RRB Group D Admit Card 2023 – रेलवे ग्रुप डी एडमिट कार्ड कब आएगा?

RRB Group D Admit Card 2023: रेलवे ग्रुप डी का फॉर्म भरकर एडमिट कार्ड का इंतज़ार कर रहे अभ्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा RRB Group D Admit Card 2023 जल्द ही जारी किया जायेगा। लिखित परीक्षा के लिए ग्रुप डी एडमिट कार्ड केवल आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। इस लेख में रेलवे ग्रुप डी एडमिट कार्ड, परीक्षा की तारीख और उम्मीदवारों के लिए डाउनलोड प्रक्रिया प्रदान की गई है। आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा के लिए उपस्थित होने जा रहे सभी कैडिडेट्स को परीक्षा वाले दिन रेलवे ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2023 को अपने साथ लेकर जाना अनिवार्य है। क्यूंकि बिना एडमिट कार्ड के किसी भी उम्मीदवार को एग्जाम सेंटर के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

यह भी देखें : रेलवे ग्रुप डी सिलेबस – RRB Group D Syllabus

RRB Group D Admit Card 2023 रेलवे ग्रुप डी एडमिट कार्ड कब आएगा?

रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा RRB Group D की परीक्षा आयोजित की जाएगी। जिसके लिए विभाग के द्वारा सभी तैयारी पूरी हो चुकी है। अगर आप भी ग्रुप डी भर्ती की चयन प्रक्रिया में शामिल होने जा रहे हैं। तो आपको चयन प्रक्रिया के पहले चरण यानी इसकी लिखित परीक्षा के लिए रेलवे ग्रुप डी एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने की जरुरत होगी। इस आर्टिकल में हमनें आपको RRB Group D Admit Card 2023 की सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की है। जिसमें हमनें आपके साथ एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने की सम्पूर्ण प्रक्रिया और डायरेक्ट लिंक को शेयर किया है। आरआरबी ग्रुप डी एग्जाम का एडमिट कार्ड विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जायेगा, जिसे आप इस लेख में दिए गए लिंक की मदद से डाउनलोड कर सकते हैं।

परीक्षा संचालन प्राधिकरण (Exam Conducting Authority) रेलवे भर्ती बोर्ड ( Railway Recruitment Board (RRB))
पद का नाम ग्रुप डी
कुल पदों की संख्या 124569
चयन प्रक्रिया कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी), शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी), दस्तावेज़ सत्यापन, और चिकित्सा परीक्षा
परीक्षा का माध्यम ऑनलाइन
एडमिट कार्ड रिलीज की तारीख (Admit Card Release Date) परीक्षा से 4 दिन पहले
प्रवेश पत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि To Be Announced
परीक्षा तिथि और समय (Exam Date and Time)
परीक्षा केंद्र स्थान To Be Announced
Official Website www.indianrailways.gov.in

How to download RRC Group D Admit Card – आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

यहाँ आपको रेलवे ग्रुप डी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया प्रदान की गयी है। जिसकी सहायता से आप बहुत आसानी से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है।

  1.  ग्रुप डी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सर्वप्रथम रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएं।
  2. वेबसाइट का होमपेज खुलने के बाद आपको एडमिट कार्ड का लिंक मिलेगा , उस पर क्लिक करें।
  3. एडमिट कार्ड को ओपन करने के लिए पंजीकरण आईडी और पासवर्ड / जन्म तिथि का आवश्यक विवरण करना होगा।
  4. सारी डिटेल्स को भरते ही आपका एडमिट कार्ड ओपन हो जायेगा।
  5. अब अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।

Railway Group D Admit Card – Zone Wise

यहाँ आप आरआरबी ग्रुप डी जोन वाइज एडमिट कार्ड का लिंक देख सकते है:

RRB Region Names Admit Card Download Links RRB Official Website Links
RRB Ahmedabad To be Updated Soon rrbahmedabad.gov.in
RRB Ajmer To be Updated Soon rrbajmer.gov.in
RRB Allahabad To be Updated Soon rrbald.gov.in
RRB Bangalore To be Updated Soon rrbbnc.gov.in
RRB Bhopal To be Updated Soon rrbbpl.nic.in
RRB Bhubaneswar To be Updated Soon rrbbbs.gov.in
RRB Bilaspur To be Updated Soon rrbbilaspur.gov.in
RRB Chandigarh To be Updated Soon rrbcdg.gov.in
RRB Chennai To be Updated Soon rrbchennai.gov.in
RRB Gorakhpur To be Updated Soon rrbgkp.gov.in
RRB Guwahati To be Updated Soon rrbguwahati.gov.in
RRB Kolkata To be Updated Soon rrbkolkata.gov.in
RRB Mumbai To be Updated Soon rrbmumbai.gov.in
RRB Patna To be Updated Soon rrbpatna.gov.in
RRB Ranchi To be Updated Soon rrbranchi.gov.in
RRB Secunderabad To be Updated Soon rrbsecunderabad.gov.in

रेलवे ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड करते समय आपके पास होना चाहिए:

  1. लैपटॉप, मोबाइल या अन्य डिवाइस के साथ अच्छे इंटरनेट की सुविधा।
  2. ए4 साइज शीट पेपर
  3. प्रिंटर
  4. यूजर आईडी
  5. पासवर्ड
  6. जन्म की तारीख

Details mentioned on RRB Group D Admit Card 2023

रेलवे ग्रुप डी एडमिट कार्ड में कुछ महत्वपूर्ण डिटेल्स दी होती है। सभी उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड में शामिल डिटेल्स को चेक करना चाहिए। क्यूंकि परीक्षा के समय एडमिट कार्ड कार्ड चेक होने पर अगर कोई गलती मिलती है तो आपकी परीक्षा रद भी की जा सकती है। एडमिट कार्ड में शामिल डिटेल्स निम्नलिखित है:

  1. आवेदक का नाम
  2. लिंग (Gender)
  3. जन्म की तारीख
  4. पंजीकरण संख्या
  5. माता/पिता का नाम
  6. परीक्षा तिथि और समय
  7. परीक्षा का नाम
  8. आवेदक का फोटो और हस्ताक्षर
  9. महत्वपूर्ण निर्देश
  10. आवेदक श्रेणी
  11. पता और कोड

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा के लिए आवश्यक महत्वपूर्ण दस्तावेज – Important Documents Required for RRB Group D Exam

प्रवेश पत्र के साथ कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज ले जाना अनिवार्य है जिसके माध्यम से उम्मीदवार की पहचान सत्यापित की जा सकती है। यहाँ कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जानकारी दी गयी है जो आप एडमिट कार्ड के साथ ले जा सकते है :

  1. मतदाता कार्ड
  2. आधार कार्ड
  3. ई-आधार कार्ड का प्रिंटआउट
  4. ड्राइविंग लाइसेंस
  5. पैन कार्ड
  6. पासपोर्ट
  7. उम्मीदवार एक सरकारी कर्मचारी के मामले में नियोक्ता द्वारा जारी पहचान पत्र
  8. कॉलेज / विश्वविद्यालय फोटो आईडी कार्ड (यदि उम्मीदवार अभी भी अध्ययन कर रहे हैं।)

How To Correct Error In RRB Group D Admit Card ? – आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड में त्रुटि कैसे सुधारें ?

ऐसा संभव है कि उम्मीदवार के एडमिट कार्ड में शामिल जानकारी में कुछ गलती हो। अगर आपके आरआरबी के द्वारा जारी किये गए Railway Group D Admit Card में कोई भी गलती होती है तो आपको तुरंत आरआरबी को ईमेल या फ़ोन नंबर के माध्यम से संपर्क करना चाहिए। इसके लिए आप नीचे दिए गए स्टेप्स को भी फॉलो कर्व सकते है।

  1. आरआरबी उन त्रुटियों को सुधारने का अवसर प्रदान करता है
  2. त्रुटियों को सुधारने के लिए उम्मीदवार को 100 रुपये की राशि का भुगतान करना होगा।
  3. सबसे पहले आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  4. करेक्शन पर क्लिक करें।
  5. उम्मीदवार का पंजीकरण और पासवर्ड दर्ज करें।
  6. दर्ज़ करने के पश्चात लॉग इन पर क्लिक करें।
  7. एप्लिकेशन को संशोधित करने वाले टैब पर क्लिक करें।
  8. आवश्यक परिवर्तन करें और कन्फर्म करें।

नोट- संपर्क विवरण, पंजीकरण संख्या और उम्मीदवार द्वारा पुनः नहीं बदला जा सकता है।

FAQ’s – RRB Group D Admit Card

Q.1. आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2023 कब आएगा?
Ans. रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से अभी तक ग्रुप डी 2023 परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी नहीं किया गया है। विभाग के द्वारा एडमिट कार्ड जारी करने को लेकर नोटिफिकेशन जारी होते ही हम आपको अपडेट देंगे। हालाँकि नयी अपडेट्स को पाने के आप यहाँ नियमित रूप से विजिट करते रहें।
Q.2. मैं आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड कर सकता हूँ ?
Ans. उम्मीदवार आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट से आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया को ऊपर दिए लेख में बताया गया है।

हम उम्मीद करते है सभी उम्मीदवार अपना RRB Group D Admit Card डाउनलोड कर चुके होंगे। अगर फिर भी आपका इस आर्टिकल से जुड़ा कोई सुझाव या अन्य सवाल हो तो आप हमें कमेंट करके बता सकते है।

Updated: October 26, 2023 — 1:12 pm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *