Delhi Police Constable Eligibility 2023 – Age Limit, Education, Height: दिल्ली पुलिस विभाग में कांस्टेबल के पदों पर भर्ती जारी कर दी गयी है। अगर आपका सपना भी दिल्ली पुलिस में शामिल होने का है और आप दिल्ली पुलिस कांस्टेबल पद के लिए अप्लाई करना चाहते हैं। तो आपको इसका आवेदन फॉर्म भरने से पहले आपको दिल्ली पुलिस कांस्टेबल एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया को चेक कर लेना चाहिए। जिससे आप यह सुनिश्चित कर सकें कि आप इसके लिए आवश्यक सभी योग्यताओं को पूरा करते हैं। इस आर्टिकल में आपको Delhi Police Constable Eligibility Criteria 2023 के बारे में बताया गया है। जिसके माध्यम से आप इस पद के लिए आवश्यक आयु सीमा, हाइट और एजुकेशन आदि की विस्तृत जानकारी को चेक कर सकते हैं।
यह भी देखें: Delhi Police Constable Syllabus 2023
Delhi Police Constable Eligibility 2023 – Age Limit, Education, Height
वह उम्मीदवार जो दिल्ली कांस्टेबल के पदों पर होने वाली भर्ती के लिए जारी किये गए आवेदन फॉर्म को भरने के लिए इच्छुक है। उन सभी को दिल्ली पुलिस विभाग के द्वारा इसके लिए तय किये गए Delhi Police Constable Eligibility 2023 को पूरा करने की आवश्यकता होगी। जिसमें पद के लिए जरुरी आयु सीमा, एजुकेशन क्वालिफ़िकेशन, हाइट और फिजिकल स्टैंडर्ड्स आदि की जानकारी दी गयी है। ऐसे उम्मीदवार जो विभाग के द्वारा कांस्टेबल पद के लिए निर्धारित की गयी पात्रता को पूरा करने में सफल होंगे, सिर्फ उन्हीं के आवेदन फॉर्म स्वीकार किये जायेंगे। जबकि वह अन्य उम्मीदवार जो पात्रता मानदंडों को पूरा नहीं करेंगे वह सभी दिल्ली पुलिस कांस्टेबल पद पर आवेदन के लिए एलिजिबल नहीं होंगे। यहाँ नीचे दी गयी जानकारी में आपको दिल्ली कांस्टेबल एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया से सम्बंधित सभी तरह की विस्तृत डिटेल्स के बारे में बताया गया है।
Delhi Police Constable Age Limit
दिल्ली पुलिस कांस्टेबल के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष रखी गयी है। वह सामान्य वर्ग के उम्मीदवार जो तय गयी आयु सीमा से कम या अधिक होंगे वह सभी इसमें आवेदन के पात्र नहीं होंगे। हालाँकि भारतीय सरकार के नियम के अनुसार कुछ श्रेणियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की गयी है।
Delhi Police Constable Age Relaxation
जो उम्मीदवार आरक्षित वर्ग से आते हैं उन सभी को अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी। जिसकी विस्तृत जानकारी आप नीचे दी गयी डिटेल्स से प्राप्त कर सकते हैं।
Category | Upper Age Limit |
---|---|
General | 25 years |
SC/ST | 30 years |
OBC | 28 years |
Departmental Candidate of Delhi Police (SC/ST) | 45 years |
Departmental Candidate of Delhi Police (OBC) | 43 years |
Departmental Candidate of Delhi Police (UR) | 40 years |
Children of serving retired, or deceased Delhi Police personnel/ Multi-tasking Staff of the Delhi Police | 29 years |
Widowed women or Divorced women | 30 years |
Sportsmen/Sportswomen (Representing a State at the National Level) | 30 years |
Delhi Police Constable Educational Qualification
- उम्मीदवार किसी मान्यता बोर्ड/विश्वविद्यालय से 10+2 (बारवीं) कक्षा पास होना चाहिए।
- दिल्ली पुलिस के बैंड्समैन, बिगुल बजाने वालों, घुड़सवार कांस्टेबलों, ड्राइवरों, डिस्पैच राइडर्स आदि और दिल्ली के एमटीएस सहित सर्विसिंग, मृतक, सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों के बच्चों (बेटे/बेटियों) को शैक्षिक योग्यता में 11वीं कक्षा तक की छूट दी जाती है। यानी अगर वह ग्यारवीं पास भी है तो भी कांस्टेबल पद में आवेदन के लिए एलिजिबल होंगे।
Other Requirements:
- दिल्ली पुलिस विभाग में कांस्टेबल (कार्यकारी) पद के लिए अप्लाई करने वाले पुरुष उम्मीदवारों के पास पीईटी (Physical Endurance Test) और पीएमटी (Physical Measurements Test) की तिथि को मोटरसाइकिल/कार का वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए।
- लर्निंग लाइसेंस को स्वीकार नहीं किया जायेगा।
Delhi Police Constable Physical Measurement Test
दिल्ली पुलिस विभाग के द्वारा ऑफिसियल नोटिफिकेशन में कांस्टेबल के लिए फिजिकल स्टैण्डर्ड की डिटेल्स को स्पष्ट रूप से बताया गया है। वह उम्मीदवार जो सीबीटी परीक्षा को पास करने में सफल होंगे उन सभी को शारीरिक मानक टेस्ट के लिए बुलाया जायेगा। दिल्ली कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों को खुद को शारीरिक रूप से पूरी तरह से फिट रखना चाहिए, ताकि वह अंतिम समय की दिक्कतों से बच सकें। इस भर्ती के लिए इच्छुक सभी उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित कर लेना चाहिए कि वे इसके लिए आवेदन करने की वह सभी आवश्यक मानदंडों को पूरा करते हैं।
पुरुष और महिला दोनों वर्गों के उम्मीदवारों के लिए अलग-2 फिजिकल स्टैण्डर्ड तय किये गए है जिसकी विस्तृत जानकारी आपको नीचे दी गयी तालिका में दी गयी है:
Category | Height | Chest |
---|---|---|
Male Candidates | 170 CMS for General Category | 81 Cm (Un-expanded) to 85 (Expanded) with an expansion of 4 CM (Minimum) |
165 CMS for Garhwalis, Kumaonis, Gorkhas, Dogras, Marathas and candidates belonging to North Eastern areas, Kashmir and Leh Ladakh regions of J&K, Candidates belonging to ST Category and ExSM. | 5 CMS to residents of Hilly Areas, ST Candidates, and ExSM. | |
Female Candidates | 157 CMS for General Category | NA |
Relaxable for 5 cm for residents of Hill Area, SC/ST, daughters of serving/retired/deceased Of Delhi Police Personnel. | NA |
Delhi Police Constable Physical Endurance Test
Male Candidates
Age | 1600 meters race | Long Jump | High Jump |
---|---|---|---|
Up to 30 years | 6 minutes | 14 feet | 3’9” |
30 -40 years | 7 minutes | 13 feet | 3’6” |
Above 40 years | 8 minutes | 12 feet | 3’3” |
Female Candidates
Age | 1600 meters race | Long Jump | High Jump |
---|---|---|---|
Up to 30 years | 8 minutes | 10 feet | 3’ |
30 -40 years | 9 minutes | 9 feet | 2’9” |
Above 40 years | 10 minutes | 8 feet | 2’6” |
Delhi Police Constable FAQ’s
Q.1. दिल्ली पुलिस कांस्टेबल एग्जाम देने के लिए ऐज लिमिट क्या है? Ans. आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष है। इसके आलावा ऊपरी आयु सीमा में आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को छूट दी गयी है जिसे आप ऊपर दी गयी डिटेल्स में चेक कर सकते हैं। |
Q.2. दिल्ली पुलिस कांस्टेबल के लिए एजुकेशन क्वालिफ़िकेशन क्या है? Ans. आवेदन करने वाला उम्मीदवार 10+2 (सीनियर सेकेंडरी) पास होना चाहिए। |
Q.3. दिल्ली पुलिस कांस्टेबल के लिए कितनी हाइट चाहिए? Ans. इस पद पर आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों की मिनिमम हाइट 170 cm और महिला वर्ग की उम्मीदवारों की मिनिमम हाइट 157 cm हैं। इसके बारे में विस्तृत रूप से जानने के लिए आप इस आर्टिकल में दी गयी इनफार्मेशन को चेक कर सकते हैं। |
Q.4. दिल्ली पुलिस की दौड़ कितनी होती है? Ans. दिल्ली पुलिस कांस्टेबल में 1600 मीटर की दौड़ होती है। |
Final Words
ऊपर दिए गए लेख के माध्यम से हमने आपको Delhi Police Constable Eligibility Criteria से जुडी सभी जानकारी देने का प्रयास किया है। हमे उम्मीद है यह इनफार्मेशन आपको पसंद आयी होगी। अगर आपका इस जानकारी से सम्बन्धित कोई भी अन्य सवाल है तो आप हमें नीचे कमेंट करके पूछ सकते हैं। हम जल्द ही आपके कमेंट का रिप्लाई देंगे। आप दिल्ली कांस्टेबल से जुडी किसी भी प्रकार की अपडेट्स को सबसे पहले पाने के लिए हिन्दीप्रेप पर विजिट कर सकते हैं।