RRB NTPC क्या है? । NTPC Full Form । Job Details: आप सभी जानते है कि सरकारी नौकरी का हमारे समाज में कितना महत्व है। यही वजह है कि आज के समय में हर युवा सरकारी नौकरी पाना चाहता है। जिसके लिए सरकार विभिन्न परीक्षाओं का आयोजन करती है। आरआरबी एनटीपीसी इन्ही सरकारी परीक्षाओं में से एक है। जिसका आयोजन रेलवे भर्ती बोर्ड के द्वारा नॉन टेक्निकल पदों पर भर्ती के लिए आयोजित किया जाता है। कई लोगों ने RRB NTPC के बारे में सुना तो होता है लेकिन उन्हें इसकी जानकारी नहीं होती है कि आखिर RRB NTPC kya hai? या फिर RRB NTPC ki full form kya hai? इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको आरआरबी एनटीपीसी से जुडी सभी जानकारी के बारे बताएँगे।
क्या आप जानते है? कि आरआरबी एनटीपीसी और एनटीपीसी दोनों अलग अलग चीजें है और दोनों की फुल फॉर्म भी अलग अलग होती है। इस आर्टिकल में हमने आपके साथ इन दोनों की ही जानकारी प्रदान की है।
RRB NTPC क्या है? । NTPC Full Form । Job Details
रेलवे भर्ती बोर्ड उम्मीदवारों को सरकारी नौकरी पाने के लिए बेहतरीन अवसर प्रदान करता है। जिसके लिए वह कई परीक्षाओं का आयोजन करता है। जिसमें से एक आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा भी शामिल है। इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको आरआरबी एनटीपीसी से जुडी सभी प्रकार की जानकारी प्रदान कर रहे है। अगर आप वह उम्मीदवार है जो रेलवे में सरकारी नौकरी पाना चाहते है तो आपको इसकी सभी जानकारी के बारे में पता होना चाहिए।
कुछ लोग ऐसे भी है, जिन्हे लगता है कि एनटीपीसी और आरआरबी एनटीपीसी एक ही है। लेकिन ऐसा बिलकुल भी नहीं है। क्यूंकि यह दोनों अलग अलग है। एनटीपीसी और आरआरबी एनटीपीसी दोनों की फुल फॉर्म भी अलग है। जिसकी जानकारी भी आप यहाँ से प्राप्त कर सकते है।
आरआरबी एनटीपीसी का फुल फॉर्म – RRB NTPC Full Form
आरआरबी एनटीपीसी क्या है यह जानने से पहले हमें इसकी फुल फॉर्म के बारे में जानकारी होनी आवश्यक है। आरआरबी एनटीपीसी की फुल फॉर्म रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरीज (Railway Recruitment Board Non Technical Popular Categories) है। अगर बात इसकी हिंदी फुल फॉर्म की करें तो हिंदी में इसका उच्चारण रेलवे भर्ती बोर्ड गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियाँ है।
RRB NTPC Full Form | Railway Recruitment Board Non-Technical Popular Categories |
RRB NTPC Full Form in Hindi | रेलवे भर्ती बोर्ड गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियाँ |
RRB NTPC क्या है? – What is RRB NTPC
आरआरबी एनटीपीसी रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा आयोजित एक सरकारी परीक्षा है। जिसके द्वारा रेलवे भर्ती बोर्ड रेलवे भर्ती बोर्ड गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों (Non-Technical Popular Categories) में शामिल पदों पर भर्ती का आयोजन करता है। जिसमें कमर्शियल अप्रेंटिस, स्टेशन मास्टर, गुड्स गार्ड्स, सीनियर कमर्शियल सह टिकट क्लर्क, सीनियर क्लर्क सह टाइपिस्ट आदि पद शामिल होते है। रेलवे भर्ती बोर्ड इंटरमीडिएट और ग्रेजुएशन दोनों स्तर के पदों पर RRB एनटीपीसी परीक्षा आयोजित करके उन्हें सरकारी नौकरी प्रदान करता है। इसीलिए जो भी उम्मीदवार 12वीं या ग्रेजुएशन पास है वह आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते है।
बोर्ड आरआरबी एनटीपीसी के पदों पर भर्ती के लिए दो परीक्षाओं का आयोजन करता है। जो उम्मीदवार दोनों दोनों परीक्षाओं की कट ऑफ लिस्ट को क्लियर करते है उन्हें अन्य चयन प्रक्रिया जैसे टाइपिंग टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाता है।
एनटीपीसी फुल फॉर्म – NTPC Full Form
NTPC की फुल फॉर्म नेशनल थर्मल पॉवर कॉर्पोरेशन (National Thermal Power Corporation) है। जिसकी हिंदी में फुल फॉर्म राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम है। जो भारत के सार्वजनिक क्षेत्र की एक बड़ी बिजली उत्पादक कंपनी है। जिसकी स्थापना 7 नवम्बर 1975 में की गयी थी। यह कंपनी बिजली उत्पादन से सम्बंधित (Related) कार्य करती है। एनटीपीसी का मुख्यालय नई दिल्ली में है। जबकि इसके क्षेत्रीय मुख्यालय दिल्ली (एनसीआरएचक्यू), लखनऊ (एनआरएचक्यू), सिकंदराबाद (एसआरएचक्यू), पटना (ईआर-आई मुख्यालय), भुवनेश्वर (ईआर-द्वितीय मुख्यालय), मुंबई (डब्ल्यूआर-) में स्थित हैं।
एनटीपीसी बिजली उत्पादन के बेसिक ऑपरेशन्स के आलावा एनटीपीसी कोयला खनन, नवीकरणीय ऊर्जा, बिजली वितरण, बिजली व्यापार और उपकरण निर्माण से भी जुड़ा हुआ है। एनटीपीसी कंपनी को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के द्वारा भी लिस्टेड किया गया है।
NTPC Full Form | National Thermal Power Corporation |
NTPC Full Form in Hindi | राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम |
RRB NTPC FAQ’s
Q.1. आरआरबी एनटीपीसी का मतलब क्या होता है? Ans. आरआरबी एनटीपीसी का फुल फॉर्म Non-Technical Popular Categories होता है। जिसका हिंदी उच्चारण में गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियाँ कहा जाता है। RRB एनटीपीसी रेलवे भर्ती बोर्ड के द्वारा आयोजित किया जाने वाली परीक्षा है जिसके द्वारा रेलवे के नॉन टेक्निकल पदों के लिए कर्मचारियों की भर्ती की जाती है। |
Q.2. रेलवे एनटीपीसी में कौन कौन सी पोस्ट होती है? |
इस आर्टिकल में आपको आरआरबी एनटीपीसी से जुडी सभी जानकारी प्रदान की गयी है। हम आशा करते है कि आप इसके बारे में जान गए होंगे। यह जानकारी आपको कैसी लगी? यह आप हमें कमेंट सेक्शन में कमेंट करके बता सकते है। अगर दिए गए आर्टिकल में हमसे कोई भी त्रुटि रह गयी हो इससे जुड़ा कोई अन्य सवाल हो। तो आप हमें कमेंट द्वारा बता सकते है। हम जल्द से जल्द आपके किये कमेंट का रिप्लाई करने का प्रयास करेंगे।