RRB NTPC Syllabus – आरआरबी एनटीपीसी सिलेबस और एग्जाम पैटर्न: आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा की तैयारी कर सभी उम्मीदवारों को आरआरबी एनटीपीसी सिलेबस की ज्ञान होना महत्वपूर्ण है। जिससे कि उम्मीदवार परीक्षा की तैयारी में खुद को अन्य उम्मीदवारों से एक कदम आगे रख सकते है। आरआरबी एनटीपीसी भर्ती स्टेशन मास्टर, वरिष्ठ क्लर्क, सह टाइपिस्ट आदि की जाती है। जो उम्मीदवार रेलवे की सरकारी नौकरी पाना चाहते है, उन सभी को इसकी परीक्षा से जुड़े सभी महत्वपूर्ण विषयों को जानना चाहिए। जिसमें जनरल अवेयरनेस, मैथमेटिक्स और जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग जैसे विषय शामिल है।
इस लेख में हम आपको RRB NTPC Syllabus 2023 और RRB NTPC Exam Pattern के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान कर रहे है। जो आपको एनटीपीसी परीक्षा में अधिकतम अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
RRB NTPC Syllabus and Exam Pattern
आरआरबी एनटीपीसी में दो परीक्षाएँ आयोजित की जाती है जिसमें पहले प्रारंभिक परीक्षा और दूसरी मेन्स परीक्षा होती है। आरआरबी एनटीपीसी में शामिल दोनों परीक्षाओं के लिए सिलेबस समान है हालाँकि इसका एग्जाम पैटर्न अलग-अलग होता है। परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए सभी उम्मीदवारों को आरआरबी एनटीपीसी के सिलेबस और परीक्षा पैटर्न की जांच करना आवश्यक है। जिसकी सभी डिटेल्स आप इस लेख Railway NTPC Syllabus and Exam Pattern in Hindi के माध्यम से प्राप्त कर सकते है। इसकी मदद से आप आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा की बेहतर तैयारी करके इसमें अपना सिलेक्शन पा सकते है।
आरआरबी एनटीपीसी सिलेबस की विस्तृत जानकारी के लिए इस लेख में नीचे की ओर दी गयी पूरी जानकारी को ध्यान से पढ़ें।
RRB NTPC Syllabus – Overview | |
---|---|
Name Of Organization | रेलवे भर्ती बोर्ड (Railway Recruitment Board) |
पदों के नाम |
|
श्रेणी | आरआरबी एनटीपीसी सिलेबस और एग्जाम पैटर्न |
चयन प्रकिया |
|
आधिकारिक वेबसाइट | @indianrailways.gov.in |
RRB NTPC Exam Pattern: CBT 1 and CBT 2
आरआरबी एनटीपीसी के सिलेबस के साथ उम्मीदवारों को इसके एग्जाम पैटर्न की जानकारी होना भी जरुरी है। जिसकी मदद से उम्मीदवार परीक्षा के ढंग को अच्छे से समझ सके। जैसा की हमने आपको बताया है कि आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा में दो परीक्षाएं आयोजित की जाती है जिसमें सीबीटी 1 और सीबीटी 2 की परीक्षा शामिल है। जिसमें पास होने वाले उम्मीदवारों को अगले चरणों के लिए बुलाया जाता है। आरआरबी एनटीपीसी में सिलेक्शन पाने के लिये आपको चार चरणों से गुजरना होगा जिसमें सीबीटी 1, सीबीटी 2, टाइपिंग टेस्ट / सीबीएटी और दस्तावेज़ सत्यापन / चिकित्सा परीक्षा शामिल है।
परीक्षा के प्रथम चरण सीबीटी 1 परीक्षा में सीबीटी 1 और सीबीटी कुल 100 प्रश्न और दूसरे चरण सीबीटी 2 में 120 प्रश्न शामिल होंगे। उम्मीदवार RRB NTPC Exam Pattern के बारे में जानने के लिए नीचे दी जानकारी को देख सकते हैं।
RRB NTPC CBT 1 Exam Pattern 2023
उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में से आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 एग्जाम पैटर्न की जांच कर सकते हैं। यह परीक्षा एक क्वालीफ़ाइंग नेचर की परीक्षा है जिसमें पास होने वाले सभी उम्मीदवारों को सीबीटी 2 परीक्षा के लिए बुलाया जायेगा। इस परीक्षा का मुख्य उद्देश्य गैर-गंभीर उम्मीदवारों को हटाना होता है।
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परीक्षा के एग्जाम पैटर्न को जानने के लिए नीचे दिए गए महत्वपूर्ण बिंदुओं पर नज़र डालें।
- आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परीक्षा में सभी प्रश्न बहुविकल्पीय होंगे।
- प्रश्न पत्र कुल 100 अंकों का होगा, जिसमें प्रश्नों की कुल संख्या 100 होगी।
- प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक निर्धारित है।
- गलत उत्तर देने पर ⅓ अंक की नेगटिव मार्किंग होगी।
- आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 की परीक्षा की अवधि 90 मिनट यानी 1.5 घंटे है।
- परीक्षा में कुल 3 खंड होंगे। जिसमें मैथमेटिक्स, जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग और जनरल अवेयरनेस के विषयों से प्रश्न पूछे जायेंगे।
RRB NTPC CBT-1 Exam Pattern 2023 | |||
---|---|---|---|
Sections | No. of Questions | Total Marks | Duration |
Mathematics | 30 | 30 | 90 minutes |
General Intelligence and Reasoning | 30 | 30 | |
General Awareness | 40 | 40 | |
Total | 100 | 100 |
RRB NTPC CBT 2 Exam Pattern 2023
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 परीक्षा के लिए एग्जाम पैटर्न की जानकारी यहाँ दी गयी है। जिसके लिए निम्नलखित ,महत्वपूर्ण बिंदु और तालिका प्रदान की गयी है।
- परीक्षा में शामिल सभी प्रश्न बहुविकल्पीय होंगे।
- आरआरबी एनटीपीसी की सीबीटी 2 परीक्षा में पूछे गए कुल प्रश्न 120 हैं।
- प्रश्न पत्र कुल 120 अंकों का होगा, और प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक निर्धारित किया गया है।
- प्रत्येक गलत उत्तर के लिए ⅓ अंक काटे जायेंगे।
- आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 परीक्षा की समय अवधि 90 मिनट तय की गयी है।
RRB NTPC CBT-2 Exam Pattern 2023 | |||
---|---|---|---|
Sections | No. of Questions | Total Marks | Duration |
Mathematics | 35 | 35 | 90 minutes
120 minutes for a PWD candidate |
General Intelligence and Reasoning | 35 | 35 | |
General Awareness | 50 | 50 | |
Total | 120 | 120 |
RRB NTPC Syllabus in Hindi: CBT 1 and CBT 2
आरआरबी एनटीपीसी में शामिल दोनों परीक्षाओं के लिए सिलेबस समान है। हालाँकि दोनों परीक्षाओं के प्रश्न पत्र में शामिल प्रश्नों की संख्या अलग-अलग है जिसकी जानकारी आपको एग्जाम पैटर्न में प्रदान की गयी है। जो भी उम्मीदवार एनटीपीसी परीक्षा में सफलता प्राप्त करना चाहते है उन सभी को Railway NTPC Syllabus 2022 की जानकारी होना जरुरी है। जिससे उम्मीदवार परीक्षा के दौरान पूछे जाने वाले सभी टॉपिक्स को अच्छे से कवर कर सकें और परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करें। यहाँ से आरआरबी एनटीपीसी के सिलेबस की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते है। जिससे आप कोई भी टॉपिक मिस न करें।
जैसा की हमने आपको बताया है कि RRB NTPC Syllabus For CBT 1 और RRB NTPC CBT 2 Syllabus in Hindi समान है जिसमें कुल तीन विषय शामिल है।
- मैथमेटिक्स (Mathematics)
- जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग (General Intelligence and Reasoning)
- जनरल अवेयरनेस (General Awareness)
RRB NTPC Mathematics Syllabus
संख्या प्रणाली | समय और कार्य |
दशमलव | समय और दूरी |
भिन्न | साधारण और चक्रवृद्धि ब्याज |
एलसीएम और एचसीएफ | लाभ और हानि |
अनुपात और समानुपात | प्राथमिक बीजगणित |
प्रतिशत | ज्यामिति और त्रिकोणमिति |
क्षेत्रमिति | प्राथमिक सांख्यिकी |
RRB NTPC Reasoning Syllabus
Analogies | Venn Diagrams |
Completion of Number and Alphabetical Series, | Puzzle |
Coding and Decoding | Data Sufficiency |
Mathematical Operations | Seating Arrangements |
Similarities and Differences | Statement – Conclusion |
Relationships | Statement – Courses of Action |
Analytical Reasoning | Decision Making |
Syllogism | Maps |
Jumbling | Interpretation of Graphs |
RRB NTPC General Awareness Syllabus
राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय वर्तमान घटनाएँ | सामान्य संक्षिप्ताक्षर |
क्रीडा और खेल | भारत में परिवहन प्रणाली |
भारत की कला और संस्कृति | भारतीय अर्थव्यवस्था |
भारतीय साहित्य | भारत और विश्व की प्रसिद्ध हस्तियां |
भारत के स्मारक और स्थान | प्रमुख सरकारी कार्यक्रम |
भारत का इतिहास और स्वतंत्रता संग्राम | भारत के वनस्पति और जीव |
सामान्य और जीवन विज्ञान (10वीं कक्षा तक) | भारत के महत्वपूर्ण सरकार और सार्वजनिक क्षेत्र के संगठन |
भारत और विश्व का भौतिक, सामाजिक और आर्थिक भूगोल | बड़े पैमाने पर भारत और विश्व से संबंधित पर्यावरणीय मुद्दे |
भारतीय राजनीति और शासन | भारत के सामान्य वैज्ञानिक और तकनीकी विकास |
संयुक्त राष्ट्र और अन्य महत्वपूर्ण विश्व संगठन | कंप्यूटर की मूल बातें |
RRB NTPC Syllabus FAQs
Q.1. आरआरबी एनटीपीसी का सिलेबस क्या है? Ans. RRB NTPC Syllabus में मैथमेटिक्स, जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग और जनरल अवेयरनेस के विषय शामिल है। इस आर्टिकल में हमने आपको इन सभी विषयों का विस्तृत सिलेबस प्रदान किया है। |
Q.2. आरआरबी एनटीपीसी में कितने पेपर होते हैं? Ans. आरआरबी एनटीपीसी में दो पेपर होते है पहला सीबीटी 1 जो प्रारंभिक परीक्षा है। जिसमें पास होने वाले सभी उम्मीदवारों को दूसरी परीक्षा सीबीटी 2 के लिए बुलाया जाता है जो मेन्स परीक्षा होती है। |
Q.3. क्या रेलवे एनटीपीसी परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होगी? Ans. जी हां, आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा में सीबीटी 1 और सीबीटी 2 दोनों परीक्षाओं में गलत उत्तर पर 1/3 अंकों की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी। |
ऊपर दी गई जानकारी में हमने आपको RRB NTPC Syllabus and Exam Pattern in Hindi की जानकारी दी है। हम उम्मीद करते है यह जानकारी आपको जरूर पसंद आयी होगी। अगर आपका इस लेख से जुड़ा कोई भी सवाल है या हमारी दी गयी जानकारी में कोई त्रुटि हो तो आप हमें कमेंट करके बता सकते है। आपकी हिन्दीप्रेप आपके लिए हर रोज़ बेहतर हो रही है।
Cbt2 ke liye time duration???
सीबीटी 2 परीक्षा की समय अवधि 90 मिनट होगी।
Kiya isme ITI jaruri hai
Yes