English Kaise Sikhe । इंग्लिश बोलना, पढ़ना और लिखना कैसे सीखें

English Kaise Sikhe । इंग्लिश बोलना पढ़ना और लिखना कैसे सीखें: क्या आप इंग्लिश सीखना चाहते है ? अगर आपका जवाब हाँ में है, तो बिलकुल सही जगह पर आये है। आज के समय में इंग्लिश हर कोई बोलना व लिखना सीखना चाहता है क्यूंकि इंग्लिश बोलने वाले व्यक्ति को लोग ज्यादा महत्व देते है। इंग्लिश का प्रयोग हमारी रोजाना की लाइफ में होता है फिर चाहे वो जॉब इंटरव्यू की बात हो, होमवर्क में बच्चे की मदद करना आदि हो। वह व्यक्ति जो कम पढ़ा लिखा हो या उसके पास पढ़ाई की कोई बड़ी डिग्री न हो, लेकिन उसे इंग्लिश बोलना अच्छे से आता हो तो वह एक अच्छी नौकरी पा सकता है।

आजकल इंग्लिश की डिमांड हर जगह है और हो भी क्यों ना, आखिर इंग्लिश भाषा पूरे विश्व में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषों में तीसरे नंबर पर आती है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको English Kaise Sikhe के बारे में बताएँगे जिसे इंग्लिश बोलना कैसे सीखे (English bolna kaise sikhe) और इंग्लिश पढ़ना कैसे सीखे (English padhna kaise sikhe) भी शामिल है।

English Kaise Sikhe । इंग्लिश बोलना पढ़ना और लिखना कैसे सीखें

इंग्लिश एक इंटरनेशनल लैंग्वेज है जिसे काफी ज्यादा यूज किया जाता है। फिर चाहे वह बिज़नेस हो या कोई नौकरी लगभग हर जगह इंग्लिश बोलने की काफी डिमांड होती है। आज के समय में ज्यादातर लोग इंग्लिश बोलना जानते है लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते है जो इंग्लिश को बोलना व पढ़ना सीखना चाहते है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको English kaise sikhe के बारे में बताएँगे। जिसमें हम इंग्लिश कैसे बोलें और इंग्लिश कैसे लिखें से सम्बंधित सभी जानकारी प्रदान करेंगे।

English Kaise Sikhe । इंग्लिश कैसे सीखें? 

अंग्रेजी भाषा को सीखना इतना भी मुश्किल नहीं है। अगर आप में इसे सीखने की लगन है तो आप बहुत आसानी से इसे सीख सकते है। अगर आपको इंग्लिश बोलते समय नर्वस फील होता है, या डर लगता है तो आपको इसके लिए परेशान होने की जरुरत नहीं है।

अंग्रेजी को सीखने का कोई शार्ट कट तरीका नहीं होता है। लेकिन आप रोजाना इंग्लिश सीखने की प्रैक्टिस करके इसे सीख सकते है। यहाँ आपको कुछ टिप्स प्रदान किये गए है जिन्हे फॉलो करके आप आसानी से अंग्रेजी बोलना सीख सकते है।

  1. किसी के द्वारा बोले गए सेंटेंस को अच्छे से सुने और समझें।
  2. इंग्लिश मूवी देखें और फिर उसके किसी सेन्टेन्स या डायलॉग को बोलने का प्रयास करें।
  3. रोजाना इंग्लिश न्यूज पेपर पढ़ें जिससे आपकी इंग्लिश रीडिंग भी इम्प्रूव होगी।
  4. अपने मन में बातें अंग्रेजी में सोचने की कोशिश करें।
  5. इंग्लिश ग्रामर को पढ़ें जिससे आपको अंग्रेजी की बेसिक जानकारी हो सके।
  6. इंग्लिश सांग्स सुनें।
  7. छोटे वाक्यों को बोलने का प्रयास करें। जिसके बाद आप धीरे-2 बड़े वाक्यों को बोलना भी सीख जायेंगे।
  8. अंग्रेजी की बुक या अखबार को पढ़ते समय कोई भी कठिन शब्द दिखे जिसका अर्थ आपको पता न हो उसे एक नोटबुक में नोट कर लें।
  9. अपने पास एक पॉकेट डिक्सशनरी रखें।
  10. अपनी वॉइस रिकॉर्ड करें और फिर उसे सुनें जिससे आपको पता चल सकें कि आप कहाँ पर सही और गलत उच्चारण कर रहे है। फिर उसे सही करने का प्रयास करें।
  11. अंग्रेजी भाषा को बोलते हुए हमेशा कॉन्फिडेंट रहें और घबराएं नहीं।
  12. आसान से कठिन शब्दों की ओर बढ़ें, यानी सबसे पहले आसान वर्ड्स को पढ़ना और समझना सीखें उसके बाद कठिन शब्दों को पढ़ना शुरू करें।
  13. अंग्रेजी सीखने के लिए किसी एप को अपने फ़ोन में इंस्टाल कर लें।
  14. इंग्लिश नॉवेल, कॉमिक्स, आर्टिकल, ब्लॉग्स, बुक्स आदि को पढ़ें।

