RRB Group D Mock Test – रेलवे ग्रुप डी ऑनलाइन टेस्ट: रेलवे ग्रुप डी भर्ती की सारी जानकारी इस वेबसाइट में उपलब्ध है आप इस लिंक rrb group d में जाकर देख सकते है। इस बार हम आपके लिए ले कर आये आरआरबी ग्रुप डी का मोक टेस्ट जो की आपकी लिखित परीक्षा को पास करने में मदद करेगा।
यह भी देखें: आरआरबी ग्रुप डी सैंपल पेपर्स – RRB Group D Model Papers in Hindi
RRB Group D Mock Test – रेलवे ग्रुप डी ऑनलाइन टेस्ट
आरआरबी ग्रुप डी का पेपर 100 अंको का होता है जिसमे 4 खंड (सामान्य विज्ञान, गणित, जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग, सामान्य जागरूकता/करंट अफेयर्स) होते है। नीचे दिए गए रेलवे ग्रुप डी ऑनलाइन टेस्ट पेपर को सॉल्व करके आप अपनी परीक्षा की अच्छी तैयारी कर सकते है, यहाँ हमने सभी खंडो से प्रश्न दिए है।
Q.1. आपको एक प्रश्न और दो कथन दिय गए हैं। प्रश्न का उत्तर देने के लिए कौन सा/से कथन आवश्यक/पर्याप्त है/हैं? उनकी पहचान करें।
सब्जियों के 20 डिब्बों का कुल भार क्या है? उनमें से प्रत्येक बराबर भार का है।
कथन:
1. पहले 10 डिब्बों में, प्रत्येक डिब्बे के एक तिहाई का भार 10 kg है
2. 6 डिब्बों का कुल भार 4 डिब्बों के कुल भार से 40 kg अधिक है?
- कथन 1 अकेला पर्याप्त है।
- कथन 2 अकेला पर्याप्त है।
- कथन 1 और 2 दोनों पर्याप्त नहीं हैं।
- कथन 1 और 2 एकसाथ पर्याप्त हैं।
कथन 1 और 2 एकसाथ पर्याप्त हैं।
Q.2. जब तक किसी पिण्ड पर असंतुलित बल लागू किया जाता है, तब तक इसकी ________ में निरंतर परिवर्तन होता रहता है।
- द्रव्यमान
- आकृति
- चाल
- भार
चाल
Q.3. ट्रेफिक को नियंत्रित करने के लिए रोबोट का उपयोग करने वाले भारत के पहले शहर का नाम बताएं।
- कोच्चि
- जयपुर
- वाराणसी
- इंदौर
इंदौर
Q.4. आधुनिक आवर्त सरणी में, कौन से समूह के तत्वों का बाहरी कोश पूर्ण होता है?
- 16 वें
- 18 वें
- 17 वें
- 15 वें
18 वें
Q.5. यदि एक ड्राइवर कार को 15 m/sec. की चाल से चलाता है, तो उसके द्वारा 3 घंटे 20 मिनट में तय की गयी कुल दूरी ज्ञात कीजिए।
- 180 km
- 150 km
- 165 km
- 200 km
180 km
Q.6. (a – b)³ + (b – c)³ + (c – a)³ / 3(a – b)(b – c)(c – a) = ? उपरोक्त व्यंजक का मान क्या है?
- 1
- 2
- 4
- 0
1
Q.7. विवादित फिल्म ‘पद्मावत’ में अल्लाउद्दीन खिलजी का किरदार किसने निभाया था?
- शाहिद कपूर
- रणबीर कपूर
- राणा दग्गुबाटि
- रणवीर सिंह
रणवीर सिंह
Q.8. उस व्यक्ति को चुनें जो एक समान समूह से संबंधित न हो।
- अल्बर्ट आइंस्टीन
- थॉमस ए. एडिसन
- विराट कोहली
- अलेक्जेंडर ग्राहम बेल
विराट कोहली
Q.9. sin A + sin B / cos A – cos B + cos A + cos B / sin A – sin B = ?
- 0
- sin A cos B
- cos A cos B
- tan A tan B
0
Q.10. जब कोई वस्तु वृत्तीय पथ पर गति करती है, तो घूर्णन करती हुयी वस्तु पर केंद्र की ओर लगने वाला बल कहलाता है:
- साधारण बल
- गुरुत्वाकर्षण बल
- कोणीय बल
- अभिकेंद्रिय बल
अभिकेंद्रिय बल
Q.11. नीचे दिये गये कथन में कौन-सी अवधारणा अंतर्निहित है।
कथन: छात्र 1 ने छात्र 2 से कहा, “मुझे पढ़ने के लिए आपको नोट्स चाहिए।”
अवधारणा:
1. छात्र 2 ने नोट्स तैयार कर लिए हैं।
2. छात्र 1 उसकी समझ को सत्यापित करना चाहता है।
- न तो 1 और न ही 2 अंतर्निहित हैं।
- 1 और 2 दोनों ही अंतर्निहित हैं।
- केवल 2 अंतर्निहित है।
- केवल 1 अंतर्निहित है।
केवल 1 अंतर्निहित है।
Q.12. sin A + sin B / cos A – cos B / sin A – sin B = ?
- 0
- sin A cos B
- cos A cos B
- tan A tan B
0
Q.13. निम्नलिखित में से कौन-सा जानवर पराध्वनि उतपन्न कर सकता है?
- पतंगा
- हाथी
- शार्क
- पोरपोइसेस
पोरपोइसेस
Q.14. निम्न में से कौन-सा विकल्प उस लवण का उदाहरण है जिसके जलीय विलयन का pH 7 से कम होता है?
- अमोनियम क्लोराइड
- सोडियम बाइकार्बोनेट
- सोडियम क्लोराइड
- सोडियम कार्बोनेट
अमोनियम क्लोराइड
Q.15. नीचे दिए गए कथनों और निष्कर्षों को पढ़ें।
कथन: 1. कोई गाय बिल्ली नहीं हैं
2. सभी बिल्लियों की मूछें हैं
निष्कर्ष: 1. कुछ गायें बिल्लियाँ हैं
2. कुछ गायों की मूछें हैं
कौन सा निष्कर्ष दिय गए कथन का अनुसार करता है?
- केवल निष्कर्ष 1 अनुसरण करता है।
- कोई भी निष्कर्ष अनुसरण नहीं करता है।
- केवल निष्कर्ष 2 अनुसरण करता है।
- सभी निष्कर्ष अनुसरण करते हैं।
कोई भी निष्कर्ष अनुसरण नहीं करता है।
Q.16. दयानन्द सरस्वती निम्नलिखित में से किस मिशन के संस्थापक थे?
- आर्य समाज
- चिन्मय मिशन
- ब्रह्म समाज
- प्रार्थना समाज
आर्य समाज
Q.17. निम्नलिखित कथन के साथ बिंदु 1 व 2 के रूप में दो धारणाएँ दी गयी हैं। कथन और निम्नलिखित धारणाओं पर विचार करें और निर्णय लें कि कौन-सी धारणा दिये गए कथन में अंतनिहित है?
कथन:
सतत विकास के लिए घरों में ऊर्जा की आपूर्ति अनिवार्य है।
धारणाएँ:
1. घरों में अत्यधिक चमकदार प्रकाश बल्बों के स्थान पर कॉम्पैक्ट फ्लोरोसेंट लैंप (सी. ऍफ़. एल.) का उपयोग करना चाहिए।
2. अपने घर के चारों ओर छायादार वृक्ष और पौधे लगाएं। इस प्रकार (विशेषतः पर्णपाती वृक्ष) भूमि के उपयोग से ऊर्जा संरक्षित की जा सकती है, विशेषकर अगर पेड़ घर के पश्चिम दिशा में लगाए जाते हैं।
- केवल धारणा 1 अंतर्निहित है
- धारणा 1 और 2 दोनों ही अंतर्निहित नहीं हैं
- केवल धारणा 2 अंतर्निहित है
- धारणा 1 और 2 दोनों ही अंतर्निहित हैं
धारणा 1 और 2 दोनों ही अंतर्निहित नहीं हैं
Q.18. दिए गए कथनों को सत्य मानिए भले ही वे सामान्यतः मान्य तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों और उसके आधार पर तय कीजिए कि दिय गए कौन से निष्कर्ष कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करते हैं?
कथन:
1. कुछ धातुएं लोहा हैं
2. कुछ लोहा भारी होता है
निष्कर्ष:
1. सभी लोहे धातुएं हैं
2. सभी भारी धातुएं हैं
- कोई भी निष्कर्ष अनुसरण नहीं करता है
- सभी निष्कर्ष अनुसरण करते हैं
- केवल निष्कर्ष 2 अनुसरण करते हैं
- केवल निष्कर्ष 1 अनुसरण करता है
कोई भी निष्कर्ष अनुसरण नहीं करता है
Q.19. 5 दोस्तों के बीच एक केक बांटा जाता है। 4 को केक का क्रमशः
1 / 8, 1 / 6, 5 / 12, 1 / 12 हिस्सा मिलता है। केक का कितना हिस्सा पांचवे दोस्त को मिलेगा?
- 3 / 8
- 5 / 24
- 1 / 6
- 1 / 4
5 / 24
Q.20. यदि PIPE को 169165 लिखा जाता है, तो SWAN का अंतिम अक्षर क्या होगा?
- 3
- 4
- 6
- 5
4
Q.21. विपरीत दिशाओं से आ रही 152.5 m और 157.5 m लम्बी दो गाड़ियाँ 9.3 सेकंड में एक-दूसरे को पार कर जाती हैं। तो दोनों गाड़ियों की संयोजित गति प्रति घंटा कितनी होगी?
- 130 km
- 125 km
- 120 km
- 115 km
120 km
Q.22. 2018 में पत्रकारिता के क्षेत्र में लाइफटाइम अचीवमेंट के लिए रेडइंक पुरस्कार के लिए किसे चुना गया है?
- अरुण शौरी
- बरखा दत्त
- एन. राम
- मार्क टुली
मार्क टुली
Q.23. निम्नलिखित में से कौन से तत्व का रासायनिक प्रतीक लैटिन से लिया गया है?
- आयरन
- कार्बन
- क्लोरीन
- एल्युमिनियम
आयरन
Q.24. निम्न में से अभाज्य संख्याओं का युग्म कौन-सा है?
- (71, 73)
- (3, 7)
- (37, 41)
- (43, 47)
(71, 73)
Q.25. अप्रैल, 2017 में लॉस वेगास में आयोजित यूएस ओपन कराटे चैंपियनशिप में भारत ने कितने पदक जीते थे?
- 16
- 15
- 17
- 12
16
Q.26. दिए गए कथन और निष्कर्षों को ध्यान से पढ़ें और यह चुनें कि कौन-सा निष्कर्ष तर्कसंगत रूप से कथन का अनुसरण करते हैं।
कथन:
1. सभी कारें जीप हैं।
2. सभी जीप चार-पहिया हैं।
निष्कर्ष:
1. सभी चार-पहिया कारें हैं।
2. कुछ चार-पहिया जीप हैं।
- केवल निष्कर्ष 2 अनुसरण करता है।
- सभी निष्कर्ष अनुसरण करते हैं।
- केवल निष्कर्ष 1 अनुसरण करता है।
- कोई निष्कर्ष अनुसरण नहीं करता है।
केवल निष्कर्ष 2 अनुसरण करता है।
Q.27. यदि (cos² Ø + 1 / cosec² Ø) + 17 = x है, तो x² का मान क्या होगा?
- 256
- 324
- 16
- 18
324
Q.28. दो इनलेट पाइप, A और B एक खाली टंकी को क्रमशः 22 और 23 घंटे पहले पाइप A को बंद कर दिया गया। टंकी को भरने में दोनों पाइपों द्वारा कुल कितने घंटे लगेंगे?
- 14.2
- 16
- 16.2
- 15
15
Q.29. अध्युत्य ₹ 25, 000 का निवेश कर एक चाय की दुकान खोलता है। वह इस राशि का 30% दुकान की फर्निशिंग पर और 20% दुकान के लिए अन्य आवश्यक सामग्री खरीदने में करता है। अपनी दुकान के लिए बाकी के समान खरीदने के लिए अब उसके पास कितने रुपय बचे?
- ₹ 12,500
- ₹ 20, 000
- ₹ 12, 000
- ₹ 5, 000
₹ 12,500
Q.30. एक पेन को ₹ 144 में बेचने पर अनुराग को क्रय मूल्य पर 1 / 7 की हानि होती है। यदि पेन ₹ 189 में बेचा जाता, तो लाभ प्रतिशत क्या होता?
- 11.5%
- 12.5%
- 14%
- 11%
12.5%
Q.31. निम्नलिखित में से किस अभिक्रिया में ऑक्सीजन हवा में मुक्त होती है?
- वाष्पोतसर्जन
- श्वसन
- प्रकाश संश्लेषण
- मलत्याग
प्रकाश संश्लेषण
Q.32. दिए गए कथन को सत्य मानिए भले ही वह सामान्यतः मान्य तथ्यों से भिन्न होता हो और उसके आधार पर तय कीजिए कि दिए गए कौन से निष्कर्ष कथन का तार्किक रूप से अनुसरण करते हैं?
कथन:
हर चमकती हुई वस्तु सोना नहीं होती
निष्कर्ष:
1. जो वस्तुएँ बाहर से अच्छी दिखाई देती हैं वे शायद अंदर से अच्छी नहीं होती हैं।
2. हम किसी भी वस्तु या व्यक्ति के बनावटी आचरण के पीछे आंतरिक सत्य की कल्पना नहीं कर सकते हैं।
- केवल निष्कर्ष 1 अनुसरण करता है
- निष्कर्ष 1 और 2 दोनों ही पालन नहीं करते हैं
- निष्कर्ष 1 और 2 दोनों ही पालन करते हैं
- केवल निष्कर्ष 2 अनुसरण करता है
निष्कर्ष 1 और 2 दोनों ही पालन करते हैं
Q.33. धातु ऑक्साइड और हाइड्रोजन का निर्माण करने के लिए निम्नलिखित में से कौन सी धातु वाष्प के साथ अभिक्रिया करती है?
- कॉपर
- लेड
- सिल्वर
- एल्युमिनियम
एल्युमिनियम
Q.34. निम्नलिखित में से कौन-सा सही है?
- 9 / 16 > 13 / 24
- 9 / 16 = 13 / 24
- 9 / 16 < 13 / 24
- 9 / 16 ≤ 13 / 24
9 / 16 > 13 / 24
Q.35. निम्नलिखित में से कौन-सा न्यूटन की गति के तीसरे नियम का उदाहरण है?
- जब तक बस अचानक चलती होती है, तब यात्रियों को पीछे की ओर झटका लगता है।
- रॉकेट लॉन्च करना
- तेजी से आती हुई क्रिकेट गेंद को पकड़ते समय, क्षेत्ररक्षक गतिमान गेंद के साथ धीरे-धीरे अपने हाथ पीछे की ओर ले जाता है।
- जब हम पैडल चलाना बंद करते हैं, तो साइकिल धीमी हो जाती है।
रॉकेट लॉन्च करना
Q.36. निम्नलिखित शृंखला का अगला पद क्या होगा?
B25Y, D23W, F21U, ________
- I19V
- H20V
- I20T
- H19S
H19S
Q.37. मार्च 2005 में शुक्रवार किन-किन तिथियों को था?
- 6, 13, 20 और 27
- 5, 12, 19 और 26
- 3, 10, 17 और 24
- 4, 11, 18 और 25
4, 11, 18 और 25
Q.38. दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यान से पढ़ें और उस निष्कर्ष का चयन करें, जो कथन का तर्कसंगत रूप से अनुसरण करता है।
कथन:
1. सभी पंखुड़ियां फूल हैं।
2. सभी पंखुड़ियां पिली हैं।
3. सभी पीले फूल हैं।
निष्कर्ष:
1. सभी फूल पीले हैं।
2. सभी पीले पंखुड़ियां हैं।
- कोई भी निष्कर्ष अनुसरण नहीं करता है।
- केवल निष्कर्ष 2 अनुसरण करता है।
- केवल निष्कर्ष 1 अनुसरण करता है।
- दोनों निष्कर्ष अनुसरण करते हैं।
कोई भी निष्कर्ष अनुसरण नहीं करता है।
Q.39. सिनेमा के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए प्रतिवर्ष अकादमी अवार्ड (ऑस्कर) का आयोजन किस देश में होता है?
- यू. के.
- यू. एस. ए.
- फ़्रांस
- कनाडा
यू. एस. ए.
Q.40. रोहन और रोहित एकसाथ किसी काम को 10 दिनों में समाप्त कर सकते हैं, जबकि रोहन उसी काम को अकेला 15 दिनों में कर सकता है। रोहित अकेला उस काम को कितने दिनों में करेगा?
- 25 दिन
- 35 दिन
- 30 दिन
- 32 दिन
30 दिन
Q.41. निम्नलिखित में से किस राज्य सरकार ने अगस्त 2016 में ऐतिहासिक अगस्त क्रांति मैदान में ‘भारत छोड़ो-2 (स्वराज से सुराज)’ पहल की शुरुआत की थी?
- पश्चिम बंगाल
- मध्य प्रदेश
- महाराष्ट्र
- हरियाणा
महाराष्ट्र
Q.42. कोई बल 1.0 kg पिण्ड की गति को 4 m/s तक बढ़ा देता है। बल द्वारा किया गया कार्य _____ होगा।
- 24 J
- 8 J
- 32 J
- 16 J
24 J
Q.43. शतवर्षीय युद्ध किन देशों के बीच लड़ा गया था?
- इंग्लैंड और जर्मनी
- जर्मनी और फ़्रांस
- इंग्लैंड और इटली
- इंग्लैंड और फ़्रांस
इंग्लैंड और फ़्रांस
Q.44. एक त्रिभुज जिसके शीर्ष (1, 2), (-4, -3) और (4, 1) हैं, का क्षेत्रफल होगा:
- 10 वर्ग इकाई
- 7 वर्ग इकाई
- 20 वर्ग इकाई
- 14 वर्ग इकाई
10 वर्ग इकाई
Q.45. यदि दक्षिण, दक्षिण-पश्चिम बन जाता है, तो उत्तर क्या होगा?
- उत्तर-पश्चिम
- दक्षिण-पूर्व
- दक्षिण-पश्चिम
- उत्तर-पूर्व
उत्तर-पूर्व
Q.46. अप्रैल 2017 में सिंगापूर में अपना पहला सुपर सीरीज ख़िताब जीतने वाले बैडमिंटन खिलाड़ी का नाम क्या है?
- श्रीकांत किदाम्बी
- साई प्रणीत
- पारुपल्ली कश्यप
- प्रनॉय कुमार
साई प्रणीत
Q.47. वह पुरस्कार कौन-सा, जो श्रमिकों को उनके विशिष्ट प्रदर्शन, नवाचार क्षमता, उत्पादकता और प्रदर्शन के क्षेत्र में असाधारण साहस और मानसिक तत्परता में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाता है?
- पद्म पुरस्कार
- द्रोणाचार्य पुरस्कार
- कृषि पुरस्कार
- श्रम पुरस्कार
श्रम पुरस्कार
Q.48. यदि संख्या x4461, 11 से विभाज्य है, तो x का मान क्या है?
- 3
- 2
- 4
- 5
5
Q.49. भारतीय संसद का उच्च सदन किसे कहा जाता है?
- राज्यसभा
- लोकसभा
- उच्चतम न्यायालय
- प्रधानमंत्री कार्यालय
राज्यसभा
Q.50. “हौसला 2017” क्या है, जिसे 16 नवंबर से 20 नवंबर, 2017 तक मनाया गया?
- वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार का उत्सव
- ट्रांसजेंडरों के अधिकार का उत्सव
- महिलाओं के अधिकार का उत्सव
- बच्चों के अधिकार का उत्सव
बच्चों के अधिकार का उत्सव
RRB Group D Mock Test in Hindi
कमेंट करके बताएं आपको रेलवे ग्रुप डी का यह मॉक टेस्ट (rrb group d online test papers) कैसा लगा ? आरआरबी से सम्बंधित और भी एग्जाम की तैयारी के लिए हमारी वेबसाइट से जुड़े रहें धन्यवाद।
Good