What is the full form of DGP, DSP, SP, ASP, ACP, IG, DIG: किसी भी देश की कानून व्यवस्था को बनाये रखने में पुलिस की अहम भूमिका होटी है। पुलिस एक सुरक्षा बल है जिसको समाज में शांति और कानून व्यवस्था बनाये रखने की जिम्मेदारी सौंपी जाती है। इसी के साथ पुलिस को देश में कानून का पालन न करने वाले लोगों को नियंत्रित करने और उन्हें गिरफ्तार करने का भी अधिकार होता है। पुलिस विभाग में बहुत से पद होते है जिनके अलग-अलग कार्य होते है। कई लोग ऐसे होते है जिन्हे देश में शामिल पुलिस अधिकारियों के पदों की फुल फॉर्म का पता नहीं होता है। अगर आपको इसकी जानकारी नहीं है तो आपको चिंतित होने की कोई आवश्यकता नहीं है। इस आर्टिकल में हम आपको पुलिस के विभिन्न पदों जैसे DGP, DSP, SP, ASP, ACP, IG, DIG full form से जुडी सभी डिटेल्स प्रदान कर रहे है।
यह भी देखें: Indian Police Ranks and Salary : पुलिस रैंक जानकारी हिंदी में
What is the full form of DGP, DSP, SP, ASP, ACP, IG, DIG
पुलिस फाॅर्स में कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों के अलग-अलग पद मौजूद होते है इन पदों के नाम लोगों को ज्यादातर शार्ट फॉर्म में ही सुनने को मिलते है। हालाँकि कई ऐसे लोग भी होते है जिन्हे इन पदों की फुल फॉर्म के बारे में जानकारी नहीं होती है और अगर कोई व्यक्ति उनसे यह फुल फॉर्म पूछता है तो वह असमंजस (confusion) में पद जाते है। यह एक जनरल सवाल होता है जिसकी जानकारी अधिकतर लोगों को नहीं होती है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको डीजीपी, डीएसपी, एसपी, एएसपी, एसीपी, आईजी, डीआईजी की फुल फॉर्म से जुडी सभी तरह की जानकारी आपको देने वाले है। देश के सभी नागरिकों को यह जानकारी होना महत्वपूर्ण है।
DGP Full Form – डीजीपी का फुल फॉर्म
DGP की फुल फॉर्म Director General Of Police होती है। जिसका हिंदी उच्चारण डायरेक्टर जनरल ऑफ़ पुलिस (डीजीपी) होता है। इसके आलावा डीजीपी की हिंदी भाषा में पुलिस महानिदेशक कहा जाता है। डीजीपी भारत के किसी भी राज्य के पुलिस विभाग का सबसे बड़ा अधिकारी होता है। किसी भी राज्य के डीएसपी को कैबिनेट मंत्री के बराबर का दर्जा दिया जाता है। अगर कोई व्यक्ति डीजीपी बनना चाहता है तो सबसे पहले उसे सिविल सेवा परीक्षा द्वारा आईपीएस का एग्जाम क्लियर करना होता है, आईपीएस के पद पर नियुक्ति होने के बाद पदोन्नति के रूप में वह डीजीपी बन सकता है।
डीजीपी फुल फॉर्म | डायरेक्टर जनरल ऑफ़ पुलिस |
DGP Full Form in Police | Director General Of Police |
DGP Full Form in Hindi | पुलिस महानिदेशक |
DSP Full Form – डीएसपी का फुल फॉर्म
DSP की फुल फॉर्म Deputy Superintendent of Police होती है। जिसे आप हिन्दी उच्चारण में डिप्टी सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस कह सकते है। डीएसपी का हिंदी में अर्थ उप पुलिस अधीक्षक होता है। यह पुलिस विभाग में एक रिस्पेक्टफुल और उच्च पद होता है। डीजीपी के पद पर नियुक्त होने वाले व्यक्ति को कई अधिकारों की जिम्मेदारी प्रदान की जाती है। जिसमें से एक अधिकार औचक निरिक्षण (Surprise inspection) भी होता है जिससे एक डीएसपी किसी भी क्षेत्र में कई पर भी निरीक्षण कर सकता है। डीएसपी के पद के लिए राज्य लोक सेवा आयोग (UPSC) के द्वारा परीक्षा का आयोजन किया जाता है।
डीएसपी फुल फॉर्म | Deputy Superintendent of Police |
DSP Full Form in Police | Deputy Superintendent of Police |
DSP Full Form in Hindi | पुलिस महानिदेशक |
SP Full Form – एसपी का फुल फॉर्म
SP की फुल फॉर्म Superintendent Of Police होती है। जिसका हिंदी में पुलिस अधीक्षक कहा जाता है। एसपी की फुल फॉर्म का हिंदी में उच्चारण सुपरिन्टेन्डेन्ट ऑफ पुलिस होता है। भारत में एक एसपी अधिकारी जिले के पुलिस फाॅर्स का मुख्या (Head) होता है। जो जिले में मौजूद पुलिस फाॅर्स का प्रतिनिधि होता है। एसपी जिले के बड़े शहरी या ग्रामीण क्षेत्र का प्रमुख होता है। भारत में एसपी को non-metropolitan districts का प्रमुख नियुक्त किया जाता है। पुलिस अधीक्षक का पद इंडियन आर्मी में मेजर या लेफ्टिनेंट कर्नल के पद के सामान होता है।
एसपी फुल फॉर्म | सुपरिन्टेन्डेन्ट ऑफ पुलिस |
SP Full Form in Police | Superintendent of Police |
SP Full Form in Hindi | पुलिस अधीक्षक |
SSP Full Form – एसएसपी का फुल फॉर्म
SSP की फुल फॉर्म Senior Superintendent of Police है। एसएसपी की हिंदी फुल फॉर्म वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक होती है। एसएसपी की अंग्रेजी फुल फॉर्म का हिंदीमें का हिंदी में उच्चारण सीनियर सुपरिन्टेन्डेन्ट ऑफ़ पुलिस है। भारत के पुलिस विभाग में एसएसपी का पद बहुत बड़ा पद माना जाता है। एसएसपी को भारत के महानगरीय, अत्यधिक आबादी वाले या नक्सल प्रभावित जिलों में कानून व्यवस्था बनाये रखने की जिम्मेदारी प्रदान की जाती है। एसएसपी बनने के लिए कोई डायरेक्ट भर्ती नहीं की जाती है। बल्कि एसपी के पद पर कार्य करने वाले व्यक्ति का एसएसपी के पद पर प्रमोशन किया जाता है। छोटे जिलों के लिए एसपी और बड़े महानगरीय जिलों के लिए एसएसपी की नियुक्ति की जाती है।
एसएसपी फुल फॉर्म | सीनियर सुपरिन्टेन्डेन्ट ऑफ पुलिस |
SSP Full Form in Police | Senior Superintendent of Police |
SSP Full Form in Hindi | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक |
ASP Full Form – एएसपी का फुल फॉर्म
ASP की फुल Assistant Superintendent of Police होती है। जिसका हिंदी में उच्चारण एडिशनल सुपरिन्टेन्डेन्ट ऑफ पुलिस है। इसके आलावा एएसपी की हिंदी फुल फॉर्म सहायक पुलिस अधीक्षक है। एएसपी आईपीएस अधिकारी की रैंक होती है। जो पुलिस विभाग में बहुत पॉवरफुल पोस्ट है। एक एएसपी केंद्र सरकार (central government) में A ग्रेड का अधिकारी होता है। भारतीय सरकार द्वारा एक पुलिस अधीक्षक को जिले के पुलिस बल की जिम्मेदारी सौंपी जाती है।
एएसपी फुल फॉर्म | एडिशनल सुपरिन्टेन्डेन्ट ऑफ पुलिस |
ASP Full Form in Police | Assistant Superintendent of Police |
ASP Full Form in Hindi | सहायक पुलिस अधीक्षक |
ACP Full Form – एसीपी का फुल फॉर्म
ACP की फुल फॉर्म Assistant Commissioner of Police होती है। हिंदी में एसीपी की फुल फॉर्म सहायक पुलिस आयुक्त होती है। एसीपी के पद को भारतीय पुलिस सेवा में शीर्ष रैंकों के रूप में जाना जाता है। यह पद केंद्र और राज्य दोनों के अंतर्गत आता है। भारतीय पुलिस विभाग में एसीपी और डीएसपी दोनों का पद समान होता है, और दोनों की वर्दी पर 3 स्टार लगे होते है। एसीपी आयुक्त के द्वारा सौंपे गए आयुक्तालय (Commissionerate) के सारे कर्तव्यों का पालन करता है। एसीपी को अधिकार क्षेत्र में अधिकारियों का मार्गदर्शन और पर्यवेक्षण करना होता है। इसके आलावा एसीपी का पद केंद्रीय उत्पाद शुल्क, आयकर, सेवा कर, कस्टम में भी होता है।
