UP Home Guard Salary 2023 – यूपी होमगार्ड सैलरी: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के द्वारा यूपी होमगार्ड के पदों पर भर्ती का आयोजन किया जाता है। ऐसे में वह योग्य अभ्यार्थी जो होमगार्ड पद पर शामिल होने की इच्छा रखते है उन सभी को इससे जुडी सभी महत्वपूर्ण जानकारी के बारे में पता होना चाहिए। जिसमें से एक है यूपी होमगार्ड के पद पर शामिल कर्मचारी को मिलने वाली सैलरी। अगर आप भी उत्तर प्रदेश में होमगार्ड बनने की इच्छा रखते है तो आपको यह पता होना चाहिए कि उत्तर प्रदेश राज्य में होमगार्ड को कितनी सैलरी दी जाती है?
यह भी देखें: UP Home Guard Bharti 2023 – 19000 पदों पर यूपी होम गार्ड भर्ती
उत्तर प्रदेश सरकार होमगार्ड कर्मचारी को काफी अच्छी सैलरी के साथ-साथ अन्य सुविधाएँ जैसे अलाउंस एवं अन्य लाभ भी प्रदान करती है। यूपी होमगार्ड को मिलने वाली सैलरी सातवें वेतन आयोग के अंतर्गत प्रदान की जाती है। इस आर्टिकल में हम आपको UP Home Guard Salary 2023 से जुडी सभी डिटेल्स प्रदान कर रहे है। जिसके बारे में उन सभी उम्मीदवारों को जानकारी होनी चाहिए जो इसकी चयन प्रक्रिया में शामिल होना चाहिए। इसके आलावा इस आर्टिकल में आपको यूपी होमगार्ड जॉब प्रोफाइल की भी जानकारी दी गयी है।
UP Home Guard Salary 2023: In-hand salary, Pay scale, and Allowances
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) यूपी होमगार्ड सैलरी निर्धारित करता है। इस पद पर कार्य करने वाले उम्मीदवार को वेतन के आलावा कई भत्ते जैसे महंगाई भत्ता, शहर प्रतिपूरक भत्ता, चिकित्सा भत्ते, परिवहन भत्ता, पोशाक भत्ता आदि प्रदान किये जाते है। इस लेख में हम आपको UP Home Guard Salary 2023 के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान कर रहे है। जिसकी जानकारी हर उस उम्मीदवार को होनी चाहिए जो इसके पद पर होने वाली भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए इच्छुक है।
यूपी होमगार्ड का ग्रेड पे 2000 रु. और मूल वेतन 5,200 से 20,200 रु. के बीच है। जिसके साथ उन्हें विभिन्न प्रकार के भत्ते भी दिए जाते है। उत्तर प्रदेश होमगार्ड को मिलने वाला यह वेतन 7वे वेतन आयोग के अनुसार दिया जाता है।
UP Home Guard Salary Structure | |
---|---|
Pay Scale | Level-3 |
Pay-Scale | Rs 5200 – Rs 20200 |
Grade Pay | Rs 2000/- |
Dearness Allowance | 22% As applicable from time to time |
Worthy Allowance | Rs 3000/- |
Net Salary | Rs 23000/- pm |
UP Home Guard Allowance
यूपी होमगार्ड कर्मचारी को भत्तों और अन्य लाभों की सुविधा भी दी जाती है। यह सुविधाएँ उन्हें जीवन यापन के बढ़ते खर्चों के खिलाफ सुरक्षा प्रदान करने के लिए प्रदान की जाती है। होमगार्ड को मिलने वाले भत्ते निम्लिखित है:
- महंगाई भत्ता (Dearness allowance)
- शहर प्रतिपूरक भत्ता (City compensatory allowance)
- चिकित्सा भत्ते (Medical allowance)
- परिवहन भत्ता (Transportation allowance)
- पोशाक भत्ता (Dress allowance)
- समय के साथ भत्ते (Over time allowances)
UP Home Guard Job Profile
होमगार्ड के पद पर शामिल किये गए कर्मचारी को कई कर्तव्य और जिम्मेदारयां भी दी जाती है। जिसका पालन करना उनके लिए आवश्यक होता है। उन्हें जॉब के दौरान हमेशा अलर्ट रहना चाहिए। जो अभ्यार्थी होमगार्ड के पद पर कार्य करना चाहते है या उसकी भर्ती परीक्षा में शामिल होना चाहते है। उन सभी को UP Home Guard Job Profile के बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए। यहाँ नीचे की ओर आप इसकी जॉब प्रोफाइल के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते है।
- होमगार्ड का मुख्य कार्य नियमित पुलिस को सहायता प्रदान करना।
- यह पुलिस को गैर-जरूरी कार्यों और कर्तव्यों से मुक्त करने का कार्य।
- गणमान्य व्यक्तियों (dignitaries) को सुरक्षा प्रदान करना।
- होमगार्ड गार्ड कर्मचारी प्रमुख सरकारी भवनों को सुरक्षा प्रदान करते है।
- सीमावर्ती एवं तटीय क्षेत्रों में घुसपैठियों को रोकना।
- जरुरत पड़ने पर नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक (Civil Defense Volunteer) के रूप में कार्य करना।
- चुनाव के समय पर नियमित पुलिस की सहायता करना।
- यह बैंकों को सुरक्षा प्रदान करने का कार्य भी करते है।
- कभी-कभी यातायात नियंत्रण, भीड़ नियंत्रण और गश्त में पुलिस की मदद करना।
- कर्मचारियों को सौंपे गए क्षेत्र की आवश्यक सेवाओं को बनाए रखना।
- सामाजिक, आर्थिक एवं कल्याणकारी गतिविधियों में भागीदारी करना।
UP Police Home Guard
उत्तर प्रदेश होमगार्ड के पद पर भर्ती होने के बाद उम्मीदवार को 1 वर्ष की परिवीक्षा अवधि (Probation period) पूरा करना होता है। हालाँकि अंतिम स्थिति के लिए पुष्टि होने से पहले पद पर नियुक्त उम्मीदवारों अपना बुनियादी प्रशिक्षण अवधि को पूरा करने की आवश्यक है। उम्मीदवारों को नियुक्ति के 3 वर्ष के भीतर बुनियादी प्रशिक्षण पूरा करना होता है। यूपी होमगार्ड के पोस्टिंग प्लेस में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिले शामिल होंगे। कर्मचारी को केवल उसी जिले में रिपोर्ट करना होगा जो जिला उन्हें जरूरत के समय सौंपा गया था। अगर उम्मीदवार बुनियादी प्रशिक्षण को ठीक से पूरा करने में विफल रहता है। तो कमांडेंट को उन्हें सेवा से हटाने का पूर्ण अधिकार होता है।
UP Police Home Guard Career Growth and Promotion
यूपी होमगार्ड की नौकरी स्थायी (Permanent) नहीं होती है। इसके पद पर भर्ती किये उम्मीदवारों को जरुरत पड़ने पर बुलाया जायेगा और जरुरत के दौरान उनकी सेवा के लिए उनके वेतन का भुगतान किया जाता है। होमगार्ड उम्मीदवार के पद पर ग्रोथ या प्रमोशन कमांडेंट के निर्णयों पर निर्भर करता है।
Final Words
ऊपर दिए लेख में आपको यूपी होमगार्ड सैलरी से सम्बंधित सभी जानकारी दी गयी है। हमें उम्मीद है यह जानकारी आपके लिए उपयोगी रही होगी। अगर आपके मन में इस लेख से जुड़ा कोई अन्य सवाल है तो आप हमें कमेंट करके पूछ सकते है। हम जल्द ही आपके द्वारा किये गए कमेंट का रिप्लाई करेंगे।