SSC GD Salary 2023 – In-hand salary, Job Profile, allowances

SSC GD Salary 2023 – In-hand salary, Job Profile, allowances: कर्मचारी चयन आयोग के द्वारा एसएससी जीडी 2023 की भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। अगर आप इसमें अप्लाई करने के लिए इच्छुक है तो आपको एसएससी जीडी सैलरी (SSC GD Constable Salary) के बारे में भी जानकारी होनी आवश्यक है। स्टाफ सिलेक्शन कमिशन के द्वारा BSF, CISF, ITBP, CRPF, Assam Rifles और राइफलमैन आदि जनरल ड्यूटी (GD) के पदों पर भर्ती के लिए एसएससी जीडी परीक्षा का आयोजन करता है। जीडी के पद पर सेलेक्ट होने वाले सभी उम्मीदवारों को अच्छी सैलरी के साथ-साथ अतिरिक्त सुविधाएँ जैसे अलाउंस आदि भी प्रदान की जाती है। इस आर्टिकल के माध्यम से आप हम आपको SSC GD Salary 2023 और इसके साथ मिलने वाले अन्य लाभों की विस्तृत जानकारी प्रदान कर रहे है। इसके आलावा आपको इसी आर्टिकल में SSC GD Job Profile के बारे में भी बताया गया है।

यह भी देखें: SSC GD Eligibility

SSC GD Salary 2023 – In-hand salary, Job Profile, allowances

एसएससी जीडी कांस्टेबल के पद पर चयनित सभी कर्मचारियों को अच्छे वेतन के साथ ही मकान किराया भत्ता, परिवहन भत्ता, महंगाई भत्ता आदि जैसी सुविधाएँ भी प्रदान की जाती है। हर युवा का सपना होता है कि वह सरकारी नौकरी प्राप्त करे, और एसएससी जीडी की नौकरी सरकारी होने के साथ-साथ अच्छा वेतन भी प्रदान करती है। यह भी एक मुख्य कारण है कि उम्मीदवार इसके प्रति खास दिलचस्पी दिखते है। इस लेख के माध्यम से आपको SSC GD Constable Salary in Hindi और इसमें मिलने वाले अतिरिक्त लाभ के बारे सभी तरह की जानकारी प्रदान की गयी है।

SSC GD Constable Salary 2023 – एसएससी जीडी सैलरी 

एसएससी जीडी कॉन्सटेबल का वेतन उनके पद के अनुसार भिन्न होता है। जनरल ड्यूटी कांस्टेबल के पद पर कार्य करने वाले कर्मचारी का वार्षिक पैकेज 3,00,000 रुपये से 6,00,000 रुपये है। एक जीडी कांस्टेबल का प्रारंभिक वेतन (SSC GD In Hand Salary) 23,527 प्रति माह होता है। अगर बात की जाए इसके मूल वेतन (Basic Pay) की तो यह 21,700 से रु. 69,100 के बीच होता है। वेतन के साथ ही जीडी कर्मचारियों को परिवहन भत्ता, मकान किराया भत्ता, महंगाई भत्ता आदि भी दिया जाता है। आप यहाँ दी गयी टेबल के माध्यम से SSC GD Salary से जुडी सभी विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते है।

SSC GD Constable Salary 2023
Earnings
Gross Amount
Basic Pay
21,700 Rs.
Transport Allowance
1,224 Rs.
House Rent Allowance
2,538 Rs.
Dearness Allowance
434 Rs.
Total Earnings
25,896 Rs.
Deduction- CGHS, CGEGIS, Pension
125 Rs. + 3 Rs.

SSC GD Allowances and Benefits

जनरल ड्यूटी कांस्टेबल के अलग-अलग विभागों के पद पर चयनित उम्मीदवारों को वेतन के आलावा कई अलाउंस और लाभ भी दिए जाते है। इन भत्तों का भुगतान बेसिक पेय के अतिरिक्त किया जाता है। यहाँ आपको एसएससी जीडी कांस्टेबल को मिलने वाले भत्ते और लाभ गयी है।

  1. यातायात भत्ता (Transportation Allowance)
  2. चिकित्सा सुविधाएं (Medical Facilities)
  3. पेंशन योजना (Pension schemes)
  4. वार्षिक भुगतान अवकाश (Annual paid leaves)
  5. सुरक्षा भत्ता (Security allowance)
  6. क्षेत्र भत्ता (Field allowance)
  7. खाद्य भत्ता (Food Allowance)

यहाँ से प्रमुख भत्तों की राशि की जांच कर सकते है:

यातायात भत्ता 1224 रू.
मकान किराया भत्ता
2538 रू.
महंगाई भत्ता 434 रू.

SSC GD Job Profile

एसएससी जीडी कांस्टेबल को काफी अच्छी सैलरी दी जाती है जिसके साथ ही उन्हें कई जिम्मेदारियां भी दी जाती है। यहाँ नीचे की ओर आपको SSC GD की जॉब प्रोफाइल से सम्बंधित जानकारी दी गयी है।

  1. एसएससी जीडी कर्मचारी की शुरू में गार्ड या एस्कॉर्ट के रूप में पोस्टिंग की जाती है।
  2. जीडी कांस्टेबल को सब-इंस्पेक्टर और असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर की अनुपस्थिति में सभी कार्यों और कर्तव्यों की निगरानी करनी होती है।
  3. कुछ जीडी कांस्टेबलों को जांच के लिए मामले भी मिल सकते हैं।
  4. इन्हे एसएचओ की देखरेख में काम करना चाहिए, और उनके लिए SHO के निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होता है।

एसएससी जीडी कांस्टेबल में अलग अलग पद शामिल होते है। जिसके अनुसार उनके कुछ कर्तव्य और जिम्मेदारियां होती है। यहाँ से आप एसएससी जीडी कांस्टेबल में शामिल विभिन्न पदों सीमा सुरक्षा बल (BSF), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF), भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP), सशस्त्र सीमा बल (SSB(, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF), असम राइफल्स (AR), सचिवालय सुरक्षा बल (SSF), राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की जॉब प्रोफाइल को देख सकते है।

GD Constable in BSF

बीएसएफ में जीडी कांस्टेबल के पदों पर भर्ती किये गए उम्मीदवारों के कई कर्तव्य और जिम्मेदारियां होती है। जिसकी जानकारी यहाँ दी गयी है।

  1. बीएसएफ (GD) के पद पर शामिल उम्मीदवारों को भारत-पाकिस्तान और भारत-बांग्लादेश सीमा की रक्षा करने के लिए तैनात किया जाता है।
  2. एसएससी जीडी कांस्टेबलों का कार्य सीमावर्ती क्षेत्रों (Border areas) में रहने वाले लोगों में सुरक्षा की भावना को बढ़ावा देना होता है।
  3. इसका कार्य सीमा पार अपराधों, अनधिकृत प्रवेश (unauthorized entry) या भारत के क्षेत्र से बाहर निकलने को रोकना है।
  4. बीएसएफ के जवान सीमा पर तस्करी या किसी अन्य अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए जिम्मेदार हैं।
  5. इन्हे सीमा पार से खुफिया जानकारी को एकत्र करना होता है और घुसपैठ विरोधी कर्तव्यों (anti-infiltration duties) को निभाना होता है।

GD Constable in ITBP

आईटीबीपी में जीडी कांस्टेबल के पद पर कार्य करने वाले व्यक्ति को दी जाने वाली जिम्मेदारियां और कर्तव्य निम्नलिखित है।

  1. आईटीबीपी की मुख्य भूमिका जीडी कांस्टेबल निर्दिष्ट क्षेत्रों में शांति व्यवस्था बनाए रखना और स्थानीय आबादी के बीच सुरक्षा की भावना को बढ़ावा देना है।
  2. आईटीबीपी के पद पर शामिल जवानों को भारत और चीन के बीच (लद्दाख से अरुणाचल प्रदेश तक) सीमा की रक्षा के करने की जिम्मेदारी दी जाती है।
  3. वह उत्तरी सीमाओं (northern borders) पर सतर्कता के लिए जिम्मेदार होते हैं।
  4. आईटीबीपी में जनरल ड्यूटी कांस्टेबल का कार्य किसी भी क्षेत्र में गड़बड़ी की स्थिति होने पर व्यवस्था बहाल करने और संरक्षित करना होता हैं।
  5. वह सीमा उल्लंघन का पता लगाने और रोकथाम का कार्य करते है।
  6. इन्हे अवैध आव्रजन (illegal immigration) और सीमा पार तस्करी पर नजर रखनी होगी।
    संवेदनशील प्रतिष्ठानों (sensitive establishments) और धमकाए गए वीआईपी को सुरक्षा प्रदान करना।

GD Constable in CISF

यहां से आप सीआईएसएफ में जीडी कांस्टेबल को दी जाने वाली जिम्मेदारियों और उनके कर्तव्यों की जानकारी प्राप्त कर सकते है।

  1. सीआईएसएफ में जीडी कांस्टेबल की मुख्य भूमिका सार्वजनिक उपक्रमों और अन्य आवश्यक बुनियादी ढांचे को सुरक्षा प्रदान करना होता है।
  2. CISF में शामिल उम्मीदवारों को भारत के लगभग सभी वाणिज्यिक हवाई अड्डों (airport security officers) पर हवाई अड्डे के सुरक्षा अधिकारियों के प्रभारी के रूप में भी नियुक्त किया जा सकता है।
  3. केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा संभालने का कार्य करता है।
  4. सीआईएसएफ में जनरल ड्यूटी कांस्टेबल को सरकारी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं और औद्योगिक इकाइयों की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी दी जाती हैं।
  5. विशेष सुरक्षा समूह गृह मंत्रालय द्वारा नामित व्यक्तियों को सुरक्षा प्रदान करता है।
  6. औद्योगिक उपक्रमों / प्रतिष्ठानों को सुरक्षा और आग के खतरों से भी प्रदान करना।

