेंट्स का वेरिफिकेशन किया जाता है। जिसके बाद उम्मीदवार को सेलेक्ट सीआरपीएफ के लिए सेलेक्ट किया जाता है।

CRPF का क्या कार्य है?

सीआरपीएफ के पद पर सेलेक्ट होने वाले उम्मीदवार देश के कई कार्यों में अपनी सेवा प्रदान करते है जिसकी जानकारी आपको यहाँ दी गयी है।

  1. राज्यों और प्रदेशों में किसी भी तरह के आतंकवाद घटनाएं और उग्रवाद को रोकना।
  2. ऐसे क्षेत्रों या इलाकों जिनमें सांप्रदायिक दंगे होते हैं वहां कि क़ानून व्यवस्था को बनाये रखना।
  3. चुनाव के समय में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवान पुलिस विभाग के साथ मिलकर राज्य में कानून व्यवस्था, शांति बनाये रखने और चुनाव में किसी भी प्रकार की धांधली को रोकने में सहायता प्रदान करते हैं।
  4. सरकारी संपत्ति की सुरक्षा का अधिकार भी सीआरपीएफ के द्वारा ही होता है।
  5. देश में कोई भी प्राकृतिक आपदा आने पर लोगों का बचाव करना।

CRPF Questions and Answers

Q.1.सीआरपीएफ एग्जाम में बैठने लिए मिनिमम एजुकेशन क्वॉलिफिकेशन क्या है?
Ans. एग्जाम में आवेदन के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से हाई स्कूल पास होना चाहिए। इसके आलावा अगर उम्मीदवार बारहवीं या ग्रेजुएशन पास है तो वह इसमें हाई पोस्ट के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
Q.2. सीआरपीएफ का काम क्या होता है?
Ans. केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की मुख्य कार्य राज्य एवं प्रदेशों में पुलिस कार्रवाई के दौरान उनकी सहायता करना, कानून-व्यवस्था बनाये रखना और उनमें आतंकवादी खतरे से उनकी सुरक्षा करना होता है।

Final Words

ऊपर दिए गए लेख के माध्यम से हमने आपको CRPF से जुडी सभी आवश्यक डिटेल्स देने का प्रयास किया है। हम आशा करते हैं कि यह जानकारी आपके लिए उपयोगी रही होगी। अगर दिए गए लेख को पढ़ने के बाद भी आपके मन में इससे सम्बंधित कोई अन्य सवाल है तो आप नीचे कमेंट करके हमसे पूछ सकते हैं। हम जल्द ही आपको रिप्लाई देंगे।

Updated: April 26, 2023 — 2:15 pm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *