UP Police Constable Mock Test in Hindi- यूपी पुलिस कांस्टेबल ऑनलाइन टेस्ट: किसी भी परीक्षा को बिना पढ़ाई के पास नहीं किया जा सकता। जब भी हम किसी सरकारी नौकरी परीक्षा की तैयारी करते है तो सबसे ज्यादा परेशानी का सामना लिखित परीक्षा में ही करना पड़ता है। अगर आप भी अपनी लिखित परीक्षा को आसान बनाना चाहते है तो यह हमारी वेबसाइट हर तरह के सरकारी नौकरियों की परीक्षा की बहुत अच्छी तैयारी कराती है। ऐसे ही एक सरकारी एग्जाम यूपी पुलिस कांस्टेबल की आज हम आपको तैयारी कराने जा रहे है। अगर आप भी उप्र. पुलिस कांस्टेबल की तैयारी करना चाहते है तो नीचे दिया गया UP police constable online test आपको बहुत मदद करेगा।
हमारी आपको एक राय है की परीक्षा देने से पहले यूपी पुलिस कांस्टेबल सिलेबस, परीक्षा पैटर्न को भी जरूर देख लें।
UP Police Constable Mock Test in Hindi- यूपी पुलिस कांस्टेबल ऑनलाइन टेस्ट
उप्र. पुलिस का एग्जाम पास करना कोई ज्यादा मुश्किल नहीं होगा यदि आप अच्छे से एग्जाम की तैयारी पर ध्यान लगाते है। Up police constable के लिए आपको चाहिये होता है यूपी पुलिस कांस्टेबल सैंपल पेपर्स, यूपी पुलिस कांस्टेबल मॉक टेस्ट एवं पिछले वर्ष के पेपर्स। इन सब से सबसे कारगर होता है उप्र. पुलिस कांस्टेबल मोक टेस्ट in हिंदी। इसीलिए यहाँ पर हम आपके लिए लाये है यूपी पुलिस का मोक टेस्ट जो कि आपको मददगार साबित होगा।
उप्र. पुलिस के एग्जाम के 150 प्रश्न आते है, जो की सामान्य ज्ञान (General Knowledge), सामान्य हिंदी (General Hindi), संख्यात्मक क्षमता ( Numerical Ability), मानसिक योग्यता / बुद्धि / तर्क क्षमता (Mental Aptitude/IQ/Reasoning Ability) से आते है। नीचे सभी विषयों के प्रश्न उत्तर सहित दिए गए है। दिए गए प्रश्नो हो हल कर आप अपनी एग्जाम की बहुत अच्छी से प्रिपरेशन कर सकते है।
Q.1. मुंशी प्रेमचंद का जन्म कहाँ हुआ था?
- कानपूर
- आरामपुर
- गाज़ियाबाद
- वाराणसी
वाराणसी
Q.2. निम्नलिखित में से कौन-सा उत्तर प्रदेश का सबसे पुराना विश्वविद्यालय है?
- इलहाबाद केंद्रीय विश्विद्यालय
- बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय
- महात्मा गाँधी काशी विद्यापीठ
- अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय
इलहाबाद केंद्रीय विश्विद्यालय
Q.3. उत्तर प्रदेश के किस शहर को ‘पूर्व का ग्रास’ के नाम से जाना जाता है?
- गोरखपुर
- मुरादाबाद
- बनारस
- कन्नौज
कन्नौज
Q.4. किस पड़ोसी देश को ‘लैंड ऑफ़ द थंडर ड्रेगन’ कहा जाता है?
- बर्मा
- भूटान
- नेपाल
- बांग्लादेश
भूटान
Q.5. 2017 में कजुआ इशिगुरो को किस विद्या में नोबेल पुरस्कार मिला था?
- साहित्य
- रसायन विज्ञान
- भौतिक विज्ञान
- गणित
साहित्य
Q.6. पाकिस्तानी सीनेट में विपक्ष की पहली महिला मंत्री कौन थीं?
- बिलावज भुट्टो जरदारी
- बेनजीर भुट्टो
- शेरी रेहमान
- मुमताज महल
शेरी रेहमान
Q.7. सीकर तकनीक के साथ भारत की क्रूज मिसाइल कौन-सी है?
- पृथ्वी
- गरुड़
- नारायण
- ब्रह्मोस
ब्रह्मोस
Q.8. भारत और पाकिस्तान के बीच कितनी पार-सीमा ट्रेन चलती है?
- 4
- 1
- 2
- 3
2
Q.9. भारत में ब्रिटिश शासन का बड़े पैमाने पर विस्तार सहायक संधियों के माध्यम से हुआ, जो गवर्नर जनरल _______ के शासन काल में शुरू की गई थी।
- लॉर्ड वेलेजली
- लॉर्ड वॉरेन हेस्टिंग्स
- लॉर्ड कॉर्नवॉलिस
- लॉर्ड क्लाइव
लॉर्ड वेलेजली
Q.10. गुरु गोबिंद सिंह की मृत्यु के बाद, गुरु की संस्था समाप्त हो गई और सिखों का नेतृत्व उनके विश्वसनीय शिष्य _______ को सौंप दिया गया।
- रणजीत सिंह
- बंदा बहादुर
- अजीत सिंह
- जुझार सिंह
बंदा बहादुर
Q.11. गोदावरी नदी का उद्गम स्थल ______ राज्य में है।
- मध्य प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- ओडिशा
- महाराष्ट्र
महाराष्ट्र
Q.12. भारत के सबसे बड़ी मीठे पानी की झील कौन-सी है?
- वूलर
- डल झील
- लोकटक
- चिल्का
वूलर
Q.13. निम्नलिखित भारतीय राज्यों में से किस में से कर्क रेखा नहीं गुजरती है?
- राजस्थान
- त्रिपुरा
- मिजोरम
- उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश
Q.14. भारत की संविधान सभा की संघ शक्ति समिति के अध्यक्ष कौन थे?
- जवाहर लाल नेहरू
- डॉ. राजेंद्र प्रसाद
- जे. बी. कृपलानी
- सरदार वल्लभ भाई पटेल
जवाहर लाल नेहरू
Q.15. उत्तर प्रदेश का राजकीय फूल कौन-सा है?
- गुलाब
- पलाश
- गेंदा
- चमेली
पलाश
Q.16. ‘शीत’ का विलोम होगा –
- उष्ण
- ठण्ड
- गीत
- कृष्ण
उष्ण
Q.17. जो कठिनाई से मिलता है’ के लिए एक शब्द होगा –
- दुर्गम
- दुर्लभ
- अगम
- सुलभ
दुर्लभ
Q.18. ‘अनिल-अनल’ का सही अर्थ देने वाला शब्द युग्म है –
- वायु-अग्नि
- अग्नि-वायु
- हवा-पानी
- आग-पानी
वायु-अग्नि
Q.19. ‘पराजय’ में उपसर्ग है –
- प
- पर
- परा
- जय
परा
Q.20. ‘लिखावट’ में प्रत्यय है –
- अट
- वट
- अवट
- आवट
आवट
Q.21. महोत्सव का संधि-विछेद है –
- महो + उत्सव
- महा + उत्सव
- महि + उत्सव
- म + उत्सव
महा + उत्सव
Q.22. ‘मैने घर जाना था।’ वाक्य में अशुद्ध अंश है –
- मैने
- घर
- जाना
- था।
मैने
Q.23. ‘पुस्तक पढ़ी जाती है।’ में कौन-सा वाच्य है?
- कर्तृ वाच्य
- भाव वाच्य
- क्रिया वाच्य
- कर्म वाच्य
कर्म वाच्य
Q.24. निम्नलिखित में से अव्यय है –
- प्राचीन
- मोटा
- गरीब
- और
और
Q.25. ‘दूध का धुला होना’ मुहावरे का अर्थ है –
- निर्दोष होना
- दोषी होना
- पाप करना
- चोरी करना
निर्दोष होना
Q.26. ‘जिसकी लाठी उसकी भैंस’ लोकोक्ति का सही अर्थ है –
- शक्तिशाली आदमी मूर्ख होता है।
- शक्ति सम्पन्न आदमी अपना काम बना लेता है।
- बुद्धि सम्पन्न आदमी अपना काम बना लेता है।
- बुद्धि सम्पन्न आदमी चालाक होता है।
शक्ति सम्पन्न आदमी अपना काम बना लेता है।
Q.27. वीर रस का स्थायी भाव है –
- क्रोध
- भय
- विरगय
- उत्साह
उत्साह
Q.28. निम्न में से कौन-सा वर्ण अघोष है?
- क
- ग
- घ
- ज
क
Q.29. निम्न में से कौन-सा शब्द स्त्रीलिंग है?
- उपहार
- ग्रंथ
- मस्तक
- रचना
रचना
Q.30. निम्न में से कौन-सा शब्द पुल्लिंग है?
- इच्छा
- राष्ट्र
- रक्षा
- योग्यता
राष्ट्र
Q.31. नीचे दी गई संख्याओं में से कौन-सी वर्ग संख्या नहीं है?
- 1225
- 2025
- 2525
- 4225
2525
Q.32. समीकरण को हल करने के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प को चुनें।
60 ÷ 5 × (16 – 8 ÷ 2) ÷ 3 =
- 48
- 16
- 1
- 32
48
Q.33. समीकरण को हल करने के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प को चुनें।
9.87 + 6.54 + 3.21 =
- 18.52
- 18.62
- 19.62
- 19.72
19.62
Q.34. सबसे उपयुक्त विकल्प को चुनें।
4 / 5 और 2 / 3 के बीच में अंतर क्या होगा?
- 4 / 15
- 2 / 15
- 2 / 2
- 2 / 5
2 / 15
Q.35. सबसे उपयुक्त विकल्प को चुनें। 30, 60 और 72 का महत्तम समापवर्तक (एचसीएफ) होगा?
- 2
- 3
- 6
- 12
6
Q.36. सबसे उपयुक्त विकल्प को चुनें। 15, 30 और 24 का लघुत्तम समापवर्तक (एलसीएम) होगा?
- 60
- 240
- 180
- 120
120
Q.37. यदि 21 चॉकलेट 5 : 2 के अनुपात में साझा की जाती हैं, तो छोटे हिस्से में कितनी चॉकलेट होंगी?
- 3
- 6
- 9
- 10
6
Q.38. महिम ने एक परीक्षा में 175 में से 126 अंक प्राप्त किए। महिमा द्वारा प्राप्त किए अंकों का प्रतिशत क्या है?
- 75
- 72
- 70.5
- 70
72
Q.39. सबसे उपयुक्त विकल्प को चुनें।
35 का 12% होगा?
- 4.6
- 4.4
- 4.2
- 4.05
4.2
Q.40. रमेश एक वस्तु 434 रुपए में बेचकर 24% लाभ कमाता है। रमेश ने वह वस्तु किस कीमत पर खरीदी थी?
- 350 रुपए
- 360 रुपए
- 340 रुपए
- 375 रुपए
350 रुपए
Q.41. 12% की छूट के बाद, एक खिलौना 132 रुपए में बेचा गया था। खिलौने का अंकित मूल्य क्या था?
- 140 रुपए
- 175 रुपए
- 150 रुपए
- 160 रुपए
150 रुपए
Q.42. 10% वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज की दर पर 1,400 रुपए का 2 साल का ब्याज होगा?
- 288 रुपए
- 294 रुपए
- 302 रुपए
- 308 रुपए
294 रुपए
Q.43. 18, 27 और एक अन्य तीसरी संख्या का औसत 30 है। तीसरी संख्या कौन-सी है?
- 35
- 36
- 40
- 45
45
Q.44. व्यक्ति A किसी कार्य को 48 मिनट में पूरा कर सकता है, जबकि व्यक्ति B उसी कार्य को 60 मिनट में पूरा कर सकता है। अगर वे एक साथ उस कार्य को करें तो इसे पूरा करने में कितना समय लगेगा?
- 26 मिनट 40 सेकण्ड
- 28 मिनट 20 सेकण्ड
- 30 मिनट 45 सेकण्ड
- 32 मिनट 15 सेकण्ड
26 मिनट 40 सेकण्ड
Q.45. राजेश 5 मीटर प्रति सेकण्ड की गति से पैदल चल सकता है या 20 मीटर प्रति सेकण्ड की गति से साइकिल चला सकता है। वह परिवहन के दोनों तरीकों के संयोजन से 600 मीटर की दूरी को तय करने के लिए 45 सेकण्ड लेता है। राजेश ने साइकिल कितनी देर तक चलाई?
- 15 सेकण्ड
- 20 सेकण्ड
- 25 सेकण्ड
- 26 सेकण्ड
25 सेकण्ड
Q.46. निम्न समूह में से सबसे अलग कौन है?
- मीटर
- मील
- फर्लांग
- एकड़
मीटर
Q.47. दिए गए चार युग्मों में से सबसे अलग युग्म को पहचानें।
- गणित : बीज गणित
- विश्वविद्यालय : हार्वर्ड
- फल : केला
- सामाजिक विज्ञान : भौतिकी
सामाजिक विज्ञान : भौतिकी
Q.48. सही विकल्प का चयन करें जो तीसरे पद से ठीक उसी प्रकार से संबंधित हो जैसे दूसरा पद पहले पद से संबंधित है?
लकड़ी : खंड : : ब्रेड : ?
- मक्खन
- चुरा
- स्लाइस
- केक
स्लाइस
Q.49. नीचे कुछ कथन और निष्कर्ष दिए गए हैं। दिए गए कथनों को सत्य माने (इसके बावजूद कि वे सामान्यतः गलत प्रतीत हों), निष्कर्षों का अध्ययन करें और यह बताएं कि कौन-सा निष्कर्ष तार्किक और निश्चित रूप से कथनों से मेल खाता है।
कथन :
1. कुछ चाक / खड़िया डस्टर हैं।
2. सभी डस्टर बोर्ड हैं।
निष्कर्ष:
1. कुछ चाक / खड़िया बोर्ड हैं।
2. कोई भी डस्टर बोर्ड नहीं है।
- सिर्फ निष्कर्ष 1 सहमत (मेल खाता) है।
- सिर्फ निष्कर्ष 2 सहमत (मेल खाता) है।
- ना तो 1 और ना ही 2 सहमत (मेल खाता) है।
- 1 और 2 दोनों ही सहमत (मेल खाते) हैं।
सिर्फ निष्कर्ष 1 सहमत (मेल खाता) है।
Q.50. नीचे कुछ कथन और निष्कर्ष दिए गए हैं। दिए गए कथनों को सत्य माने (इसके बावजूद कि वे सामान्यतः गलत प्रतीत हों), निष्कर्षों का अध्ययन करें और यह बताएं कि कौन-सा निष्कर्ष तार्किक और निश्चित रूप से कथनों से मेल खाता है।
कथन:
1. कुछ डेस्क टोपियाँ हैं।
2. कोई भी टोपी काली नहीं है।
निष्कर्ष:
1. कुछ टोपियाँ डेस्क हैं।
2. कोई भी डेस्क काली नहीं है।
- 1 और 2 दोनों ही सहमत (मेल खाते) हैं।
- ना तो 1 और ना ही 2 सहमत (मेल खाते) हैं।
- सिर्फ निष्कर्ष 1 सहमत (मेल खाता) है।
- सिर्फ निष्कर्ष 2 सहमत (मेल खाता) है।
सिर्फ निष्कर्ष 1 सहमत (मेल खाता) है।
Q.51. अनुपस्थित संख्या ज्ञात करें:
2, 10, 30, 68, ?
- 101
- 102
- 104
- 130
130
Q.52. निम्नलिखित संख्या-शृंखला में अनुपस्थित संख्या ज्ञात करें।
4, 17, 34, 53, 76, ?
- 105
- 103
- 95
- 85
105
Q.53. उस विकल्प को चुनें जो तीसरे पद से उसी प्रकार संबंधित है जिस प्रकार दूसरा पद पहले पद से संबंधित है।
थर्मामीटर : तापमान : : ऐमीटर : ?
- वोल्ट्मीटर
- धारा
- द्रव्यमान
- ऊर्जा
धारा
Q.54. उस विकल्प को चुनें जो तीसरे पद से उसी प्रकार संबंधित है जिस प्रकार दूसरा पद पहले पद से संबंधित है।
चिकित्सक : रोगी : : वकील : ?
- न्यायाधीश
- न्यायालय
- अभियोक्ता
- बैरिस्टर
अभियोक्ता
Q.55. उस विकल्प का चयन करें जो तीसरे पद से उसी प्रकार संबंधित हो जिस प्रकार दूसरा पद पहले पद से संबंधित है।
226 : 15 : : 65 : ?
- 4
- 8
- 12
- 13
8
Q.56. निम्नलिखित संख्या-क्रम को पूर्ण करें।
2, 5, 10, 17, 26, 37, ?
- 40
- 42
- 49
- 50
50
Q.57. यदि किसी निश्चित कूट भाषा में BAN का कोड DCP होता है तो PAPA का कोड क्या होगा?
- RARA
- RCRC
- CAAA
- ACCC
RCRC
Q.58. एक निश्चित कूट भाषा में FILE को 7465 और IDEAL को 43586 लिखा जाता है। इस कूट भाषा में DEAF को क्या लिखा जाएगा?
- 3478
- 3588
- 3587
- 4578
3587
Q.59. यदि TRUTH का कोड SUQSTVSUGI होता है तो LIES का कोड क्या होगा?
- KMJHDFTR
- KMHJDFRT
- HJDFRTKM
- KMJHFDTR
KMHJDFRT
Q.60. मनमोहन प्रवीण का भाई है। प्रवीण की एकमात्र बहन की माँ की माँ मनमोहन से किस प्रकार संबंधित है?
- नानी
- बहन
- बुआ
- ममेरी बहन
नानी
ऐसे ही और भी ऑनलाइन टेस्ट या मॉक टेस्ट के लिए हमारी वेबसाइट से जुड़े रहे। यहाँ आपको सभी एग्जाम के टेस्ट आसानी से प्राप्त हो जायेंगे धन्यवाद।
thanks for Up police test
nice test tha bhai thank you
Thank you sir 🙏🙏🙏🙏🙏💙❤️❤️💕💝💙💜💘💘
Thanks for upp test sir.