SSC MTS Admit Card 2022: कर्मचारी चयन आयोग द्वारा एसएससी एमटीएस परीक्षा के लिए एसएससी एमटीएस एडमिट कार्ड 2022 जारी किया जायेगा। वह उम्मीदवार जिन्होंने सफलतापूर्वक एसएससी एमटीएस भर्ती के लिए आवेदन किया है। उन सभी उम्मीदवारों के लिए बोर्ड प्रवेश पत्र जारी करेगा। इस लेख में हमने आपको SSC MTS ka Admit Card 2022 को डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया प्रदान की है। जिससे आप आसानी से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एसएससी अपनी ऑफिसियल वेबसाइट पर एसएससी एमटीएस एडमिट कार्ड जारी करेगा।
यह भी देखें: SSC MTS Syllabus
SSC MTS Admit Card 2022
एसएससी एमटीएस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों का यही सवाल होता है कि SSC MTS ka admit card kab aayega 2022? अगर आप भी उन्हीं में शामिल है तो आप नीचे दी गयी तालिका से इसकी जांच कर सकते है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एमटीएस परीक्षा तिथि से 4 दिन पहले सभी उम्मीदवारों के लिए SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर SSC MTS Admit card 2022 जारी किया जायेगा।
SSC MTS Admit Card 2022 Overview | |
संगठन का नाम (Name of the Organization) | कर्मचारी चयन आयोग (Staff Selection Commission) |
पद का नाम (Name of the Post) | Multi-Tasking (Non-Technical) Staff Examination |
पदों की संख्या (Total Vacancies) | To be announced |
Selection Process | Computer-based test Descriptive test |
SSC MTS Admit card release date 2022 (Paper 1) | To be announced |
SSC MTS Admit card release date 2022 (Paper 2) | To be announced |
Exam Date and Time | To be announced |
Exam Name Official Website | https://ssc.nic.in/ |
How to Download SSC MTS Admit Card 2022?
यहाँ आपको SSC MTS 2022 Admit Card को डाउनलोड करने की प्रक्रिया दी गयी है। जिसे फॉलो करके आप एडमिट कार्ड को आसानी से डाउनलोड कर सकते है।
- सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर विजिट करें।
- वेबसाइट के होमपेज पर आकर “एडमिट कार्ड” के विकल्प पर क्लिक करें। जहाँ आपको आयोग की क्षेत्रीय वेबसाइट्स के कई लिंक दिखाई देंगे।
- रजिस्ट्रेशन के समय चुने गए क्षेत्र (region) का चयन करें।
- एडमिट कार्ड का लिंक ओपन करने के लिए पंजीकरण संख्या (Registration No.) और जन्म तिथि (DOB) दर्ज करें। अगर आप रजिस्ट्रेशन नंबर भूल गए है तो उम्मीदवार का नाम भी दर्ज करने का विकल्प भी होगा।
- डिटेल्स भरने के बाद सर्च पर क्लिक करें।
- आपकी डिवाइस की स्क्रीन पर एडमिट कार्ड की पीडीएफ ओपन हो जाएगी।
- अब आप SSC MTS Admit Card को डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट निकाल लें।
Details Mentioned on Admit Card
उम्मीदवारों को SSC MTS Hall Ticket 2022 करने से पहले उसमें दिए गयी डिटेल्स की जांच करनी चाहिए। जिसमें यह देखना महत्वपूर्ण है कि एडमिट कार्ड में दी गयी डिटेल्स जैसे फोटोग्राफ और हस्ताक्षर आदि ठीक से दिखाई दे रहे है। यदि कोई गलती या त्रुटि दिखाई दे रही है तो आपको एडमिट कार्ड को सुधरने की आवश्यकता होगी। जिसके लिए आपको एसएससी एमटीएस प्राधिकरण से संपर्क करना होगा। यहाँ आपको SSC Admit card 2022 में दी गयी सभी डिटेल्स की सूचि दी गयी है जिन्हे आपको चेक करना चाहिए।
- उम्मीदवार का नाम
- पिता का नाम
- परीक्षा की तिथि और समय
- रोल नंबर
- पंजीकरण संख्या
- डाक पता
- श्रेणी प्रमाण (यदि लागू हो)
- पीडब्ल्यूडी प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
- जन्म की तारीख
- उम्मीदवार के हस्ताक्षर
- उम्मीदवार का फोटो
- परीक्षा केंद्र का नाम और पता
- प्रश्न पत्र का चरण चरण माध्यम (Stage and Medium of Question Paper)
Region-wise Direct Links to Download SSC MTS 2022 Admit Card
Regions | Names of the States | SSC MTS Region-wise Links |
---|---|---|
North-Western Region | Jammu & Kashmir, Haryana, Punjab, and Himachal Pradesh | Click here |
North-Eastern Region | Assam, Arunachal Pradesh, Meghalaya, Manipur, Tripura, Mizoram, and Nagaland | Click here |
Southern Region | Andhra Pradesh, Puducherry, and Tamil Nadu | Click here |
Kerala-Karnataka Region | Karnataka and Kerala | Click here |
Northern Region | Delhi, Rajasthan, and Uttarakhand | Click here |
Madhya Pradesh Region | Madhya Pradesh and Chhattisgarh | Click here |
Eastern Region | West Bengal, Orissa, Sikkim, and Andaman & Nicobar Island | Click here |
Central Region | Uttar Pradesh and Bihar | Click here |
Western Region | Maharashtra, Goa, and Gujarat | Click here |
Documents Required with Admit Card
एसएससी एमटीएस एडमिट कार्ड 2022 के साथ कुछ अन्य दस्तावेज भी है जिन्हे परीक्षा हॉल में ले जाना अनिवार्य होगा। सभी उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उनके पास वह सभी दस्तावेज हो, जिनकी परीक्षा केंद्र में आवश्यकता है। इनमें आईडी प्रूफ, एडमिट कार्ड और फोटो शामिल है। फोटो पहचान पत्र (Photo identity proof) के रूप में आप यहाँ दिए गए दस्तावेजों में से किसी एक को दिखा सकते है।
- आधार कार्ड (Aadhar Card)
- पैन कार्ड (PAN Card)
- पासपोर्ट (Passport)
- मतदाता पहचान पत्र (Voter’s ID)
- ड्राइविंग लाइसेंस (Driving License)
- विश्वविद्यालय या कॉलेज आईडी कार्ड (University/ College ID Card)
How to Correct Information on Admit Card?
यदि उम्मीदवार को SSC MTS 2022 Admit Card में कोई भी गलती या त्रुटि मिलती है, तो इस स्थिति में उम्मीदवार को एसएससी द्वारा निर्धारित किये गए समय में वरिष्ठ अधिकारी से संपर्क करना चाहिए। या अगर उम्मीदवार को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में समस्या आ रही हो। तो भी वरिष्ठ अधिकारी से संपर्क कर सकते है। अगर आप अपने एडमिट कार्ड में दी गयी डिटेल में सुधार करना चाहते है, तो संबंधित क्षेत्रीय केंद्रों (Region Wise) से संपर्क कर सकते है जिनकी डिटेल्स आपको नीचे दी गयी है।
SSC MTS Regional Centers | SSC MTS Address of Regional Center |
---|---|
Regional Director (ER) | Staff Selection Commission, Building number 1, Jagadish Chandra Bose Road, Kolkata, West Bengal-700020 |
Regional Director (NR) | Staff Selection Commission, CGO Complex, Lodhi Road, New Delhi – 110504 |
Regional Director (NER) | Staff Selection Commission, HOUSEFED Complex, Dispur, Guwahati, Assam-781006 |
Regional Director (WR) | Staff Selection Commission, 1st Floor, South Wing of Pratishta Bhawan, Mumbai, Maharashtra – 400020 |
Dy. Director (MPR) | Staff Selection, Commission, J-5, Anupam Nagar, Raipur, Chhatisgarh – 492001 |
Dy. Director (NWR) | Staff Selection Commission, Block No. 3, Gr. Floor, Kendriya Sadan, Sector-9, Chandigarh – 160017 |
इस आर्टिकल में हमने आपको SSC MTS Admit Card 2022 से जुडी सभी जानकारी प्रदान की है। हम उम्मीद करते है कि आपको इससे जुड़े सभी सवालों के जवाब मिल गए होंगे। अगर आपका इससे जुड़ा और कोई भी सवाल है तो आप हमे कमेंट करके बता सकते है।