UPSSSC VDO Syllabus । यूपी वीडिओ सिलेबस और एग्जाम पैटर्न: क्या आप UPSSSC VDO परीक्षा की तैयारी करना चाहते है? अगर आपका जवाब हाँ है तो आपको परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए UPSSSC VDO Syllabus 2023 की जांच करने की जरुरत है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इसके विस्तृत सिलेबस की जानकारी प्रदान कर रहे है। इसके साथ ही इस आर्टिकल में हमने आपको UPSSSC VDO Exam Pattern भी दिया है। परीक्षा में आने वाले प्रश्न पत्र की बेहतर समझ के लिए आपको यूपीएसएससी वीडिओ एग्जाम पैटर्न को भी ध्यान से पढ़ने की आवश्यकता है।
UP Gram Vikas Adhikari Syllabus को अच्छी तरह से समझने के बाद आप एक निश्चित ढंग से परीक्षा की तैयारी शुरू कर सकते है। जिससे आप परीक्षा में बेहतर सफलता प्राप्त कर सकते है और अच्छा स्कोर कर सकते है।
यह भी देखें: UPSSSC VDO Exam Date 2023 – यूपीएसएसएससी वीडीओ एग्जाम कब है?
UPSSSC VDO Syllabus and Exam Pattern
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) के द्वारा ग्राम पंचायत अधिकारी के पद पर भर्ती के लिए UPSSSC VDO परीक्षा का आयोजन किया जाता है। जो उम्मीदवार परीक्षा देने वाले है या इस परीक्षा की तैयारी करना चाहते है उन सभी के लिए UP Gram Panchayat Adhikari Syllabus परीक्षा की तैयारी शुरू करने का पहला कदम है। जिसकी पूरी जांच के बाद आप परीक्षा में आने वाले सभी विषयों के टॉपिक्स को कवर कर सकते है। इस लेख में आपको UPSSSC VDO Syllabus in Hindi 2023 और UPSSSC VDO Exam pattern 2023 की जानकारी दी गयी है। जिससे आप परीक्षा में आने वाले विषयों के टॉपिक्स और उसके एग्जाम पैटर्न की जानकारी प्राप्त कर सकते है।
UPSSSC VDO Exam pattern 2023
वह उम्मीदवार UPSSSC VDO परीक्षा में बैठने वाले है उन सभी को UPSSSC VDO Exam Pattern की जानकारी प्राप्त करनी महत्वपूर्ण है। जिससे कि वह परीक्षा में आने वाले प्रश्नपत्र के कुल अंक,प्रश्नों की संख्या, समय अवधि की जांच कर सके। किसी भी एग्जाम का परीक्षा पैटर्न जानना बहुत महत्वपूर्ण होता है जिससे प्रश्नपत्र के ढंग का पता चलता है। इसके बाद उम्मीदवार उसके अनुसार परीक्षा की व्यवस्थित तैयारी कर सकते है। यहाँ आपको ग्राम पंचायत अधिकारी एग्जाम पैटर्न की जानकारी हिंदी में प्रदान की गयी है।
कुछ महत्वपूर्ण बिंदु:
- यह एक वस्तुनिष्ठ प्रकार (objective type) की लिखित परीक्षा होगी।
- प्रश्न पत्र कुल 300 अंकों का होगा। जिसमें कुल 150 प्रश्न शामिल होंगे।
- प्रत्येक प्रश्न के लिए 2 अंक निर्धारित है।
- प्रत्येक दो गलत उत्तरों देने पर, एक सही उत्तर के अंक काटे जाएंगे।
- प्रश्न पत्र में कुल 3 सेक्शन विभाजित होंगे।
- लिखित परीक्षा की समय अवधि 2 घंटे की होगी।
विषय | प्रश्नों की संख्या | अंक | कुल समय |
---|---|---|---|
सामान्य हिंदी (हिंदी ज्ञान और लेखन क्षमता) / General Hindi | 50 | 100 | 2 घंटे |
सामान्य बुद्धि (General Intelligence) | 50 | 100 | |
सामान्य ज्ञान (General Knowledge) | 50 | 100 | |
कुल | 150 | 300 |
UPSSSC VDO Syllabus in Hindi 2023 – यूपी ग्राम विकास अधिकारी सिलेबस
यहाँ पर आपको विस्तृत UPSSSC Gram Panchayat Adhikari Syllabus 2023 दिया गया है। किसी भी परीक्षा की तैयारी करने के लिए आपके पास उस परीक्षा का सिलेबस जरूर होना चाहिए। जिससे आप परीक्षा में आने वाले सभी टॉपिक्स की जानकारी पाकर उन्हें अच्छे से कवर कर सकें या उसके अनुसार अपनी पढ़ाई कर सकें। दिए गए सिलेबस की जांच करने के बाद आप एक निश्चित टाइम टेबल बना कर उसके अनुसार अपनी पढ़ाई शुरू कर सकते है।
UPSSSC VDO Syllabus: General Hindi
यहाँ से आप सामान्य हिंदी के सिलेबस की जांच कर सकते है। जिसमें UPSSSC VDO Hindi Syllabus में आने वाले सभी टॉपिक्स की जानकारी दी गयी है।
- समास
- सन्धियां
- कारक
- विलोम
- विलोम
- रस
- अलंकार
- वाक्यांशों के लिए शब्द निर्माण
- वर्तनी
- वचन
- पर्यायवाची
- तत्सम एवं तदभव
- वाक्य संशोधन – लिंग
- लोकोक्तियाँ एवं मुहावरे
- त्रुटि से सम्बंधित अनेकार्थी शब्द
UPSSSC VDO Syllabus: General Intelligence
उम्मीदवार UPSSSC VDO जनरल इंटेलिजेंस सिलेबस में शामिल सभी टॉपिक्स को यहाँ चेक कर सकते है।
- Syllogism
- Number Series
- Blood Relations
- Venn Diagrams
- Data Interpretation
- Seating Arrangements
- Coding and decoding
- Statements & Assumptions
- Statement & Conclusion
- Statements & Arguments
- Arithmetical reasoning and figural classification
- Non-verbal series
- Analogies
UPSSSC General Knowledge Syllabus
- भारत का भूगोल (Geography of India)
- इतिहास (History)
- भारतीय राजव्यवस्था (Indian Polity)
- राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स (National and International Current Affairs)
- भारत में आर्थिक मुद्दे (Economic issues in India)
- किताबें और लेखक (Books and Author)
- महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates)
- खेल (Sports)
- भारतीय संस्कृति (Indian Culture)
- सामान्य विज्ञान (General Science)
- देश और राजधानियाँ (Countries and capitals)
- नए आविष्कार (New inventions)
- संगीत और साहित्य (Music & Literature)
- ग्रामीण समाज/पंचायत (Rural Society/ Panchayats)
- स्टेटिक जीके (Static GK)
- उत्तर प्रदेश के करेंट अफेयर्स और जीके (Current Affairs & GK of Uttar Pradesh)
UPSSSC VDO Exam Preparation Tips 2022
यहाँ उम्मीदवारों को UPSSSC VDO Exam 2022 की तैयारी करने के लिए कुछ टिप्स दिए गए है, जिसके फॉलो करके आप परीक्षा की बेहतर तैयारी करके अच्छे अंक प्राप्त कर सकते है।
- परीक्षा के लिए खुद को तैयार करें: परीक्षा की तैयारी शुरू करने से पहले, परीक्षा के लिए शारीरिक और मानसिक दोनों रूप से तैयारी करें।
- एक टाइम टेबल बनाएं: अपनी परीक्षा की तैयारी से पहले विडिओ सिलेबस और एग्जाम पैटर्न के अनुसार एक टाइम टेबल बनायें और उसे नियमित रूप से फॉलो करें।
- सामान्य ज्ञान के लिए समाचार पत्र पढ़ना / करंट अफेयर्स: रोजाना नियमित रूप से न्यूज पेपर पढ़ें जिससे आपको करंट अफेयर्स के बारे में अच्छी जानकारी हो सके।
- नोट्स बनाना: पढ़ने के साथ-साथ में उनके छोटे नोट्स बनायें जो परीक्षा से पहले आपके रिविज़न के समय काम आएंगे।
- UPSSSC VDO पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों को हल करना: पिछले वर्ष के पेपर्स को देखें और उन्हें हल करने का प्रयास करें, जिससे आपको परीक्षा के पैटर्न को जानने में मदद मिलेगी। इसी के साथ आपको परीक्षा में आये हुए महत्वपूर्ण टॉपिक्स की जानकारी मिलेगी।
- मॉक टेस्ट सीरीज़: उम्मीदवार मॉक टेस्ट को सॉल्व करें, जिससे आपको परीक्षा के लिए खुद की तैयारी का बेहतर आकलन करने और इसके साथ ही आपको निश्चित समय के दौरान प्रश्नपत्र हल करने में मदद मिलेगी।
UPSSSC VDO Syllabus: FAQs
Q.1. UPSSSC VDO परीक्षा के सिलेबस में कितने सेक्शन शामिल है? Ans. ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा के सिलेबस में कुल 3 विषय है जिसमें समान्य हिंदी, समान्य बुद्धि और समान्य ज्ञान शामिल है। |
Q.2. UPSSSC वीडिओ एग्जाम में कितने पेपर होंगे? Ans. यूपीएसएसएससी वीडिओ परीक्षा में केवल 1 पेपर होगा जो की एक लिखित परीक्षा होगी। |
Q.3.क्या यूपीएसएसएससी विडिओ परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होगी? Ans. जी हां, परीक्षा में दो गलत उत्तर पर 1 सही उत्तर के बराबर अंक काटे जायेंगे। |
Q.4. UPSSSC VDO एग्जाम कुल कितने अंकों का होगा? Ans. विडिओ का एग्जाम 300 नंबर का होगा। |
ऊपर आर्टिकल में आपको UPSSSC VDO Syllabus and Exam Pattern दिया गया है। हम आशा करते है यह जानकारी आपको अच्छी लगी होगी। अगर आपका इस आर्टिकल से जुड़ा कोई भी सवाल है या आप हमें कोई सुझाव देना चाहते है तो आप हमने कमेंट करके बता सकते है। हम जल्द से जल्द आपके द्वारा किये गए कमेंट का रिप्लाई करने का प्रयास करेंगे।