रेलवे ग्रुप डी सैंपल पेपर्स – RRB Group D Model Papers in Hindi: क्या आप आरआरबी ग्रुप डी कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे है? अगर आपका जवाब हाँ है तो यह ख़ास आपके लिए है। जो भी ग्रुप डी उम्मीदवार आरआरबी ग्रुप डी सैंपल पेपर्स को हल करता है उसे परीक्षा की बेहतर तैयारी करने में मदद मिलेगी। किसी भी परीक्षा की तैयारी करने से पहले अभ्यार्थी को उस परीक्षा के पैटर्न वाले पेपर्स को सॉल्व करना महत्वपूर्ण होता है। जिससे वह परीक्षा की बेहतर तैयारी कर सके।
RRB Group D Model Papers की PDF को डाउनलोड करके सॉल्व करने से अभ्यार्थी को आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा के Exam Pattern, Question Paper Pattern के साथ साथ परीक्षा के स्तर (Level) के बारे में भी पता चलता है।
यह भी देखें : रेलवे ग्रुप डी परीक्षा तिथि 2022
आरआरबी ग्रुप डी सैंपल पेपर्स – RRB Group D Model Papers in Hindi
RRB Group D परीक्षा जल्द ही आयोजित की जाने वाली है ऐसे में सभी अभ्यार्थियों को यह जान लेना महत्वपूर्ण है कि परीक्षा में किस प्रकार का पेपर आएगा। जिससे देख कर आप परीक्षा की तैयारी को बेहतर बना सकते है। इसीलिए आज हम आपके लिए कुछ रेलवे ग्रुप डी प्रैक्टिस पेपर्स, सैंपल पेपर्स, मॉडल पेपर्स व प्रीवियस ईयर पेपर्स लेकर आये है। जिन्हे आप डाउनलोड करके ग्रुप डी परीक्षा पैटर्न, लेवल का पता लगा सकते है। आपको इन पेपर्स को सॉल्व करके अपनी तैयारी के बारे में पता लगाना चाहिए।
रेलवे ग्रुप डी मॉडल पेपर्स
अक्सर देखा जाता है कि अभ्यार्थी परीक्षा के सैंपल पेपर्स को सॉल्व नहीं करते है जिससे परीक्षा में समस्या का सामना करना पड़ता है। क्यूंकि उनके पास वह रणनीति नहीं होती है जिससे वह तय समय में दिए गए परीक्षा के पेपर को हल कर सकें। इसीलिए यह आवश्यक है कि आप दिए गए पेपर्स को हल करके देखें। अगर दिए गए पेपर्स आप हल कर पा रहे है तो आप ग्रुप डी सलेक्शन पाने के लिए खुद की तैयारी को बेहतर मान सकते है।
यहाँ नीचे दी गयी तालिका में हमने आपको Railway Group D Previous Papers है। जिसे आप तालिका में दिए गए लिंक में क्लिक करके डाउनलोड कर सकते है। सभी पेपर्स के साथ उनके उत्तर भी दिए गए है।
Previous Year Papers | Link |
---|---|
RRB Group D 2012 Paper | Download |
RRB Group D 2014 Paper | Download |
RRB Group D 11 Dec 2018 Paper (shift 2) | Download |
RRB Group D 12 Dec 2018 Paper (shift 2) | Download |
यह भी देखें: रेलवे ग्रुप डी ऑनलाइन टेस्ट
आरआरबी ग्रुप डी पेपर पैटर्न – RRB Group D Paper Pattern
परीक्षा के सैंपल पेपर को हल करने से पहले परीक्षा के पैटर्न को देखना जरूरी है जिससे उम्मीदवार को एग्जाम के समय कोई परेशानी न हो। इसके साथ ही आप पेपर पैटर्न ध्यान में रख कर समय के साथ उसे हल करने की रणनीति बना सकते है। रेलवे ग्रुप डी की परीक्षा में 100 नम्बर का पेपर आता है जिसकी जानकारी आपको नीचे दी गयी तालिका में दी गयी हैं।
विषय | प्रश्नों की संख्या | अंक |
---|---|---|
सामान्य विज्ञान | 25 | 25 |
गणित | 25 | 25 |
जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग | 30 | 30 |
सामान्य जागरूकता और करंट अफेयर्स | 20 | 20 |
कुल | 100 | 100 |
परीक्षा की अवधि: 90 मिनट |
आरआरबी ग्रुप डी पिछले वर्ष पेपर के साथ तैयारी क्यों करें – Why prepare with RRB Group D Previous Year Papers
- पिछले वर्ष के पेपर को हल करने से आपको ग्रुप डी परीक्षा के पैटर्न को समझने में मदद मिलेगी।
- जब आप आरआरबी ग्रुप डी पिछले वर्ष के प्रश्न पत्रों को हल करते है तो आप अपनी ताकत और कमजोरियों का सही मूल्यांकन कर सकते है। जिसके बाद आप अपनी कमजोरियों पर काम करके परीक्षा में गलतियों की सम्भावना को निश्चित रूप से कम कर सकते है।
- मॉडल पेपर्स हल करने के साथ साथ आप टाइम मैनेजमेंट भी सीखते है।
- आप आरआरबी ग्रुप डी मॉडल पेपर्स को हल करके परीक्षा की तय अवधि के अनुसार पेपर को पूरा करने का भी अच्छा अभ्यास कर सकते है।
- आरआरबी ग्रुप डी पिछले वर्ष के प्रश्न पत्रों को हल करने से आप परीक्षा की तैयारी के लिए बेहतर रणनीति तैयार कर सकते है।
ऊपर दिए गए लेख में हमने आपको आरआरबी ग्रुप डी प्रीवियस ईयर पेपर प्रदान किए हैं। हम आशा करते हैं कि यह आपके लिए बहुत उपयोगी साबित होंगे, और आपकी परीक्षा की तैयारी में मदद करेंगे। अगर RRB Group D Previous Year Papers, RRB Group D Model Papers से जुड़ा आपका कोई भी सवाल है तो आप हमें नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट करके बता सकते हैं हम जल्द ही उसका रिप्लाई करने का प्रयास करेंगे। अगर आप आरआरबी ग्रुप डी से जुड़े स्टडी मैटेरियल और अपडेट्स को चाहते हैं तो आप हमें हमारी वेबसाइट हिंदीप्रेप पर विजिट कर सकते हैं।