SSC Stenographer Salary 2023: क्या आप एसएससी स्टेनोग्राफर के ग्रेड सी या डी के पद पर नौकरी करना चाहते है? अगर आपका जवाब हाँ है, तो आपको यह पता होना चाहिए कि एसएससी स्टेनोग्राफर के पद पर काम करने वाले कर्मचारियों को कितनी सैलरी प्रदान की जाती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि स्टाफ सिलेक्शन कमिशन एसएससी स्टेनोग्राफर कर्मचारियों को अच्छी सैलरी के साथ साथ अन्य लाभ और भत्ते भी प्रदान करता है। इस आर्टिकल में हम आपको SSC Stenographer Salary 2023 और SSC Stenographer Job Profile से जुडी सभी प्रदान की जानकारी प्रदान कर रहे है। स्टाफ सिलेक्शन कमिशन स्टेनोग्राफर के ग्रेड सी व डी पदों में शामिल कर्मचारियों को अलग-अलग सैलरी प्रदान करता है जिसकी विस्तृत जानकारी आपको यहाँ दी गयी है।
SSC Stenographer Salary 2023: Check in-hand salary, Allowances
एसएससी स्टेनोग्राफर सैलरी ग्रेड सी या डी के लिए अलग अलग होती है। स्टेनोग्राफर ग्रेड सी में शामिल कर्मचारी की सैलरी ग्रेड डी में शामिल कर्मचारी की तुलना में अधिक होती है। जिसमें बेसिक सैलरी के आलावा हाउस रेंट अलाउंस (HRA), महंगाई भत्ता (DA), और ट्रैवलिंग अलाउंस (TA) में शामिल होते है। ग्रेड सी और ग्रेड डी पदों के लिए एसएससी स्टेनोग्राफर की इन हैंड सैलरी 14,000 से 34,800 रूपए के बीच है।
यहाँ दी गयी तालिका से आप SSC Stenographer Grade C Salary और SSC Stenographer Grade D Salary की जाँच कर सकते है। जिसमें पे स्केल, ग्रेड पे और ग्रॉस पे की डिटेल्स दी गयी है। जो 7 वें वेतन आयोग के बाद प्रदान की जाने वाली सैलरी है।
(The gross pay – the deduction = the in-hand salary)
SSC Stenographer Salary: Grade C and Grade D | |||
---|---|---|---|
Grade/Post | Pay Scale (INR) | Grade Pay (INR) | Gross Pay (per month) (INR) |
SSC Stenographer Grade ‘C’ | 9300-34800 | 4200 (Pay band 2) | Rs.50,682/- |
SSC Stenographer Grade ‘D’ | 5200-20200 | 2400 (Pay Band 1) | Rs.37,515/ |
SSC Stenographer Allowances and Benefits
स्टाफ सिलेक्शन कमिशन स्टेनोग्राफर कर्मचारियों को अच्छी सैलरी के साथ-साथ अन्य लाभ व भत्ते भी प्रदान करता है। जिससे सम्बंधित जानकारी आपको यहाँ दी गयी है।
- महंगाई भत्ता (Dearness allowance)
- मकान किराया भत्ता (House rent allowance)
- फोन बिल प्रतिपूर्ति (Phone bill reimbursement)
- चिकित्सा भत्ता (Medical allowance)
- यात्रा भत्ता (Travel allowance)
SSC Stenographer Job Profile
एसएससी स्टेनोग्राफर के पद पर कार्य करने वाले कर्मचारियों को उनके ग्रेड के अनुसार अलग- अलग जिम्मेदारियाँ दी जाती है। स्टेनोग्राफर कर्मचारी का काम इस बात पर भी निर्भर करता है कि वह किस जगह पर तैनात किया गया है। यहाँ आपको SSC Stenographer Job Profile से जुडी सभी डिटेल्स दी गयी है। वह उम्मीदवार जो एसएससी स्टेनोग्राफर में नौकरी करना चाहते है उन्हें ये भी जानकारी होनी आवश्यक है कि एसएससी स्टेनोग्राफर में नौकरी करने वाले व्यक्ति की भूमिकायें और कर्तव्य क्या-क्या है।
- भाषण लेखन (Speech Writing): स्टेनोग्राफर सीनियर अधिकारियों के साथ काम करते है, और उनके द्वारा दिए गए भाषणों को नोट करते है।
- प्रेस ब्रीफिंग (Press Briefing): स्टेनोग्राफर अधिकारियों या मंत्रियों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाग लेते है। कॉफ्रेंस में दिए गए भाषण या डिटेल्स को नोट करते है और फिर उस कॉन्फ्रेंस की प्रेस विज्ञप्ति (press release) बनाने में मदद करते है।
- किसी मंत्री या अधिकारी की सहायता करना (Speech Writing): सीनियर अधिकारियों और मंत्रियों के द्वारा दिए जाने वाले भाषणों को तैयार करने में उनकी मदद करते है। जो महत्वपूर्ण सरकारी कार्यवाहियों में शामिल है।
- जनसंपर्क में सहायता (Help in Public Relations): स्टेनोग्राफर प्रतिदिन सरकारी विभागों और सरकारी मुद्दों पर आधारित नोट्स बनाते है। जिसे सार्वजानिक रूप से अन्य लोगों तक पहुंचने की जरुरत होती है। इसीलिए स्टेनोग्राफर इन विभिन्न मुद्दों से सम्बंधित डिटेल्स को जानकार सीनियर अधिकारियों की मदद करते है।
SSC Stenographer Positions
स्टेनोग्राफर की पोस्टिंग उसकी जॉब ग्रेड के अनुसार अलग-अलग होती है, जिसके लिए वह क्वालीफाई करते हैं। केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में कर्मचारी चयन आयोग के स्टेनोग्रोहेर की पोस्टिंग से सम्बंधित डिटेल्स आपको यहाँ नीचे दी गई है।
Stenographer Grade C Posts
- सशस्त्र बलों का मुख्यालय
- राष्ट्रपति सचिवालय
- भारत के चुनाव आयोग (ईसीआई)
- भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस)
- केंद्रीय सतर्कता आयोग
Stenographer Grade D: Group X
- संसदीय कार्य मंत्रालय
- भारतीय विदेश सेवा
- ईसीआई
- सशस्त्र बलों का मुख्यालय
- रेलवे बोर्ड सचिवालय
- केंद्रीय सचिवालय
- फोरेंसिक विज्ञान निदेशालय
- केंद्रीय सतर्कता आयोग
Stenographer Grade D: Group Y
- अधीनस्थ सरकारी कार्यालय (Subordinate Government Offices)
- रक्षा लेखा महानियंत्रक (Controller General of Defence Accounts)
- भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (Comptroller and Auditor General of India)
SSC Stenographer Promotions
कर्मचारी चयन आयोग स्टेनोग्राफर के रूप में कार्य करने वाले व्यक्ति को ग्रोथ या प्रमोशन का अवसर प्रदान करता है। जिसमें स्टेनोग्राफर के अनुभव और सेवा के समय के आधार पर प्रमोशन दिया जाता है। प्रमोशन न सिर्फ आपकी सामाजिक और आर्थिक स्थिति को बढ़ता है बल्कि आपके कर्तव्यों और जिम्मेदारी को भी बढ़ता है।
एसएससी स्टेनोग्राफर को प्रमोशन के लिए विभागीय परीक्षा को उत्तीर्ण करना आवश्यक होता है। जिसके बाद स्टेनोग्राफर कर्मचारी के ग्रेड को भी बढ़ाया जा सकता है।
SSC Stenographer Salary: FAQ’s
Q.1. एसएससी स्टेनोग्राफर का काम क्या होता है? Ans. एसएससी स्टेनोग्राफर वर्क प्रोफाइल में विभिन्न सरकारी मंत्रालयों या विभागों में प्रेस कॉन्फ्रेंस ब्रीफिंग, भाषण लेखन, जनसंपर्क सहायता करना आदि की जिम्मेदारी शामिल है। |
Q.2. एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी कर्मचारियों की सैलरी कितनी है? Ans. एसएससी स्टेनोग्राफर के रूप में ग्रेड सी में शामिल होने वाले उम्मीदवारों का वेतन 44,900 से 58,100 रुपये प्रति माह होता है। |
Q.3. एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड डी कर्मचारियों का वेतन क्या है? Ans. SSC स्टेनोग्राफर ग्रेड D कर्मचारी का वेतन 35,400 से INR 46,600 प्रति माह होता है। |
ऊपर आपको SSC Stenographer Salary 2023 से जुडी सभी प्रकार की जानकारी दी गयी है। उम्मीद है यह जानकारी आपके लिए उपयोगी साबित होगी। अगर दिए गए आर्टिकल में हमसे कोई त्रुटि हो गयी हो, या आपका इससे जुड़ा अन्य कोई भी सवाल हो। तो आप हमें कमेंट करके बता सकते है। इसके आलावा आप हमें कुछ सुझाव देना चाहते है। तो भी आप हमें कमेंट बॉक्स में कमेंट करके बता सकते है।