रेलवे ग्रुप डी परीक्षा तिथि – RRB Group D Exam Date Sheet: रेलवे ग्रुप डी परीक्षा का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। आरआरबी द्वारा RRB Group D Exam Date 2023 जारी कर दी गयी है। आरआरबी द्वारा जारी की गयी तिथि के अनुसार ग्रुप डी की परीक्षा जल्द ही शुरू होने वाली है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने कुल 1,03,769 पदों पर रिक्तियों का नोटिफिकेशन जारी किया था। जिसमें ग्रुप-डी लेवल- I के विभिन्न पद शामिल है।
ग्रुप डी की नयी भर्तियाँ : Upcoming RRB Group D Recruitment
आरआरबी ने 4,85,607 उम्मीदवारों के आवेदन फॉर्म गलत फोटो एवं साइन के कारण रिजेक्ट कर दिए गए थे। इसीलिए रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा आधिकारिक अधिसूचना में फोटो/हस्ताक्षर लिंक दोबारा अपलोड करने की तिथि भी जारी की गयी है। जिससे जुडी सभी जानकारी आपको इस लेख में दी गयी है। जो भी उम्मीदवार ग्रुप डी परीक्षा में शामिल होने वाले है। वह सभी नीचे दी गयी RRB Group D Exam Date 2022 in Hindi की जानकारी को ध्यान से पढ़े। जिसकी मदद से आप परीक्षा से पहले खुद को इसके लिए तैयार कर सकें।
RRB Group D Exam Date 2023 – रेलवे ग्रुप डी परीक्षा कब है
रेलवे भर्ती बोर्ड जल्द ही आरआरबी ग्रुप D 2023 के परीक्षा कार्यक्रम की घोषणा करेगा। यहाँ नीचे दी गयी तालिका में आपको रेलवे ग्रुप डी का एग्जाम कब होगा 2023 की पूर्ण जानकारी प्रदान की गयी है। सभी उम्मीदवारों को Railway Group D Exam Date की जानकारी होनी आवश्यक है जिससे आने वाली परीक्षा की तिथि को ध्यान में रखते हुए सभी अभ्यार्थी रिवीजन को भी समय दे सकें।
ग्रुप डी परीक्षा पहले अप्रैल से जून 2021 के बीच आयोजित की जाने वाली थी, पर कुछ राज्यों में कोरोना महामारी के कारण लगे प्रतिबंधों के कारण परीक्षा को स्थगित कर दिया गया था। एडमिट कार्ड परीक्षा के शुरू होने से 4 दिन पहले जारी किया जायेगा।
Railway Group D Exam Dates and Events | |
---|---|
परीक्षा का नाम | आरआरबी ग्रुप डी |
रिक्तियों की संख्या | 1,03,769 |
आरआरबी ग्रुप डी अधिसूचना रिलीज की तारीख | 12 मार्च 2019 |
फोटो / हस्ताक्षर पुनः अपलोड करने की तिथि | 15-26 दिसंबर 2021 |
आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2022 जारी करने की तिथि | Download Admit Card |
आरआरबी ग्रुप डी सीबीटी 2022 परीक्षा तिथि | 17 August 2022 से |
आरआरबी ग्रुप डी पीईटी परीक्षा 2022 तिथि | जल्द ही जारी होगी |
RRB Group D 2023 Notification
रेलवे भर्ती बोर्ड आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा के लिए अपनी ऑफिसियल वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी करता है। जिसके जारी होते ही हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से अपडेट करेंगे। जिससे आप RRB Group D Exam Date 2022 को लेकर खुद को अपडेट रख सकते है। इसके आलावा भी हमारी वेबसाइट पर आप आरआरबी ग्रुप डी से जुडी सभी लेटेस्ट अपडेट्स प्राप्त कर सकते है। जो भी उम्मीदवार रेलवे ग्रुप डी परीक्षा में बैठने वाले है या परीक्षा देने वाले है वह समय समय पर इस आर्टिकल पर विजिट करते रहे। जिससे आपको रेलवे ग्रुप डी एग्जाम डेट जारी होते ही इसकी जानकारी सबसे पहले प्राप्त हो सके।
RRB Group D Exam center guidelines – आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा केंद्र दिशानिर्देश
आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा के दिन के लिए कुछ दिशानिर्देश जारी किये गए है, जिसकी जानकारी आपको नीचे दी गयी है।
- कोरोना महामारी को देखते हुए, हर उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र के अंदर हर समय मास्क पहनना अनिवार्य होगा।
- सभी अभ्यर्थियों को एक दूसरे से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की जरूरत है।
- सभी उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र के अंदर हैंड-सैनिटाइज़र ले जाने की भी अनुमति दी गयी है।
- उम्मीदवारों को अपने आरआरबी ग्रुप डी प्रवेश पत्र को फोटो-पहचान प्रमाण के साथ परीक्षा केंद्र में ले जाना अनिवार्य होगा।
- उम्मीदवारों को तय समय पर परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।
- परीक्षा केंद्र में देरी से पहुंचने वाले अभ्यार्थियों को परीक्षा में बैठने की अनुमति बिलकुल नहीं दी जाएगी।
- एग्जामिनेशन सेंटर के अंदर कोई भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने की अनुमति नहीं है।
- परीक्षा में नकल करना एक अपराध है अगर कोई भी परीक्षा के दौरान ऐसा करता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।
आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा की तैयारी हेतु टिप्स – RRB Group D Exam Preparation Tips
- परीक्षा की अच्छी तैयारी हेतु परीक्षा पैटर्न को ध्यान से समझना जरूरी है।
- सिलेबस को देख कर प्रत्येक विषय की अच्छे से तैयारी करें।
- एक उचित अध्ययन की दिनचर्या बनाये और उसे प्रतिदिन फॉलो करें।
- सटीकता और समय-प्रबंधन पर पकड़ बनाने हेतु हर रोज मॉक टेस्ट हल करें।
- परीक्षा के पूछे प्रश्नों के स्तर को जानने हेतु पिछले वर्ष के प्रश्नपत्रों को हल करने का अभ्यास करें।
- हर विषय के टॉपिक्स के लिए नोट्स तैयार करें, जिससे परीक्षा के पहले रिवीजन करने के लिए मदद मिलेगी।
- तैयारी के दौरान जो भी अध्यन किया है उसका रिवीजन अवश्य करें।
Railway Group D QNA
Q.1. आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा के लिए कितनी रिक्तियों की घोषणा की गई है? Ans. आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा के लिए 1,03,769 रिक्तियों की घोषणा की गयी है। |
Q.2. आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड कहां जारी करेगा? Ans. आरआरबी निर्धारित सीबीटी से चार दिन पहले अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एडमिट कार्ड जारी करता है। जिसे सभी उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड के साथ लॉग इन करके डाउनलोड कर सकते हैं। |
Q.3. रेलवे ग्रुप डी का एग्जाम कब होगा 2022? Ans. 17 August 2022 से आरआरबी ग्रुप डी सीबीटी परीक्षाएं होगी। |
ऊपर हमने आपको Railway Group D Exam Date 2023 से जुडी सभी जानकारी प्रदान की है। उम्मीद है यह जानकारी आपको जरूर पसंद आयी होगी। अगर आपका इससे जुड़ा अन्य कोई भी सवाल है तो आप हमें कमेंट करके बता सकते है। रेलवे ग्रुप डी परीक्षा की ताजा अपडेट के लिए आप इस पेज को बुकमार्क कर सकते है जिससे आप आने वाली अपडेट्स को सबसे पहले पा सकते है।