MP Forest Guard Recruitment 2023 – MP Forest Guard Vacancy: मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल के द्वारा मध्य प्रदेश फारेस्ट गार्ड भर्ती 2022 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। वे अभ्यर्थी जो फारेस्ट गार्ड की भर्ती के लिए आवश्यक सभी योग्यताओं को पूरा करते हैं, वह विभाग के द्वारा ऑनलाइन आवेदन फॉर्म जारी करने के बाद इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं। हालाँकि परीक्षा के लिए आवेदन दर्ज करने से सभी अभ्यर्थियों को MP Forest Guard Bharti 2023 में जारी की गयी पदों की संख्या और इससे सम्बंधित अन्य सभी महत्वपूर्ण जानकारी होनी काफी आवश्यक है।
यह उन सभी उम्मीदवारों के लिए सरकारी नौकरी पाने का बेहतरीन अवसर है जो मध्य प्रदेश वन विभाग में एमपी फॉरेस्ट के पद पर जॉब करना चाहते हैं। इस आर्टिकल में आपको MP Forest Guard Recruitment 2023 से जुडी सभी जानकारी प्रदान की गयी है, जिसके माध्यम से आप MP Forest Guard Vacancy 2023 की सभी डिटेल्स को चेक कर सकते हैं।
यह भी देखें : MP Forest Guard Syllabus 2023 – मध्य प्रदेश फारेस्ट गार्ड सिलेबस
MP Forest Guard Recruitment 2023 – एमपी फारेस्ट गार्ड भर्ती कब होगी?
मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल (MPPEB) फारेस्ट गार्ड पदों के लिए भर्ती का आयोजन करने जा रहा है। पिछले काफी समय से उम्मीदवारों को इस भर्ती का बेशब्री से इंतज़ार था जो की अब ख़त्म हो चूका है। क्यूंकि विभाग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर MP Forest Guard Recruitment 2023 को लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जिसमें फॉरेस्ट गार्ड, फील्ड गार्ड, जेल वार्डर के पदों पर वैकेंसी जारी की गयी है। इस लेख के माध्यम से आप MP Forest Guard Bharti 2023 से सम्बंधित सभी आवश्यक डिटेल्स को प्राप्त कर सकते हैं। वह सभी अभ्यर्थी जो दसवीं कक्षा की योग्यता रखते है वह विभाग के द्वारा आवेदन फॉर्म जारी होते ही इसके आवेदन दर्ज कर सकते हैं।
Organization | Madhya Pradesh Professional Examination Board (MPPEB) |
Posts | Forest Guard, Field Guard, Jail Warder (Prahari) |
Vacancies | 2112 |
Category | Sarkari Jobs |
Application Mode | Online |
Online Registration starts from | 20th January 2023 |
Last date to apply | 3rd February 2023 |
Last date to pay the application fee | 8th February 2023 |
Official website | peb.mp.gov.in |
MP Forest Guard Vacancy 2023
एमपी फारेस्ट गार्ड भर्ती में वन रक्षक (Forest Guard), क्षेत्र रक्षक (Field Guard) और जेल प्रहरी (Jail Prahari) के लिए वैकेंसी निकली है। जिसके लिए विभाग के द्वारा दिनांक 29 नवंबर 2022 को आधिकारिक नोटिफिकेशन को शेयर किया गया था। इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा और फिजिकल टेस्ट का आयोजन किया जाएगा। वह उम्मीदवार जो इस भर्ती लिए इच्छुक हैं वह इसमें जारी पदों की संख्या के बारे में जानने के लिए नीचे दी गयी तालिका को देख सकते हैं। जहाँ हमने MP Forest Guard Vacancy से जुडी डिटेल्स को आपके साथ शेयर किया है।
Post Name | Vacancy |
---|---|
Forest Guard | 1772 |
Field Guard | 140 |
Jail Prahari | 200 |
Total | 2112 |
MP Forest Guard Application Fee
मध्य प्रदेश वन विभाग में वनरक्षक भर्ती के लिए जो उम्मीदवार Mp Van Vibhag Bharti Online Form भरना चाहते है। उन सभी को आवेदन दर्ज करने के लिए आवश्यक फीस का भुगतान करना होगा। क्यूंकि बिना आवेदन फीस भुगतान के बिना किसी भी उम्मीदवार का रजिस्ट्रेशन पूरा नहीं माना जायेगा। आप नीचे दी गयी जानकारी के द्वारा अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क की जांच कर सकते हैं।
श्रेणी | आवेदन शुल्क |
---|---|
सामान्य | रु. 500/- |
एससी/एसटी/ओबीसी/पीडब्ल्यूडी | रु. 250/- |
एमपी फॉरेस्ट गार्ड ऑनलाइन आवेदन कैसे करें
मध्य प्रदेश वनरक्षक भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए निर्देशों को पालन कर सकते हैं। जहाँ हमने आपको आवेदन करने के लिए आवश्यक सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की है।
- सबसे पहले MPPEB की ऑफिसियल वेबसाइट peb.mp.gov.in पर जाएं।
- वेबसाइट के होमपेज पर इम्पोर्टेन्ट सेक्शन में “ऑनलाइन फॉर्म लिंक” पर क्लिक करें।
- ऑनलाइन आवेदन पोर्टल के साथ आपकी डिवाइस में एक नया पेज ओपन हो जायेगा।
- “एमपी फारेस्ट गार्ड रजिस्ट्रेशन” पर क्लिक करें, और सभी आवश्यक जानकारी दर्ज करके अपना रजिस्ट्रेशन करें। अगर आप रजिस्ट्रेशन कर चुके हैं तो आप मुख्य पेज पर एमपी फॉरेस्ट गार्ड ऑनलाइन के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी ईमेल आईडी पर आईडी और पासवर्ड भेजा जायेगा।
- लॉगिन के लिए आवश्यक आईडी और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें।
- उम्मीदवार अपनी पर्सनल और शैक्षिक डिटेल्स को भरें।
- अपनी स्कैन की हुई फोटो, हस्ताक्षर, बाएं हाथ के अंगूठे का निशान आदि को अपलोड करें।
- वेरिफिकेशन के बाद एमपी फॉरेस्ट गार्ड जॉब आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
- फाइनल सबमिट करने के बाद MP Forest Guard 2022 Application Form को डाउनलोड कर लें और उसका एक प्रिंटआउट पास रख लें।
MP Forest Guard Bharti FAQs
Q.1. एमपी फॉरेस्ट गार्ड भर्ती 2023 कब होगी? Ans. मध्य प्रदेश वन विभाग ने Forest Guard, Field Guard और Jail Warder के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन 29 नवंबर 2022 को जारी कर दिया गया है। जिसमें दी गयी डिटेल्स के अनुसार उम्मीदवार 20 जनवरी से 3 फरवरी 2023 तक इसके लिए ऑनलाइन आवेदन दर्ज कर सकते हैं। |
Q.2. एमपी फॉरेस्ट गार्ड 2023 भर्ती में कितनी वैकेंसी हैं? Ans. मध्य प्रदेश फॉरेस्ट गार्ड के कुल 2112 पदों पर भर्ती जारी की गई हैं। |
Q.3. एमपी फारेस्ट गार्ड 2023 भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कब से शुरू होंगे? Ans. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म 20 जनवरी 2023 से शुरू हो जायेंगे। |
Q.4. एमपी फारेस्ट गार्ड एग्जाम ऑनलाइन फॉर्म कैसे भरें? Ans. आपको मध्य प्रदेश वनरक्षक की भर्ती के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने की पूरी प्रक्रिया को ऊपर दिए गए लेख में बताया गया है। जिसे फॉलो करने आप इसमें आवेदन कर सकते हैं। |
ऊपर दिए गए लेख में आपके साथ MP Forest Guard Recruitment 2023 से जुडी सभी डिटेल्स को शेयर किया है। हम आशा करते हैं यह इनफार्मेशन आपको उपयोगी लगी होगी। अगर इस जानकारी को पढ़ने के बाद भी आपके मन में इससे जुड़ा कोई अन्य सवाल है तो आप हमें नीचे कमेंटबॉक्स में कमेंट करके पूछ सकते हैं। आप मध्य प्रदेश फारेस्ट गार्ड की भर्ती जुडी सभी लेटेस्ट जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट पर विजिट कर कर सकते हैं।