एसीपी फुल फॉर्म | असिस्टेंट कमिशनर ऑफ पुलिस |
ACP Full Form in Police | Assistant Commissioner of Police |
ACP Full Form in Hindi | सहायक पुलिस आयुक्त |
IG Full Form – आईजी का फुल फॉर्म
IG की फुल फॉर्म Inspector General of Police होती है। जिसे हिंदी उच्चारण में इंस्पेक्टर जनरल ऑफ़ पुलिस कहा जाता है। हिंदी में आईजी की फुल फॉर्म पुलिस महानिरीक्षक है। आईजी एक सीनियर पुलिस ऑफिसर होता है। जिसे एक बड़े क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाये रखने की जिम्मेदारी दी जाती है। एक आईजी ऑफिसर की पोस्ट भारतीय पुलिस विभाग की तीसरी सबसे बड़ी पोस्ट होती है। आईजी पुलिस फाॅर्स के पूरे प्रशासनिक प्रबंधन के लिए जिम्मेदार होता है। कोई भी व्यक्ति सीधे आईजी की पोस्ट नहीं पा सकता है। क्यूंकि इसके लिए कोई भी डायरेक्ट भर्ती आयोजित नहीं की जाती है। अगर किसी व्यक्ति को आईजी बनना है तो सबसे पहले आईपीएस ऑफिसर के रूप में शुरुआत करनी होगी। जिसके लिए यूपीएससी की परीक्षा पास करनी होती है। जिसके बाद 10-14 वर्षों तक सफलतापूर्वक नौकरी करने के बाद आईजी के पद पर प्रमोशन दिया जाता है।
आईजी फुल फॉर्म | इंस्पेक्टर जनरल ऑफ़ पुलिस |
IG Full Form in Police | Inspector General of Police |
IG Full Form in Hindi | पुलिस महानिरीक्षक |
DIG Full Form – डीआईजी का फुल फॉर्म
DIG की फुल फॉर्म Deputy Inspector General होती है। हिंदी में डीआईजी की फुल फॉर्म पुलिस महानिरीक्षक है। यह भारतीय पुलिस में स्टार रैंक होती है। डीआईजी अधिकारी की वर्दी में तीन स्टार लगे होते है। पुलिस महानिरीक्षक अपने क्षेत्र पुलिस फाॅर्स के में पर्यवेक्षण (Supervision) और नियंत्रण में इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (IG) की सहायता करते है। डीआईजी को अपने क्षेत्र के अंदर पुलिस फाॅर्स में दक्षता (efficiency) और अनुशासन बनाये रखना है। और उसके परिणाम की रिपोर्ट आईजी ऑफिसर को देनी होती है।
डीआईजी ऑफिसर बनने के लिए पहले यूपीएससी के द्वारा आयोजित की जाने वाली सिविल सेवा परीक्षा को क्लियर करना होता है। जिसके बाद व्यक्ति आईपीएस ऑफिसर बन जाता है। और फिर आईपीएस ऑफिसर के रूप में निर्दिष्ट प्रशिक्षण (specified training) से होकर गुजरता है। जब आईपीएस ऑफिसर अपनी ट्रेनिंग पूरी कर लेता है। तो उसे एसीपी या एएसपी के रूप में नियुक्त किया जाता है। जिसके बाद उस पद पर नौकरी के अनुभव और ट्रैक रिकॉर्ड के आधार पर ऑफिसर को पुलिस अधीक्षक (एसपी) के पद पर प्रमोशन दिया जाता है। जिसके बाद एसएसपी और फिर डीआईजी के पद पर पदोन्नत किया जाता है।
डीआईजी फुल फॉर्म | डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस |
DIG Full Form in Police | Deputy Inspector General Of Police |
DIG Full Form in Hindi | उप महानिरीक्षक |
Final Words
ऊपर दिए गए आर्टिकल में हमने DGP, DSP, SP, ASP, ACP, IG, DIG की फुल फॉर्म से जुडी सभी जानकारी आपको प्रदान की है। हम आशा करते है अब आप सभी पदों की फुल फॉर्म को जान गए होंगे। अगर आपका इस आर्टिकल से जुड़ा अन्य कोई भी सवाल है तो आप हमें कमेंट बॉक्स में कमेंट करके बता सकते है।
Useful information
Useful information sir