English Bolna Kaise Sikhe । इंग्लिश बोलना कैसे सीखें? 

इंग्लिश भाषा को सभी संस्थानों में उपयोग में लाया जाता है। कहते है अगर आप इंग्लिश बोलना सीख जाये तो आपको नौकरी पाने में और भी आसानी हो जाती है। इंग्लिश कठिन भाषा नहीं है, यह दुनिया की सबसे आसान भाषाओं में से एक मानी जाती है। अगर आप इंग्लिश सीखने की ठान ले तो 2 से 3 महीनो में आप बहुत अच्छी इंग्लिश बोलने लगेंगे। यहां आपको कुछ टिप्स दिए गए है जिनको फॉलो करने के बाद आप अंग्रेजी बोलना बहुत आसानी से सीख जायेंगे।

1. इंग्लिश को ध्यान से सुनना सीखो

सबसे पहले इंग्लिश सीखने की शुरुआत करने के लिए आपको इंग्लिश को ध्यान से सुनना सीखना चाहिए। एक छोटा बच्चा अपने आस-पास के माहौल में बोली जाने वाली भाषा को खुद से सीख जाता है। क्यूंकि बच्चा उस भाषा को सबसे ज्यादा सुनता है। फिर चाहे वह हिंदी, इंग्लिश, तमिल आदि भाषा क्यों न हो। इसीलिए अगर आप इंग्लिश भाषा को अपनी मातृभाषा की तरह ही फर्राटेदार तरीके से बोलना सीखना चाहते है। तो सबसे पहले आपको अंग्रेजी को ध्यान सुनना स्टार्ट करना होगा। इसी के साथ यह बात भी ध्यान रखें कि इंग्लिश को सुनते समय उसे साथ-2 में बोलने और याद करने का प्रयास न करें। आप इंग्लिश में बोले गए प्रत्येक वाक्य को सबसे पहले ध्यान से सुनना सीखें।

2. इंग्लिश मूवी को सब टाइटल के साथ देखें

अगर आप कोई इंग्लिश मूवी देख रहे है तो उसे किसी दूसरी भाषा की डबिंग में न देखें। अगर आपको उसे समझने में परेशानी हो तो उसके Sub-Title ऑन करके देखो और फिर उसे सुनो की वह कैसे बोल रहा है, और किसी शब्द (Word) को कैसे Pronounce कर रहा है। या वह कोनसे वर्ड पर ज्यादा जोर दे रहा है, और किस वर्ड को प्यार से बोल रहा है। ऐसा करने से आपकी इंग्लिश को सुनने की क्षमता भी बढ़ जाएगी और इसी के साथ ही आप इंग्लिश के शब्दों का उच्चारण करना भी जल्द सीख जायेंगे।

3. इंग्लिश सांग्स को Lyrics के साथ सुनें

आपको इंग्लिश सांग्स को स्क्रीन पर लिरिक्स के साथ सुनना शुरू करना चाहिए। आज के समय में ऐसे सांग्स के बहुत सारे वीडियो आपको यूट्यूब पर बड़ी आसानी से मिल जायेंगे। जब इंग्लिश सांग्स को आप खुद से गुनगुआयेंगे तो धीरे-धीरे आपका इंग्लिश बोलने का अच्छा फ्लो बनना स्टार्ट हो जायेगा। ध्यान रहें कि सांग सुनते वक्त आप मन में उसका अनुवाद करने का प्रयास न करें बल्कि सांग के साथ उसके लिरिक्स को भी ध्यान से देखते रहें।

3. इंग्लिश में सोचो

इसे अच्छे से समझने के लिए सबसे पहले आपके बचपन की ओर चलते है। जब बचपन में कोई आपको कहता था कि यह गाय है और यह घास कहती है। तो आप मन में सोचते थे कि अच्छा यह गाय है और यह खास कहती है। तो अपने एक ही भाषा में सोचा समझा और बोला। क्या कभी ऐसा हुआ है कि अपने हिंदी में सुना तमिल में सोचा और फिर उसे तेलगु में बोलने का प्रयास किया हो, ऐसा नहीं हुआ ना। क्यूंकि हम जिस भाषा में सुनते है उसी में सोचते और बोलते है। इसके विपरीत हम इंग्लिश को सीखने में ऐसा नहीं करते है।

जब हम किसी इंग्लिश लाइन को सुनते है तो हम उसे सबसे पहले उसे मन में हिंदी में ट्रांसलेट करते है और फिर समझते है। इसके बाद जब उसे बोलने की बारी आती है तो फिर से हम उसे हिंदी में सोचते है और फिर उसमें ग्रामर, वर्ब की फॉर्म आदि लगते है और उसके बाद हम उसे बोलने की कोशिश करते है। इस तरह इस तरह सुनने समझने और बोलने की प्रोसेस में बहुत ज्यादा समय लगता है। इसीलिए आपको इंग्लिश में सोचना शुरू करना चाहिए। जैसे आप हिंदी भाषा में सोचते और बोलते है इसी तरह आप इंग्लिश में बोली गयी लाइन को इंग्लिश में ही सोचने और बोलने का प्रयास करें।

4. टंग ट्विस्टर वाले शब्दों को यूज करें

यह तरीका अंग्रेजी बोलने के लिए काफी कारगर है। टंग ट्विस्टर एक ऐसे वर्ड होते है जिसकी प्रैक्टिस करके आपके अंग्रेजी बोलते वक्त जुबान साफ़ होती है। जिससे आपका इंग्लिश बोलने का अच्छा फ्लो बन जाता है और आप बोलते समय बीच-2 रुकते भी नहीं है। यह वर्ड्स से बना सेंटेंस होता है जैसे उदाहरण के लिए A loyal warrior will rarely worry why we rule.

5. प्रतिदिन इंग्लिश न्यूज पेपर या बुक्स पढ़ने की आदत डालें

आप रोजाना कम से कम 15 से 20 मिनट तक इंग्लिश का न्यूज़ पेपर पढ़ने की आदत बनाएं। इसके आलावा आप इंग्लिश की बुक्स भी पढ़ सकते है। फिर उसमें लिखे वर्ड्स जिसे आपको पढ़ने या उन्हें अर्थ को समझने में परेशानी आ रही हो तो नोटबुक में नोट करते रहें। जब आप अखबार या बुक को पढ़ लें तो उन्हें मार्क करके छोड़ दें। इसके बाद आप अपनी डिक्सशनरी या इंटरनेट पर सर्च करके उनका अर्थ ढूंढे और उन्हें एक कॉपी में नोट करना शुरू कर दें। अब आप जब अगली बार उन वर्ड्स या उस बुक को पढ़ेंगे तो वह आपको पूरी तरह से समझ आने लगेगी।

इसके बाद आपने जहाँ पहले मार्क लगाया था वहीँ से बुक को पढ़ना शुरू करें, और फिर से इसी प्रक्रिया को दोहराएं। ऐसे करते करते जब आप उस बुक को पूरा पढ़ लेंगे तो पाएंगे कि आप कई नए वर्ड्स को सीख गए हैं।

6. आईने (Mirrror) के सामने खड़े होकर खुद से इंग्लिश में बात करें

प्रतिदिन आईने के सामने 5 से 10 मिनट तक खड़े होकर खुद से अंग्रेजी में बात करना शुरू करें। ऐसा करने से आपको कोई सुन रहा है, या आप किसी से बात कर रहे है और आप ज्यादा अच्छे से इंग्लिश बोलने का प्रयास करेंगे। इसके साथ ही आप यह पता लगा पाएंगे कि आपका इंग्लिश बोलते समय कॉन्फिडेंस का लेवल कितना है और आप कितनी फ़ास्ट इंग्लिश बोल पाते है।

7. बिना घबराये इंग्लिश बोलने का प्रयास करें

वह व्यक्ति जो इंग्लिश को सीखने का प्रयास करता है उसे बोलते समय यह डर लगता है कि वह गलत इंग्लिश तो नहीं बोल रहा। लेकिन इस बात को लेकर आप बिल्कुल भी डरें या घबरायें नहीं। क्यूंकि अगर आपके मन में यह दर रहेगा कि आप गलत इंग्लिश बोल रहे है। इसीलिए यह करने से बचें और बिना किसी डर के इंग्लिश बोलना सीखें।

8. इंग्लिश बोलते समय Eye Contact का ध्यान रखें

जब भी आप किसी दूसरे व्यक्ति के साथ इंग्लिश में बात कर रहे है तो आप उसके साथ eye contact रख कर बात करें। जिससे आपके साथ बात करने वाले व्यक्ति को लगेगा कि आप अच्छे कॉन्फिडेंस के साथ बात कर रहे है। ऐसे में वह आपकी बात को ज्यादा अच्छे से सुनेगा।

9. कॉन्फिडेंस के साथ इंग्लिश बोलें

यदि आप इंग्लिश बोलते वक्त अटक रहे है। तो इसका मतलब है कि आपके अंदर कॉन्फिडेंस नहीं है। इसीलिए इंग्लिश बोलते समय हमेशा कॉन्फिडेंट रहें, इसके लिए आप खुद से अंग्रेजी में बात कर सकते है। जिससे आपका कॉन्फिडेंस लेवल भी बढ़ने लगेगा।

10. हिंदी में बात करते समय इंग्लिश के वर्ड्स का प्रयोग करें

आपके द्वारा रोज बोली जाने वाली भाषा के शब्दों को इंग्लिश में बोलने का प्रयास करें। जितना हो सके आप एक वाक्य को बोलते समय इंग्लिश का यूज करें। जिससे आप छोटे छोटे शब्दों से बेहतर इंग्लिश बोलना सीख जायेंगे और आपकी अच्छी प्रैक्टिस भी हो जाएगी।

11. दोस्तों के साथ इंग्लिश में ग्रुप डिस्कशन करें

अगर आप अपनी इंग्लिश को सुधारना चाहते है तो उसके लिए ग्रुप डिस्कशन सबसे अच्छा तरीका है। दोस्तों से मिलें या कॉन्फ्रेंस कॉल में किसी टॉपिक पर डिस्कशन करें। इसके दौरान अगर आप बोलते समय कुछ गलती कर रहे है तो आप डरें नहीं क्यूंकि वह आपके दोस्त है और आप उनसे किसी भी टॉपिक पर खुल कर बात कर सकते है। इससे आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।

English Padhna Kaise Sikhe । इंग्लिश पढ़ना कैसे सीखे? 

आज के समय में हर जगह इंग्लिश की जरुरत पड़ ही जाती है फिर चाहे वह आपकी जॉब हो या किसी होटल का मेन्यू कार्ड। लेकिन कुछ व्यक्ति ठीक तरह से इंग्लिश को नहीं पढ़ पाते है या फिर उसे अटक अटककर पढ़ते है और उन्हें लगता है कि इंग्लिश को पढ़ना बहुत कठिन है, परन्तु ऐसा कुछ कुछ भी नहीं है।

यहाँ हम आपको English Padhna Kaise Sikhe? के बारे में बताएँगे। जिसे पढ़ने और फॉलो करने के बाद आप बहुत आसानी से इंग्लिश को पढ़ पाएंगे।

1. इंग्लिश ग्रामर और वोकेब्लरी की बुक्स पढ़ें

इंग्लिश को पढ़ने के लिए यह महत्वपूर्ण है कि आपको कम से कम बेसिक ग्रामर की अच्छी जानकारी हो। इसके लिए आप किसी इंग्लिश ग्रामर की बुक को पढ़ सकते है। जिससे आपको Tense, verb, synonyms, antonyms, noun, pronoun आदि की अच्छी जानकारी हो सके। इसी तरह आप अपनी इंग्लिश vocabulary को अच्छा करने के लिए भी कोई वोकेबलरी की बुक पढ़ें या आप नार्मन लेविस की लिखी बुक Word Power Made Easy को पढ़ सकते है।

2. एप्लीकेशन की मदद से इंग्लिश पढ़ना सीखें

गूगल प्ले स्टोर और एप स्टोर पर ऐसी बहुत सी एप्लीकेशन है जिसकी मदद से आप आसानी से इंग्लिश पढ़ना सीख सकते है। इस तरह फोन से अंग्रेजी पढ़ना बहुत रोचक और आसान लगता है क्यूंकि आप इसे जब चाहे तब कहीं पर भी इस्तेमाल कर सकते है। इंग्लिश पढ़ने के लिए यहाँ आपको कुछ उपयोगी एप्लकेशन्स के बारे में बताया गया है।

  1. Duolingo
  2. Cambridge communication
  3. Hello English
  4. Enguru

3. पढ़ते समय जल्दबाजी न करें

अंग्रेजी पढ़ते समय जल्दबाजी न करें। क्यूंकि कई बार लोग अंग्रेजी के वाक्य को पढ़ना तो सीख लेते है लेकिन उन्हें उसमें शामिल शब्दों का अर्थ नहीं पता होता है। जिस वजह से उन्हें बाद में अंग्रेजी भाषा को समझने में परेशानी होती है। इसीलिए आप वाक्य या सेन्टेंस ध्यान से और आराम से पढ़ना है जिससे आप उसके अर्थ को भी समझ सकें और उसको ठीक से बोल पाएं।

4. रोजाना इंग्लिश पढ़ने की प्रैक्टिस करें

अंग्रेजी में कहा जाता है Practice makes man perfect, जिसका अर्थ होता है कि अभ्यास मनुष्य को पूर्ण बनाता है। इसी तरह यदि आप किसी कार्य को रोजाना करते है तो धीरे धीरे आप उसमें परफेक्ट बन जाते है। इसके लिए आप रोजाना कम से कम 1 घंटे इंग्लिश जरूर पढ़ें। आज के समय में वैसे भी इंटरनेट की मदद से किसी भी ईबुक, ब्लॉग पोस्ट, न्यूज आर्टिकल, मैगजीन या कॉमिक्स को आसानी से पढ़ सकते है।

ऐसा न करें कि आप एक दिन इतना पढ़ लें कि आपको अगले दिन पढ़ने का मन ही न हो। इसीलिए रोजाना थोड़ा थोड़ा पढ़ने का प्रयास करे।

Final Words

हम आशा करते है यह इंग्लिश कैसे सीखें? से सम्बंधित जानकारी आपको अच्छी लगी होगी। अगर आपके मन में इस आर्टिकल से जुड़ा कोई भी अन्य सवाल है तो आप हमें कमेंट करके बता सकते है। हम आपके द्वारा किये गए कमेंट का जल्द से जल्द रिप्लाई करने की कोशिश करेंगे।

Updated: October 18, 2022 — 3:52 am

3 Comments

Add a Comment
  1. बहुत ही बढि़या जानकारी हैं अंग्रेजी पढ़ना सीखने के लिए बेहतर जानकारी दी गई हैंं।धन्‍यवाद

  2. English ka Hindi nahin nikal sakte hain aur bada bada sentence bhi nahin padh paate Hain please kuch bataiye sir

    1. अगर आपको इंग्लिश सेंटेंस की हिंदी अर्थ निकलने में समस्या आ रही है, तो आप सबसे पहले इंग्लिश के वाक्य को इंग्लिश टू हिंदी ट्रांसलेट करने की नियमित रूप से प्रैक्टिस करें। जिसके लिए आप किसी भी बुक या इंटरनेट की मदद ले सकते हैं। इसके आलावा अगर आपको इंग्लिश पढ़ने में परेशानी हो रही है तो आप रोजाना इंग्लिश सेन्टेंस या स्टोरी की रीडिंग करें, आप शुरुआत में इंग्लिश बहुत जल्दी पढ़ने के बजाय उसे धीरे-2 लेकिन सही उच्चारण के साथ पढ़ने का प्रयास करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *