UPSSSC PET Exam Date 2022 । पीईटी एग्जाम कब है ?: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर पीईटी परीक्षा तिथि 2022 जारी करने वाला है। वह उम्मीदवार जो इस परीक्षा में शामिल होना चाहते है उन सभी को पीईटी परीक्षा तिथि को लेकर अपडेट रहने की जरुरत है। यूपीएसएसएससी पीईटी परीक्षा यूपी सरकार के विभागों में ग्रुप सी पदों की भर्ती के लिए पहला चरण है। यूपी में ग्रुप सी की सभी सरकारी नौकरियों के लिए पीईटी परीक्षा को पास करना अनिवार्य है क्यूंकि इस परीक्षा को पास करने के बाद ही उम्मीदवार मेन्स परीक्षा में शामिल हो सकते है।
और भी : UPSSSC PET Syllabus 2022
UPSSSC अपनी आधिकारिक अधिसूचना द्वारा पीईटी परीक्षा तिथि की घोषणा करता है। इस लेख में हम आपके लिए UPSSSC PET Exam Date 2022 से जुड़ी विस्तृत जानकारी लेकर आये है जो आप सभी के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।
UPSSSC PET Exam Date 2022 । पीईटी एग्जाम कब है ?
सभी उम्मीदवारों को पीईटी परीक्षा की तिथि का बेसब्री से इंतजार है। जिसके बारे भी जानने के बाद उम्मीदवारों को परीक्षा की तैयारी के साथ रिविज़न के लिए भी समय निकल सकते है। UPSSSC PET परीक्षा का मुख्य उद्देश्य सभी ग्रुप C भर्तियों के लिए प्रारंभिक परीक्षा को बदलना है। अगर आप पीईटी परीक्षा में शामिल होने वाले है, तो आपको इससे जुडी सभी अपडेट्स के बारे में जानकारी होना जरूरी है जिसमें UP PET Exam Date 2022 भी शामिल है।
यहाँ दी गयी तालिका से आप पीईटी परीक्षा महत्वपपूर्ण तिथियों की जांच कर सकते है।
UPSSSC PET Exam Date 2022 | |
---|---|
आयोजन (Events) | तिथियां (Dates) |
परीक्षा का नाम | UPSSSC PET |
आधिकारिक अधिसूचना जारी करने की तारीख | May, 2022 |
आवेदन पत्र ऑनलाइन जमा करने की तारीख | May, 2022 |
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि | June, 2022 |
UPSSSC PET एडमिट कार्ड 2022 जारी करने की तिथि | August, 2022 |
UPSSSC परीक्षा की तारीख | 18 September 2022 |
UPSSSC PET 2022 Notification
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा जल्द ही PET परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी करने वाला है। इस आर्टिकल में हम आपको पीईटी परीक्षा से जुड़ी सभी नोटिफिकेशन के जारी होने पर अपडेट करेंगे। जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते है। वह सभी UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर विजिट कर सकते है।
UPPSSSC पीईटी चयन प्रक्रिया – UPSSSC PET Selection Process
पीईटी परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को ही ग्रुप सी पदों की भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली मेन्स परीक्षा के लिए बुलाया जायेगा। वह उम्मीदवार जो परीक्षा में असफल होंगे। वह मेन्स परीक्षा में शामिल नहीं हो पाएंगे। यूपीएसएसएससी की चयन प्रक्रिया चार चरणों में संपन्न होगी। सभी उम्मीदवारों को इस चयन प्रक्रिया में शामिल होना अनिवार्य है।
अगर कोई भी उम्मीदवार पूरी चयन प्रक्रिया में से किसी एक में भी असफल होगा, तो उसका आवेदन समाप्त कर दिया जायेगा। यहाँ आपको यूपीएसएसएससी भर्ती की चयन प्रक्रिया की जानकारी दी गयी है जिसे आप नीचे दी गयी सूची को देख सकते है।
- पीईटी लिखित परीक्षा में क्वालीफाइंग मार्क्स प्राप्त करना
- संबंधित पद की मुख्य परीक्षा
- इंटरव्यू / स्किल टेस्ट (यदि लागू हो)
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
How to Prepare for UPSSSC PET Exam?
UPSSSC PET परीक्षा को में अच्छा स्कोर करने के लिए यहाँ नीचे कुछ आपको कुछ बहुमूल्य टिप्स दिए गए हैं:
- यूपीएसएसएससी PET परीक्षा में 4 विषय शामिल है और सभी के लिए समान अंक निर्धारित हैं। इसीलिए उम्मीदवार को प्रत्येक विषय को ध्यान से पढ़ना चाहिए।
- तैयारी को शुरू करने से पहले सभी अभ्यार्थियों को परीक्षा के सिलेबस की अच्छी जानकारी होनी चाहिए। जिससे आप केवल वही टॉपिक्स को पढ़े जो परीक्षा के दौरान आपसे पूछे जाने वाले हैं, जिससे आपका समय व ऊर्जा बचें।
- टीईटी परीक्षा के दौरान पूछे जाने वाले प्रश्नों का प्रकार बहुविकल्पीय है इसीलिए प्रत्येक विषय के बहुविकल्पीय प्रश्नों पर अच्छे से ध्यान दें।
- परीक्षा की तैयारी के लिए आपके पास एक योजना यानी की स्ट्रैटेजी होनी जरूरी है, जिससे आप एक व्यवस्थित रूप से तैयारी कर सकें।
- परीक्षा की तैयारी के लिए ऐसी पुस्तकें खरीदें, जिनमें नया सिलेबस और पैटर्न की सामग्री अथवा प्रश्न मौजूद हों।
- अपनी प्रश्न को सॉल्व करने की गति को बढ़ाने के लिए आपको भी पिछले वर्ष के प्रश्न पत्रों के साथ-साथ मॉडल पेपर्स को एक टाइमर सेट करके हल करना चाहिए जिससे आपका समय प्रबंधन कौशल बढ़ेगा।
- परीक्षा में आने वाले प्रश्न पत्र की संरचना का अनुमान लगाने के लिए आप यूपीएसएससी पिछले पेपर्स को हल करना शुरू करें।
- अभ्यास के लिए नियमित रूप से ऑनलाइन मॉक टेस्ट देने का प्रयास करें।
- परीक्षा की तैयारी के समय जो सब अपने पढ़ा है उसका रिवीजन करना भी महत्वपूर्ण है।
UPSSSC PET Exam Date: FAQs
Q.1. UPSSSC PET की कुल कितनी रिक्तियां जारी की गई हैं? Ans. UPSSSC PET एक क्वालिफयिंग परीक्षा है, इसलिए इसमें रिक्तियों या आवेदनों की संख्या की कोई सीमा नहीं होती है। |
Q.2. UPSSSC PET 2022 की परीक्षा तिथि क्या है? Ans. UPSSSC PET 2022 परीक्षा तिथि को लेकर आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गयी है। UPSSSC परीक्षा की तारीख 18 September 2022 है। |
Q.3. UPSSSC PET 2022 परीक्षा का माध्यम क्या होगा? Ans. परीक्षा ऑफलाइन माध्यम (Mode) से ली जाएगी। |
ऊपर दिए गए लेख में हमने आपको UPSSSC PET Exam Date से जुड़ी सभी अपडेट्स प्रदान की है। इससे जुड़े किसी भी प्रश्न के लिए आप हमें कमेंट सेक्शन में मैसेज कर सकते हैं। हम जल्द ही आपको जवाब देने का प्रयास करेंगे।
Syllabus kya hai iska 12 ki baad kasi taiyari Kari science ka students please tell me sir
इसी आर्टिकल में आपको UPSSSC PET Syllabus का लिंक दिया गया है। जिससे आप सिलेबस से जुडी सभी तरह की जानकारी प्राप्त कर सकते है, और परीक्षा की तैयारी शुरू कर सकते है।
Aap ki jankari hame achhi lagi
Thank you for information
Thankyou sir for information
Thank you sir for information
Dear Sir, Plz inform to UPSSSC PET Exam date and Syllabus details.
UPSSSC PET 2022 परीक्षा तिथि की जानकारी आपको इस आर्टिकल में प्रदान की गयी है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हमने इसी आर्टिकल में UPSSSC PET Syllabus का लिंक प्रदान किया है। जिसके माध्यम से आप पीईटी परीक्षा के सिलेबस से जुडी सभी डिटेल्स प्राप्त कर सकते है।
Sir pet ki wjha ANM vacancy me form fill nhi kr payi 2022 pet ke bad fir kb ANM ki vacancy aaygi please btaiye 🙏 future kharab ho Gaya pura 😭😭😭
जो हो गया है उसके लिए अब आप परेशान न हो। अब जो समय आपके पास है उसे आप अपनी परीक्षा की तैयारी में लगाएं। पेट का एग्जाम आयोजित होने के बाद सितम्बर तक दोबारा एएनएम भर्ती आने की सम्भावना है। हालंकि अभी तक इसे लेकर कोई आधिकरिक नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है।
Thanku sir
Sir pet ka form kab se fill hoge
पेट एग्जाम ऑनलाइन फॉर्म इसी माह यानी मई से भरे जायेंगे । हांलाकि बोर्ड द्वारा अभी इसकी तारीख को लेकर कोई भी ऑफिसियल नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है। बोर्ड द्वारा नोटिफिकेशन जैसे ही जारी होगा वैसे ही हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से अपडेट करेंगे। पेट एग्जाम की अपडेट पाने के लिए आप समय समय पर इस पेज पर विजिट करते रहें।