GD Constable in SSB

यहाँ आपको एसएसबी (जीडी कांस्टेबल) की जॉब प्रोफाइल से जुडी जानकारी दी गयी है।

  1. एसएसबी अधिकारी को भारत-नेपाल और भारत-भूटान सीमाओं की सुरक्षा के लिए जिम्मेदारी दी जाती हैं।
  2. एसएसबी में जीडी कांस्टेबल का कार्य सीमा पार अपराधों और अन्य अवैध गतिविधियों की निगरानी और रोकथाम करना होता है।

GD Constable in CRPF

आप यहाँ से सीआरपीएफ जीडी कांस्टेबल की जॉब प्रोफाइल से संबधित जानकारी प्राप्त कर सकते है।

  1. सीआरपीएफ में शामिल उम्मीदवार भारत के प्रत्येक हिस्से की आंतरिक सुरक्षा की देखभाल करते हैं।
  2. वह भारतीय शांति सेना एवं संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन (the Indian Peace Keeping Force and United Nations Peacekeeping Mission) के हिस्से के रूप में विदेशों में कार्य करते हैं।
  3. महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की रखवाली से लेकर नक्सल विरोधी अभियानों तक, चुनाव कर्तव्यों के लिए वीआईपी सुरक्षा प्रदान करना।

GD Constable in Assam Rifles

असम राइफल्स में जीडी कांस्टेबल को दिए जाने वाले कर्तव्य और भूमिकायें निम्नलिखित है।

  1. असम राइफल्स में जीडी का मुख्य कार्य काउंटर इंसर्जेंसी और सीमा सुरक्षा अभियानों के संचालन के माध्यम से सेना के नियंत्रण में आंतरिक सुरक्षा प्रदान करना है।
  2. किसी आपात स्थिति में नागरिक शक्ति, संचार, चिकित्सा सहायता और दूरस्थ क्षेत्रों में शिक्षा प्रदान करना।
  3. असम राइफल्स में शामिल उम्मीदवार युद्ध के समय जरूरत पड़ने पर पीछे के क्षेत्रों को सुरक्षित करने के लिए एक लड़ाकू बल (Fighting Force) के रूप में भी काम करते है।

GD Constable in SSF

एसएसएफ जीडी कांस्टेबल की जॉब प्रोफाइल से जुडी डिटेल्स यहाँ दी गयी है।

  1. एसएसएफ में शामिल अधिकारी सचिवालय परिसर में प्रवेश, सचिवालय के द्वार और परिसर के अन्य स्थानों पर गार्ड की पोस्टिंग की देखभाल के लिए जिम्मेदार होते हैं।
  2. आंतरिक अनुशासन बनाए रखने, वाहनों के प्रवेश और पार्किंग के लिए भी जिम्मेदार होते हैं।
  3. वह सचिवालय परिसर से कोई भी सामग्री बाहर ले जाने और सचिवालय संपत्ति की सुरक्षा के विनियमन (regulation) को भी देखते हैं।

SSC GD Promotion and Career Growth

जीडी कांस्टेबल के पास विभिन्न सीएपीएफ विभागों में सेवा की एक निश्चित अवधि के बाद प्रमोशन की सम्भावना है। जीडी कांस्टेबल में शामिल सभी विभागों के लिए प्रमोशन की अवधि अलग होती है। प्रमोशन पाने के लिए उम्मीदवार विभागीय परीक्षाओं में भी शामिल हो सकते है। इसके आलावा निश्चित समय पर उम्मीदवार की सेवा अवधि के आधार पर भी प्रमोशन दिया जाता है।

SSC GD कांस्टेबल के पदों में प्रमोशन के साथ SSC GD Constable Salary भी बढ़ाई जाती है। जीडी कांस्टेबल के पदों को आगे पदोन्नत किया जा सकता है जिसकी जानकारी आपको यहाँ दी गयी है:

SSC GD Salary: FAQs

Q.1. एसएससी जीडी कांस्टेबल का मूल वेतन क्या है?
Ans. एसएससी जीडी कांस्टेबल का बेसिक पेय 21,700 रु. से 69,100 रु. है।
Q.2. SSC GD कांस्टेबल को कौन-से भत्ते मिलते हैं?
Ans. एसएससी जीडी कांस्टेबल को मिलने वाले विभिन्न भत्ते निम्नलिखित हैं: महंगाई भत्ता, हाउस रेंट अलाउंस, ट्रैवल अलाउंस, मेडिकल बेनिफिट्स, पेड लीव्स, पेंशन।
Q.3. एसएससी जीडी कांस्टेबल की इन-हैंड सैलरी कितनी है?
Ans. जनरल ड्यूटी कांस्टेबल को मिलने वाली SSC GD in-hand salary 23537 रूपए है।
Q.4. एसएससी कांस्टेबल जीडी जॉब प्रोफाइल क्या है?
Ans. एसएससी जीडी का प्रमुख कार्य राष्ट्र और उसके नागरिकों की सुरक्षा करना हैं।

इस लेख में हमने एसएससी जीडी सैलरी की जानकारी दी है। उम्मीद है यह जानकारी आपको अच्छी लगी होगी। अगर आपका इस आर्टिकल से जुड़ा कोई सवाल है। तो आप कमेंट करके हमें पूछ सकते है।

Updated: May 24, 2023 — 10:20 am

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *