Rajasthan CET Syllabus 2023 – राजस्थान सीईटी सिलेबस और एग्जाम पैटर्न

Rajasthan CET Syllabus and Exam Pattern: राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) ने राजस्थान सीईटी परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। वह उम्मीदवार जो राजस्थान सामान्य पात्रता परीक्षा देने वाले है, उन सभी को राजस्थान सीईटी सिलेबस और एग्जाम पैटर्न के अनुसार परीक्षा की तैयारी जल्द से जल्द शुरू करनी चाहिए। किसी भी एग्जाम की तैयारी शुरू करने के लिए उसके सिलेबस और परीक्षा पैटर्न को जानना काफी जरुरी होता है ताकि आप परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण सभी टॉपिक्स को अच्छे से कवर कर सकें। विभाग के द्वारा Rajasthan CET Syllabus and Exam Pattern जारी कर दिया गया है जिसकी विस्तृत जानकारी हम आपको प्रदान कर रहे है।

Rajasthan CET Syllabus and Exam Pattern

राजस्थान सीईटी परीक्षा का आयोजन प्रत्येक साल किया जाता है। यह परीक्षा राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अंतर्गत आने वाली 3rd ग्रेड या इससे नीचे ग्रेड की भर्तियों के लिए आयोजित की जाती है। अगर आप इस सामान्य पात्रता परीक्षा में उपस्थित होने जा रहे है तो आप सभी को इसके सिलेबस के बारे में जानकारी होना करना काफी आवश्यक है। इस आर्टिकल में हम आपको विस्तृत Rajasthan CET Syllabus और एग्जाम पैटर्न की जानकारी प्रदान कर रहे है। यह एक एलिजिबिलिटी परीक्षा है यानी अगर आप RSMSSB के द्वारा आयोजित की जाने वाली भर्तियों के लिए आवेदन करना चाहते है तो आपको इस परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करना होगा, जिसके लिए आपको परीक्षा की बेहतर रूप से तैयारी करने की आवश्यकता होगी।

Rajasthan CET Syllabus – Overview
Organization Rajasthan Staff Selection Board, Jaipur
Name of Examination Rajasthan CET 2023
Exam Level State Level
Maximum Marks 150 marks (for each paper)
Duration of Rajasthan  Exam 3 hours (for each paper)
Type of Questions Multiple Choice Questions
Mode of Exam Offline
Marking Scheme 2 marks for each correct answer
Negative Marking No negative marking for wrong answers
Official website www.rsmssb.rajasthan.gov.in

Rajasthan CET Exam Pattern 2023

राजस्थान सीईटी परीक्षा इंटरमीडिएट और ग्रेजुएशन लेवल के उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाती है। जिसके लिए एग्जाम का पैटर्न अलग-2 होगा, जिसकी जांच आप यहाँ दिए Rajasthan CET Exam Pattern से कर सकते है। जिसमें आपको परीक्षा में शामिल प्रश्नों, अंकों और समय आदि के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गयी है।

Graduate-level Exam Pattern

विषय (Subject) Weightage Questions  Marks
General Science; History, Polity and Geography of India; General Knowledge, Current Affairs 25 38 76
भूगोल, इतिहास, संस्कृति, और राजस्थान की राजनीति (Geography, History, Culture, and Polity of Rajasthan) 20 30 60
सामान्य अंग्रेजी और हिंदी (General English & Hindi) 15 22 44
मानसिक क्षमता और तर्क, बुनियादी संख्यात्मक दक्षता (Mental Ability & Reasoning, Basic Numerical Efficiency) 30 45 90
Basic Computer 10 15 30

कुछ महत्वपूर्ण बिंदु:

  1. परीक्षा में पूछे गए सभी प्रश्न ऑब्जेक्टिव टाइप के होंगे।
  2. यह परीक्षा ऑफलाइन यानी पेन और पेपर मोड में आयोजित की जाएगी।
  3. परीक्षा को पूरा करने के लिए समय अवधित 3 घंटे होगी।
  4. प्रत्येक सही उत्तर पर उम्मीदवार को 2 अंक दिए जायेंगे। जबकि गलत उत्तर के लिए कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।
  5. प्रश्नपत्र में पूछे गए गए प्रश्न ग्रेजुएशन लेवल के होंगे।

Class 10+2 level Exam Pattern

Subject Weightage Questions  Marks
General science 10th standard 25 38 76
Geography, History, Culture, and Polity of Rajasthan 20 30 60
General English & Hindi 15 22 44
Mental Ability & Reasoning, Basic Numerical Efficiency 30 45 90
Basic Computer 10 15 30
Total 100 150 300

कुछ महत्वपूर्ण बिंदु:

  1. परीक्षा के दौरान पूछे गए सभी प्रश्न बहुविकल्पीय होंगे जो बारहवीं स्तर के होंगे।
  2. यह परीक्षा पेन और पेपर मोड में आयोजित की जाएगी।
  3. प्रत्येक सही उत्तर के लिए 2 अंक निर्धारित किये गए है।
  4. परीक्षा में उम्मीदवार द्वारा किसी भी प्रश्न का गलत उत्तर देने पर किसी प्रकार की नेगेटिव मार्किंग नहीं की जाएगी।
  5. लिखित परीक्षा को पूरा करने के लिए समय अवधि 3 घंटे होगी।

Rajasthan CET Syllabus in Hindi – राजस्थान सीईटी सिलेबस हिंदी में

उम्मीदवार यहाँ से सभी विषयों के लिए विस्तृत राजस्थान सीईटी सिलेबस की जांच कर सकते है। जैसा की ऊपर हमने आपको बताया है कि आरएमएसएसबी के द्वारा इंटरमीडिएट और स्नातक स्तर के लिए दो अलग-अलग परीक्षाएं आयोजित की जाती है। जिसमें प्रत्येक स्तर में पांच विषय शामिल है। राजस्थान सीईटी परीक्षा उन सभी उम्मीदवारों के लिए काफी ज्यादा महत्व रखती है जो राजस्थान राज्य में RSMSSB के द्वारा आयोजित की जाने वाली तृतीय श्रेणी या इससे नीचे के पदों पर होने वाली भर्ती के लिए एलिजिबल होना चाहते है। इसीलिए आप सभी को परीक्षा की तैयारी को लेकर अन्य उम्मीदवारों से खुद को एक कदम आगे रखने की जरुरत है जिसके लिए आप सभी को Rajasthan CET Syllabus 2022 की सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त करने की आवश्यकता होगी, ताकि आप इसमें अच्छा स्कोर करके मुख्य परीक्षा के लिए अपना दावा मजबूत कर सकें।

RSMSSB CET Syllabus 2022 PDF Download Click Here

भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन पर विशेष बल के साथ राजस्थान और भारत का इतिहास

  1. भारतीय इतिहास की महत्त्वपूर्ण घटनाएं, 19वीं एवं 20वीं शताब्दी में सामाजिक एवं धार्मिक सुधार आंदोलन
  2. भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन-विभिन्न अवस्थाएं, इनमें देश के विभिन्न क्षेत्रों के योगदानकर्ता एवं उनका योगदान
  3. 1857 की क्रान्ति में राजस्थान का योगदान, राजस्थान में जनजाति व किसान आन्दोलन, राजनीतिक जनजागरण एवं
  4. प्रजामण्डल आंदोलन स्वातंत्र्योत्तर राष्ट्र निर्माण- राष्ट्रीय एकीकरण एवं राज्यों का पुनर्गठन, नेहरू युग में सांस्थानिक निर्माण, विज्ञान एवं तकनीकी का विकास।

राजस्थान का इतिहास, कला,  सांस्कृतिक, साहित्य, परंपरा और विरासत

  1. प्राचीन सभ्यताएं, कालीबंगा, आहड़, गणेश्वर, बालाथल और बैराठ
  2. राजस्थान के इतिहास की महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाएं, प्रमुख राजवंश, उनकी प्रशासनिक व राजस्व व्यवस्था,
    सामाजिक-सांस्कृतिक आयाम
  3. स्थापत्य कला की प्रमुख विशेषताएं – किले एवं स्मारक, कलाएं, चित्रकलाएं और हस्तशिल्प
  4. राजस्थानी साहित्य की महत्वपूर्ण कृतियां, क्षेत्रीय बोलियां
  5. मेले, त्योहार, लोक संगीत एवं लोक नृत्य
  6. राजस्थानी संस्कृति, परम्परा एवं विरासत
  7. राजस्थान के धार्मिक आंदोलन, संत एवं लोक देवता
  8. महत्वपूर्ण ऐतिहासिक स्थल
  9. राजस्थान के प्रमुख व्यक्तित्व राजस्थान का एकीकरण।

Rajasthan सीईटी सिलेबस: भारत का भूगोल

  1. भौतिक स्वरूपः पर्वत, पठार, मरूस्थल एवं मैदान
  2. जलवायु एवं मानसून तंत्र
  3. प्रमुख नदियाँ, बांध, झीलें एवं सागर
  4. वन्य जीव जन्तु एवं अभयारण्य
  5. प्रमुख फसलें- गेहूँ, चावल, कपास, गन्ना, चाय एवं कॉफी
  6. प्रमुख खनिज-लौह अयस्क, मैंगनीज, बॉक्साइट एवं अभ्रक
  7. ऊर्जा संसाधन– परम्परागत एवं गैर-परम्परागत प्रमुख उद्योग एवं औद्योगिक प्रदेश राष्ट्रीय राजमार्ग, परिवहन के साधन एवं व्यापार

राजस्थान सीईटी सिलेबस: राजस्थान का भूगोल

  1. भूगर्भिक संरचना एवं भू-आकृतिक प्रदेश
  2. जलवायुदशाएं, मानसून तंत्र एवं जलवायु प्रदेश
  3. अपवाहतंत्र, झीलें, सागर, बांध एवं जल संरक्षण तकनीकें
  4. प्राकृतिकवनस्पति
  5. वन्यजीव-जन्तु एवं अभयारण्य
  6. मृदाएं
  7. रबीएवं खरीफ की प्रमुख फसलें जनसंख्या- वृद्धि, घनत्व, साक्षरता, एवं लिंगानुपात
  8. प्रमुखजनजातियाँ
  9. धात्विकएवं अधात्विक खनिज पदार्थ __ ऊर्जा संसाधन- परम्परागत एवं गैर-परम्परागत
  10. पर्यटनस्थल
  11. यातायातके साधन- राष्ट्रीय राजमार्ग, रेल एवं वायुयान

Rajasthan CET Syllabus: Economics of India

  1. बजट निर्माण, बैंकिंग, लोक-वित्त, वस्तु एवं सेवा कर, राष्ट्रीय आय, संवृद्धि एवं विकास का आधारभूत ज्ञान
  2. राजकोषीय एवं मौद्रिक नीतियाँ
  3. सब्सिडी, लोक वितरण प्रणाली
  4. ई-कॉमर्स
  5. अर्थव्यवस्था के प्रमुख क्षेत्र : कृषि, उद्योग, सेवा एवं व्यापार क्षेत्रों की वर्तमान स्थिति, मुद्दे एवं पहल ।
  6. हरित क्रान्ति, श्वेत क्रान्ति एवं नीली क्रान्ति।
  7. पंचवर्षीय योजनाएं एवं नियोजन प्रणाली।
  8. प्रमुख आर्थिक समस्याएं एवं सरकार की पहल, आर्थिक सुधार एवं उदारीकरण।

RAJ CET Syllabus: Economics of Rajasthan

  1. राजस्थान की खाद्य व व्यावसायिक फसले, कृषि आधारित उद्योग
  2. वृहद सिंचाई एवं नदी घाटी परियोजनायें, बंजड भूमि व सूखा क्षेत्र विकास परियोजनायें, इन्दिरा गांधी नहर परियोजना
  3. उद्योगों का विकास व उनका स्थान, कृषि आधारित उद्योग, खनिज आधारित उद्योग, लघु, कुटीर एवं ग्रामोद्योग, निर्यात
  4. सामग्री, राजस्थानी हस्तकला
  5. गरीबी एवं बेरोजगारी-अवधारणा, प्रकार, कारण, निदान एवं वर्तमान फ्लेगशिप योजनाए, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता कमजोर वर्गों के लिए प्रावधान ।
  6. विभिन्नकल्याणकारी योजनायें, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (MNREGA), विकास संस्थायें, सहकारी आन्दोलन, लघु उद्यम एवं वित्तीय संस्थायें, संविधान के 73 वें संशोधन के अनुरूप पंचायती राज संस्थाओं की ग्रामीण विकास में भूमिका।

राजस्थान पर विशेष बल के साथ भारतीय राजनीतिक व्यवस्था

  1. भारतीय संविधान की प्रकृति, प्रस्तावना (उद्देशिका), मौलिक अधिकार, राज्य के नीति निर्देशक सिद्वान्त, मौलिक कर्त्तव्य, संघीय ढांचा, संवैधानिक संशोधन, आपातकालीन प्रावधान, जनहित याचिका।
  2. संविधान सभा, भारतीय संविधान की विशेषताएं
  3. राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं मंत्रिपरिषद्, संसद, उच्चतम न्यायालय
  4. संघीय एवं राज्य कार्यपालिका, निर्वाचन आयोग, नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक, मुख्य सूचना आयुक्त, लोकपाल, राष्ट्रीय
  5. मानवधिकार आयोग, स्थानीय स्वायत शासन एवं पंचायती राज।
  6. राजस्थान की राजनीतिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, राज्य विधानसभा, उच्च न्यायालय, राजस्थान लोक
  7. सेवा आयोग, जिला प्रशासन, राज्य मानवधिकार आयोग, लोकायुक्त, राज्य निर्वाचन आयोग, राज्य सूचना आयोग।

Rajasthan CET Syllabus: General Science 

  1. नवीनतम सामान्य विज्ञान
  2. परमाण्विक संरचना
  3. आनुवंशिकी और विकास
  4. कार्बनिक रसायन शास्त्र
  5. बिजली और चुंबकत्व
  6. रासायनिक गतिकी
  7. मानव शरीर
  8. जैव प्रौद्योगिकी
  9. वनस्पति विज्ञान
  10. पारिस्थितिकी और पर्यावरण
  11. रासायनिक बंधन और गैसीय अवस्था

RSMSSB CET Syllabus 2023 : Mental Ability & Reasoning

  1. श्रृंखला/सादृश्य बनाना (Making series/analogy)
  2. चित्रा मैट्रिक्स प्रश्न, वर्गीकरण।
  3. वर्णमाला परीक्षण।
  4. मार्ग और निष्कर्ष
  5. खून के रिश्ते
  6. कोडिंग-डिकोडिंग
  7. डायरेक्शन सेंस टेस्ट
  8. बैठने की व्यवस्था
  9. इनपुट आउटपुट
  10. नंबर रैंकिंग और टाइम स्क्वायर
  11. निर्णय लेना
  12. शब्दों की तार्किक व्यवस्था
  13. लापता वर्ण/संख्या सम्मिलित करना।
  14. गणितीय संचालन, औसत, अनुपातत्रिभुज का क्षेत्रफल, वृत्त, ग्रहण, समलंब, आयत, गोला, बेलन।
  15. प्रतिशत
  16. साधारण और चक्रवृद्धि ब्याज।
  17. एकात्मक विधि।
  18. लाभ हानि।
  19. औसत अनुपात और अनुपात।
  20. गोले का आयतन, बेलन, घन, शंकु।

Rajasthan CET Syllabus: Basic Numerical Efficiency

  1. संख्या प्रणाली
  2. दशमलव और भिन्न
  3. पूर्ण संख्याओं की गणना
  4. एचसीएफ एलसीएम
  5. संख्याओं के बीच संबंध
  6. कार्य समय
  7. समय और दूरी
  8. प्रतिशत
  9. अनुपात और अनुपात
  10. मौलिक अंकगणितीय संचालन
  11. लाभ और हानि
  12. साधारण ब्याज
  13. औसत
  14. छूट
  15. साझेदारी
  16. टेबल और ग्राफ का उपयोग
  17. क्षेत्रमिति

Rajasthan CET Syllabus for English

  1. Use of Articles and Determiners
  2. Tense/sequence of Tenses
  3. Use of Prepositions,
  4. Voice: Active and Passive. Narration: Direct and Indirect
  5. Translation of Ordinary/Common English sentences into Hindi and vice-versa
  6. Synonyms and Antonyms
  7. Comprehension of a given passage
  8. Glossary of official, Technical terms (with their Hindi version)
  9. Letter writing: Official, Demi-official, Circulars, and Notices.
  10. Idioms and Phrases
  11. One Word Substitution

RSMSSB CET Syllabus for General Hindi

  1. सामान्य हिन्दी
  2. संधि और संधि विच्छेद
  3. संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, क्रिया, क्रियाविशेषण, कारक, अव्यय
  4. समास, भेद, सामासिक पदों की रचना व विग्रह उपसर्ग एवं प्रत्यय विलोम शब्द, पर्यायवाची एवं अनेकार्थक शब्द
  5. विरामचिह्न
  6. ध्वनि एवं उसका वर्गीकरण
  7. पारिभाषिकशब्दावली (अंग्रेजी भाषा के पारिभाषिक शब्दों के समानार्थक शब्द)
  8. शब्दशुद्धि (अशुद्ध शब्दों का शुद्धिकरण) वाक्य शुद्धि (अशुद्ध वाक्यांश का शुद्धिकरण)
  9. मुहावरे एवं लोकोक्तियाँ
  10. राजभाषाहिन्दी – संवैधानिक स्थिति ।
  11. पत्र
  12. एवं उसके प्रकार – कार्यालयी पत्र के प्रारूप के विशेष सन्दर्भ में

Rajasthan CET Computer Syllabus

  1. Characteristics of Computers
  2. Computer organization including RAM, ROM, File System, Input Devices, Computer Software- Relationship between Hardware & Software.
  3. Operating System
  4. MS-Office (Exposure of word, Excel/Spread Sheet, PowerPoint)

Rajasthan CET Syllabus FAQs

Q.2. राजस्थान CET का एग्जाम पैटर्न क्या है?
Ans. यह परीक्षा दो स्तरों (10+2 और स्नातक) पर आयोजित की जाएगी जिसके एग्जाम पैटर्न की आपको ऊपर दी गयी है।
Q.3. क्या Rajasthan सीईटी एग्जाम में कोई नेगेटिव मार्किंग होगी?
Ans. नहीं, इस परीक्षा में किसी नकारात्मक अंकन नहीं किया जायेगा।

इस आर्टिकल के माध्यम से हमने आपको Rajasthan CET Exam Syllabus & Pattern से जुडी सभी डिटेल्स प्रदान की है। हमें उम्मीद है यह जानकारी आपके लिए काफी उपयोगी रही होगी। अगर आपका इससे सम्बन्धित कोई अन्य सवाल है तो आप कमेंट सेक्शन के द्वारा हमसे पूछ सकते है, हम जल्द ही आपकी सवाल के उत्तर देने का प्रयास करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *