UPSSSC PET क्या है?। PET Full Form । All Details:उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ग्रुप बी और सी पदों पर भर्ती के लिए एक ही प्रारंभिक परीक्षा PET करने का निर्णय लिया गया है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा preliminary Eligibility test (PET) आयोजित की जाती है। यह परीक्षा राज्य स्तर पर आयोजित होती है। जो भी अभ्यार्थी पीईटी परीक्षा में शामिल होना चाहते है। उन्हें इस परीक्षा से जुडी सभी तरह की जानकारी प्राप्त करने की जरुरत है।
PET परीक्षा सभी ग्रुप बी और सी पदों के लिए अनिवार्य कर दी गयी है। अर्थात अगर आप UPSSSC PET परीक्षा को पास नहीं करते है। तो आप Mains Exam में शामिल नहीं हो पाएंगे। इसीलिए अक्सर उम्मीदवार PET परीक्षा से जुडी छोटी छोटी जानकारी की खोज करते है। इसीलिए इस आर्टिकल में हमने PET kya hai और PET फुल फॉर्म व इससे जुडी अन्य जानकारी प्रदान की है।
UPSSSC PET क्या है?। PET Full Form । All Details
वर्तमान के समय में सरकारी नौकरी की तलाश करने वाले युवकों की संख्या काफी अधिक है। इसीलिए निश्चित रूप से इस वजह से प्रतिस्पर्धा काफी बढ़ गई है। अगर हम उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की बात करें, तो 6 मार्च 2020 में आयोजित एक बैठक में UPSSSC परीक्षाओं के लिए PET Exam की शुरुआत करने की घोषणा की गई। जिसमें ग्रुप बी और सी (Group B & C) के सभी पदों के लिए प्रारंभिक परीक्षा को एक कर दिया गया है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको पीईटी परीक्षा से जुडी कुछ जानकारी प्रदान कर रहे है।
पेट का फुल फॉर्म – PET Full Form
PET की फुल फॉर्म प्राइमरी एलिजिबिलिटी टेस्ट (Preliminary Eligibility Test) है। जिसे हिंदी में प्रारंभिक पात्रता परीक्षा कहते है। जबकि UPSSSC की फुल फॉर्म Uttar Pradesh Subordinate Services Selection Commission है। हिंदी में इसकी फुल फॉर्म उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग है।
PET Full Form in English | Preliminary Eligibility Test |
PET Full Form in Hindi | प्रारंभिक पात्रता परीक्षा |
UPSSSC PET क्या है? – What is UPSSSC PET
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा पीईटी की शुरुआत की गयी है। जिसका मुख्य उद्देश्य सभी ग्रुप बी और ग्रुप सी की प्रारंभिक परीक्षा को बदलना है। इस परीक्षा से पहले प्रारंभिक परीक्षा में पास होने वाले छात्रों को अन्य किसी परीक्षा में आवेदन करने के लिए पुनः प्रारंभिक परीक्षा देनी पड़ती थी। लेकिन प्राइमरी एलिजिबिलिटी टेस्ट (PET) के आने के पश्चात अब परीक्षार्थियों को एक बार परीक्षा देने के बाद बार बार PRE Exam में शामिल होने की आवश्यकता नहीं होगी। इसी के साथ पेट परीक्षा में एक बार रजिस्ट्रेशन होने के बाद उन्हें किसी परीक्षा के लिए पुनः रजिस्ट्रेशन करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
ग्रुप बी और सी की सभी प्रारंभिक परीक्षाओं के लिए PET एग्जाम को अनिवार्य कर दिया गया है। यानी की PET परीक्षा को पास करने वाले अभ्यार्थियों को ही मुख्य परीक्षा (Mains) परीक्षा में शामिल किया जायेगा।
UPSSSC पीईटी परीक्षा क्यों महत्वपूर्ण है? – Why UPSSSC PET Exam is Important?
UPSSSC द्वारा ग्रुप बी और ग्रुप सी पदों पर भर्ती के लिए PET परीक्षा को पास करना जरूरी कर दिया गया है। जिसमें यूपी असिस्टेंट स्टेटिस्टिकल ऑफिसर, यूपी राजस्व लेखपाल, यूपी चकबंदी लेखपाल भर्ती आदि पद शामिल हैं। इसीलिए जो भी अभ्यार्थी इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते है। उन सभी के लिए यह परीक्षा जरुरी है।
PET Certificate Validity
PET सर्टिफिकेट की वैलिडिटी 1 वर्ष की होगी। इसका मतलब अभ्यार्थी जो पेट परीक्षा को पास करेंगे, उनका पेट परीक्षा का स्कोर 1 साल के लिए मान्य होगा। तो इस दौरान उसे बार बार प्रारंभिक परीक्षा देने की जरुरत नहीं होगी।
पीईटी के फायदे – Benefits of PET
यहाँ पेट परीक्षा को देने के पश्चात होने वाले फायदों को बताया गया है। जिसे आप नीचे दी सूची में देख सकते है।
- उम्मीदवारों को प्रारंभिक परीक्षा के लिए पुनः पंजीकरण करने की आवश्यकता नहीं है।
- अभ्यार्थी एक वर्ष तक सीधा किसी भी ग्रुप बी या सी पद की मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते है।
- एक बार प्रारंभिक परीक्षा देने के पश्चात अन्य पदों पर भर्ती के समय बार-2 pre परीक्षा नहीं देनी होगी।
- पीईटी परीक्षा पास करने के बाद उम्मीदवारों को केवल मुख्य परीक्षा/शारीरिक परीक्षण/टाइपिंग या कौशल परीक्षा (जो भी लागू हो) के लिए उपस्थित होना है।
- अगर आपका PET Exam Score अच्छा है तो आपको सरकारी नौकरी नौकरी मिलने की सम्भावना संभावना बढ़ जाती है।
- UPSSSC PET स्कोर एक वर्ष के लिए मान्य होगा। जिसके बाद आपको पुनः इस परीक्षा में शामिल होना होगा।
UPSSSC PET FAQs
Q.1. पेट की परीक्षा कैसे होती है? Ans. पीईटी परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित होगी। इस परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। |
Q.2. पेट परीक्षा की अवधि कितनी है ? Ans. UPSSSC PET परीक्षा की अवधि 2 घंटे की होगी। |
Q.3. पेट की परीक्षा साल में कितनी बार आयोजित होगी? Ans. परीक्षा साल में एक बार आयोजित की जाएगी। |
इस आर्टिकल में हमने PET से जुड़ी कुछ बहुमूल्य जानकारी प्रदान की है। जिसे आपको पता होना आवश्यक है। हम आशा करते हैं यह जानकारी आपको अच्छी लगी होगी। अगर आपका इससे जुड़ा अन्य कोई भी सवाल है। तो आप हमें कमेंट करके बता सकते है। जल्द मिलते है नयी अपडेट के साथ।
PET EXAM KA SYLLABUS KYA HOTA JARUR BATAYE PLEASE
आप पेट सिलेबस की विस्तृत जानकारी इस लिंक से प्राप्त कर सकते है: UPSSSC PET Syllabus
Pet exam ki sampoorna jankari batain sir
पेट एग्जाम से जुडी सभी जानकारी आपको इस आर्टिकल में दी गयी है। जिसके साथ ही आपको पेट ऑनलाइन फॉर्म, सिलेबस, एग्जाम डेट, एडमिट कार्ड आदि के लिंक्स भी प्रदान किये गए है। जिसके माध्यम से आप पेट एग्जाम से सम्बंधित सभी जानकारी प्राप्त कर सकते है। इसके आलावा अगर आप इससे जुडी कोई अन्य जानकारी जानना चाहते है तो हमें पूछ सकते है।
PET exam ka syllabus kya hota jarur bataye please
आप पेट एग्जाम सिलेबस को जानने के लिए इस लिंक पर जा सकती हैं जहाँ पर हमने पेट एग्जाम के सिलेबस से सम्बंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की है: UPSSSC PET Syllabus
Net exam ke liye pet zaruri h
No
What is the need of pet and there jobs
UPSSSC has made the PET exam mandatory to recruit Group B and C posts. After clearing the PET exam, you will not have to appear in the pre-exam again and again. Merit will be prepared on the basis of the marks obtained in the PET examination, on the basis of which the candidates will be included in the main examination of Group C and D recruitments.
UPSSSC ka full form kya hai
UPSSSC का फुल फॉर्म Uttar Pradesh Subordinate Services Selection Commission है।
Pet ke exam me kitna score hota h
पीईटी परीक्षा कुल 100 अंकों की होती है।
In which mode exam will be conducted and is there negative marking and what is the syllabus
UPSSSC conducts the PET exam in offline mode. There will be a negative marking of 0.25 marks for each wrong answer in the examination. Check out the PET Syllabus from the link given here: UPSSSC PET Syllabus 2022
Pet priksha se kya hota hai
उत्तर प्रदेश राज्य की ग्रुप बी और सी पदों पर होने वाली भर्ती के लिए एक ही प्रारंभिक परीक्षा (PET) का आयोजन जायेगा। इस परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर इसके अंतर्गत पूरे साल में आने वाली भर्तियों की Pre परीक्षा की मेरिट तैयार की जाएगी। जिसमें शामिल होने वाले उम्मीदवार सीधा मेन्स की परीक्षा देंगे।
Kya Madhyapradesa ka moolniwasi ye exam dene ke patra hai??
जी हाँ आप यह फॉर्म भर सकते है। जो उम्मीदवार उत्तर प्रदेश के मूल निवासी नहीं है उन्हें आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा। यानी उन सभी को समान्य श्रेणी में रखा जायेगा।
मैनें बीएससी फाइनल की है क्या में यूपीएसएससी पेट एग्जाम का फॉर्म भर सकता हूं क्या में handicap hu 65 present
जी हाँ आप पेट एग्जाम का फॉर्म भर सकते है।
Last date kya hai?
पीईटी के ऑनलाइन आवेदन फॉर्म को भरने की अंतिम तारीख 31 जुलाई 2022 है।
Sir maine diploma in pharmacy kiya h kya pet ka exam mere liye jaruri h
Please 🙏
अगर आप उत्तर प्रदेश की ग्रुप बी और सी पदों पर होने वाली भर्ती में शामिल होना चाहते है तो आपके लिए पेट की परीक्षा जरुरी होगी।
Sir Agar PET Ka paper 📃 September me nhi hua to
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के द्वारा जारी की गयी नयी नोटिफिकेशन के अनुसार पेट परीक्षा की तारीख को आगे बढ़ा दिया गया है। जिसके अनुसार अब UPSSSC PET की परीक्षा 15-16 October 2022 में आयोजित की जाएगी।
Sir PET ke exam me Kitne percent hona jaruri he
पेट एग्जाम के लिए कोई कोई मिनिमम मार्क्स तय नहीं किये गए है।
सर, इस परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए आवेदन पत्र कब या किस माह में आमंत्रित किए जाते हैं।
इस साल पेट परीक्षा के ऑनलाइन फॉर्म 28 जून 2022 से 31 जुलाई 2022 तक भरे गए थे। अगली बार फॉर्म शुरू करने की तारीख अभी विभाग द्वारा जारी नहीं की गयी है, जैसे ही विभाग के द्वारा कोई नोटिफिकेशन जारी की जाएगी वैसे ही हम आपको इस पेज के माध्यम से अपडेट प्रदान करेंगे।
Pet exam ke liye yogyata kya hoti hai
अगर आप बारहवीं कक्षा या ग्रेजुएशन पूरी पास कर चुके है, और आपकी उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच है। तो आप पेट परीक्षा के लिए अप्लाई कर सकते है।
Nice Information for every Candidate who tries to take an exam test.
sir pet pariksha diye bina police pariksha de sakate hai ya nahi
जी हाँ, आप पेट परीक्षा के बिना यूपी पुलिस में आवेदन कर सकते है।
Sir UP POLICE KI VACANCY ME PET JARURI HAI KYA
No
sir mai D pharma kar rahi hu kya mai PET KA EXAM DE SAKTI HU 2023 MAI ISKAI FORM KAB NIKAL RAHE HAI
हाँ, आप पेट एग्जाम को दे सकती हैं। पेट 2023 के फॉर्म जून के महीने में आने की संभावना है, हालाँकि अभी UPSSSC की तरफ से इसे लेकर कोई ऑफिसियल नोटिफिकेशन जारी नहीं की गयी है। जैसे ही आवेदन फॉर्म जारी किये जायेंगे वैसे ही हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से अपडेट करेंगे।
Anm nursing ke liye bhi pet ka exam jaruri hai sir
जी हाँ, एएनएम नर्सिंग के लिए पेट परीक्षा जरुरी है।
Aapka blog hamesha se mera favourite raha h