SSC MTS Eligibility 2022 – Age Limit, Education, Reservations: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन के द्वारा एसएससी एमटीएस परीक्षा आयोजित की जाती है। जिसके अंतर्गत विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और कार्यालयों में Group C पदों पर भर्ती की जाती है। वह उम्मीदवार जो एसएससी एमटीएस के आवेदन फॉर्म को भरना चाहते है, उन सभी को इसके एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया को पूरा करना अनिवार्य है। जिसमें कर्मचारी चयन आयोग के द्वारा शैक्षिक योग्यता, आयु समूह और राष्ट्रीयता निर्धारित की गयी है। जो उम्मीदवार इसे पूरा करने में असफल रहते है, वह सभी एसएससी एमटीएस के आवेदन फॉर्म को भरने के पात्र नहीं होंगे।
यह भी देखें: SSC MTS Syllabus 2022 and Exam Pattern
SSC MTS Eligibility 2022 – Age Limit, Education, Reservations
इस लेख में हम आपको SSC MTS Eligibility criteria से जुडी सभी जानकारी प्रदान कर रहे है। अगर आप एसएससी एमटीएस परीक्षा में शामिल होना चाहते है तो आपको यह इससे जुडी सभी जानकारी का पता होना चाहिए। एसएससी द्वारा एमटीएस परीक्षा में शामिल होने हेतु कुछ राष्ट्रीयता मानदंड तय किए गए हैं। जिनका आपको पालन करना होगा इसीलिए जो उम्मीदवार एसएससी एमटीएस भर्ती परीक्षा में बैठेंगे उन्हें नीचे दिए गए राष्ट्रीयता मानदंडों को पूरा करना जरूरी है।
SSC MTS Eligibility 2022 – Nationality
एसएससी एमटीएस पद के लिए आवेदन करने हेतु कुछ राष्ट्रीयता मानदंड तय किये गए है। यहाँ आपको राष्ट्रीयता मानदंडों से जुडी सभी डिटेल्स दी गयी है, जिन्हे ध्यान रखना आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है।
- उम्मीदवार को भारत का नागरिक होना जरूरी है। या
- वह नेपाल या भूटान का प्रवासी हो। या
- वह उम्म्मीद्वार जो तिब्बती शरणार्थी है, और 1 जनवरी 1962 से पहले भारत में पलायन कर चुका है। वह एसएससी एमटीएस परीक्षा में बैठने का पात्र होगा।
- भारतीय मूल के उम्मीदवार जो पाकिस्तान, श्रीलंका, बर्मा पूर्वी अफ्रीका देशों केन्या, युगांडा, संयुक्त संयुक्त गणराज्य तंजानिया ज़ाम्बिया, मलावी, ज़ैरे, वियतनाम और इथियोपिया जैसे दशों से स्थाई रूप से भारत में प्रवास कर चुके हैं। वह भी एमटीएस परीक्षा में बैठने के पात्र होंगे।
SSC MTS Eligibility 2022 – Educational Qualification
एसएससी द्वारा कुछ SSC MTS eligibility निर्धारित की गयी है। जिसके अंतर्गत उम्मीदवार को न्यूनतम शैक्षिक योग्यता प्राप्त करनी जरुरी है। अगर आप इससे सम्बंधित विस्तृत जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो यहाँ देख सकते है।
- उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक परीक्षा (10वीं) उत्तीर्ण होनी चाहिए।
- वह उम्म्मीदवार जो आवेदन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि से पहले न्यूनतम योग्यता उत्तीर्ण नहीं करता है, उसे आवेदन करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
SSC MTS Age Limit
स्टाफ सिलेक्शन कमीशन द्वारा SSC MTS Age Limit तय की गयी है। जिसे पूरा करना अनिवार्य है। अक्सर देखा जाता है कि उम्मीदवार न्यूनतम आयु सीमा को लेकर परेशान रहते है। इसीलिए हमने यहाँ पर इसकी विस्तृत प्रदान की है।
- सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम सीमा 27 वर्ष तय की गयी है।
- विभिन्न वर्गों के लिए आयु सीमा में छूट दी जाएगी जिसकी जांच आप नीचे दी गयी तालिका से कर सकते है।
SSC MTS Age Relaxation
एसएससी एमटीएस में विभिन्न श्रेणियों के लिए आयु सीमा में छूट प्रदान की गयी है जिसकी जाँच आप यहाँ कर सकते है।
Code | Category | Age Relaxation |
---|---|---|
01 | SC/ST | 5 Years |
02 | OBC | 3 Years |
03 | PH+Cerebral palsy | 10 Years |
04 | PH+OBC+Cerebral palsy | 13 Years |
05 | PH+SC/ST+Cerebral palsy | 15 Years |
09 | Ex-Servicemen (Unreserved/General) | 3 Years |
10 | Ex-Servicemen (OBC) | 6 (3+3) Years |
11 | Ex-Servicemen (SC/ST) | 8 (3+5) Years |
15 | Central Government Civilian Employees – (Unreserved/General)(with a minimum of 3 years regular and continuous service) | Up to 40 years of age |
17 | Central Government Civilian Employees – (OBC)(with a minimum of 3 years regular and continuous service) | Up to 43 years of age |
19 | Central Government Civilian Employees – (SC/ST)(with a minimum of 3 years regular and continuous service) | Up to 45 years of age |
21 | Candidates who had been ordinary residents of Jammu & Kashmir – Unreserved/General | 5 Years |
22 | Candidates who had been ordinary residents of Jammu & Kashmir – OBC | 8 Years |
23 | Candidates who had ordinarily been settled in Jammu & Kashmir – SC/ST | 10 Years |
24 | Widows/Divorced Women/Women judicially separated and are not remarried(Unreserved/General) | Up to 35 Years of age |
25 | Widows/Divorced Women/Women judicially separated and are not remarried(OBC) | Up to 38 Years age |
26 | Widows/Divorced Women/Women judicially separated and are not remarried(SC/ST) | Up to 40 Years of age |
27 | Defense Personal disabled during hostilities with any foreign country (Unserved/General) | 3 Years |
28 | Defense Personal disabled during hostilities with any foreign country (OBC) | 6 (3+3) Years |
29 | Defense Personal disabled during hostilities with any foreign country (SC/ST) | 8 (3+5) Years |
33 | Service Clerk in their last year of armed forces service (Unreserved/General) | Up to 45 years of age |
34 | Service Clerk in their last year of armed forces service(OBC) | Up to 48 years of age |
35 | Service Clerk in their last year of armed forces service(SC/ST) | Up to 50 years of age |
36 | Employees of Office of Registrar General of India (RGI) that were retrenched – Unreserved/General(Considered only for offices under RGI in order of merit and availability of vacancies) | 3 years plus the length of Service rendered by them in connection with the census Dept. |
SSC MTS Eligibility FAQs
Q.1 एसएससी एमटीएस के लिए न्यूनतम और अधिकतम आयु सीमा क्या है? Ans. SSC MTS के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 और अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष तय की गयी है। |
Q.2. एमटीएस परीक्षा 2022 के लिए आवेदन करते समय आवश्यक न्यूनतम शैक्षिक एलिजिबिलिटी क्या है? Ans. SSC MTS परीक्षा के आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं की परीक्षा पास होना अनिवार्य है। |
ऊपर दिए गए आर्टिकल में हमने आपको SSC MTS Eligibility से जुडी सभी जानकारी प्रदान की है। हम आशा करते है यह आपके लिए उपयोगी होगी। अगर आप इस लेख से जुड़ा कोई भी सवाल पूछना चाहते है तो आप हमें कमेंट करके बता सकते है।