Delhi Police MTS Syllabus 2023 – दिल्ली पुलिस एमटीएस एग्जाम सिलेबस: वह उम्मीदवार जो दिल्ली पुलिस एमटीएस 2023 की भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, उन्हें दिल्ली पुलिस एमटीएस सिलेबस के बारे में जानकारी होना आवश्यक है। ताकि वह आने वाले एग्जाम की अच्छे से तैयारी कर सकें और अपने सिलेक्शन का दावा मजबूत कर सकें। इस आर्टिकल में हमनें आपको Delhi Police MTS Syllabus 2023 के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की है। यह भर्ती की चयन प्रक्रिया कुल तीन चरणों (लिखित परीक्षा, ट्रेड टेस्ट और मेडिकल परीक्षा) में पूरी की जाती है।
वे सभी उम्मीदवार जो एग्जाम में उपस्थित होने जा रहे हैं या फिर इसकी तैयारी करना चाहते हैं, उन्हें दिल्ली पुलिस एमटीएस के सिलेबस और एग्जाम के बारे में पता होना चाहिए। क्यूंकि इसके माध्यम से वह परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण सभी सब्जेक्ट्स के टॉपिक्स को कवर करते हैं। तो चलिए बिना कोई देरी किये जल्दी से इसके पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न के बारे में जानते हैं।
ये भी पढ़ें: Delhi Police MTS Eligibility 2023 – Age Limit, Qualification
Delhi Police MTS Syllabus 2023 – दिल्ली पुलिस एमटीएस एग्जाम सिलेबस
दिल्ली पुलिस आयोग की ओर से एमटीएस परीक्षा 2023 के लिए पाठ्यक्रम जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा की तैयारी करने वाले सभी उम्मीदवारों को दिल्ली पुलिस एमटीएस सिलेबस और एग्जाम पैटर्न की जानकारी होना बहुत जरूरी है। एग्जाम का सिलेबस उम्मीदवार को सभी विषयों के टॉपिक्स की जानकारी के आलावा एक ओवरआल बेसिक आईडिया भी प्रदान करना है जिससे उम्मीदवार को यह पता चलता है कि उसे सिलेबस क्या-2 पढ़ना है और उसको कवर करने में कितना समय लगेगा। इस लेख में हमारी तरफ से Delhi Police MTS Syllabus 2023 and Exam Pattern को आपके साथ साझा किया गया है।
दिल्ली पुलिस एमटीएस परीक्षा के दो चरणों में आयोजित किया जायेगा जिसमें पहले चरण इसकी लिखित परीक्षा है जिसमें जनरल इंटेलिजेंस, रीजनिंग और संख्यात्मक योग्यता, और सामान्य जागरूकता के विषय शामिल होंगें। जबकि दूसरा चरण इसका ट्रेड टेस्ट है जिसमें उपलब्ध पोस्ट्स से संबंधित कर्तव्य और जिम्मेदारियां शामिल होती हैं।
Delhi Police MTS Exam Pattern 2023
दिल्ली पुलिस आयोग के द्वारा बनाया गया दिल्ली पुलिस एमटीएस एग्जाम पैटर्न इसकी लिखित परीक्षा और ट्रेड टेस्ट दोनों के लिए अलग है। जिसके अनुसार जहां इसकी लिखित परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी, वहीं इसका ट्रेड टेस्ट एक क्वालीफाइंग नेचर की परीक्षा होगी। उम्मीदवार यहाँ नीचे की ओर दी गयी डिटेल्स के माध्यम से इसके परीक्षा पैटर्न से सम्बंधित जानकारी को प्राप्त कर सकते हैं।
लिखित परीक्षा से सम्बंधित महत्वपूर्ण बिंदु:
- एग्जाम में पूछे जाने प्रश्न एमसीक्यू टाइप के होंगे।
- लिखित परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी, जिसमें प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा।
- एग्जाम में किसी भी गलत उत्तर पर नेगेटिव मार्किंग नहीं की जाएगी।
- लिखित परीक्षा में 3 सेक्शन होंगे, जिसमें उम्मीदवार से जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग, संख्यात्मक योग्यता, सामान्य
- जांगरूकता और करंट अफेयर्स के विसयों पर आधारित प्रश्न पूछे जायेंगे।
- यह परीक्षा 90 मिनट की होगी।
Section | Subject | No. of Questions | Maximum marks | Duration |
---|---|---|---|---|
A | General Intelligence and Reasoning | 25 | 25 | 90 minutes |
B | Numerical Aptitude | 25 | 25 | |
C | General awareness/current affairs | 50 | 50 | |
Total | 100 | 100 |
Delhi Police MTS Syllabus 2023
परीक्षा के पहला चरण लिखित परीक्षा और दूसरा चरण ट्रेड टेस्ट है। उम्मीदवारों को दोनों दिल्ली पुलिस एमटीएस परीक्षा के दोनों चरणों के सिलेबस के बारे में अच्छे से जान लेना आवश्यक है। यहाँ आपको Delhi Police MTS Exam Syllabus की जानकारी दी गयी है।
Delhi Police MTS Syllabus: General Intelligence and Reasoning
- अंतरिक्ष दृश्य
- विश्लेषण और निर्णय
- निर्णय लेने और दृश्य स्मृति
- संबंध अवधारणाएँ
- समानताएं और भेद
- विवेकशील अवलोकन
- समस्या को सुलझाना
- चित्र वर्गीकरण
Delhi Police MTS Syllabus: Numerical Aptitude
यहाँ से आप दिल्ली पुलिस एमटीएस के संख्यात्मक योग्यता विषय के सिलेबस की जांच कर सकते हैं।
- संख्या प्रणालियाँ और पूर्ण संख्याओं की गणना
- प्रतिशत और औसत
- मौलिक अंकगणितीय संक्रियाएँ
- दशमलव और भिन्न और संख्याओं के बीच संबंध
- अनुपात और अनुपात
- अनुपात और समय
- तालिकाओं और ग्राफ़ क्षेत्रमिति का उपयोग
- समय और दूरी
- लाभ और हानि
- ब्याज एवं छूट
- समय और कार्य
Delhi Police MTS Syllabus: General Awareness/Current Affairs
- वर्तमान घटनाएँ इतिहास
- भूगोल, खेल
- संस्कृति
- वैज्ञानिक अनुसंधान
- आर्थिक दृश्य
- भारतीय संविधान सहित सामान्य राजव्यवस्था
Delhi Police MTS Trade Test Syllabus & Exam Pattern
भर्ती परीक्षा का दूसरा चरण ट्रेड टेस्ट एक क्वालीफाइंग नेचर की परीक्षा है, जिसमें उत्तीर्ण होने के लिए उम्मीदवार को न्यूनतम अंक अर्जित करने होंगे। अलग-2 पोस्ट्स को विभिन्न ट्रेडों के आधार पर विभाजित किया गया है। किसी भी पद के लिए परीक्षा कुल 20 अंकों की होगी। यहाँ नीचे आपको ट्रेड परीक्षा के सिलेबस के बारे में बताया गया है।
Trade | Activities |
---|---|
Cook |
|
Water Carrier |
|
Safai Karamchari |
|
Mochi |
|
Dhobi |
|
Tailor |
|
Daftri |
|
Maali |
|
Barber |
|
Carpenter |
|
Final Words
उम्मीद करते हैं, कि यह Delhi Police MTS Syllabus 2023 से सम्बंधित जानकारी आपके लिए उपयोगी रही होगी। अगर दिए गए लेख में हमारी तरफ से कोई त्रुटि रह गयी हो या इसके आलावा आप इसके जुडी कोई अन्य जानकारी के बारे में जानना चाहते हो। तो आप हमें कमेंट करके पूछ सकते हैं।