UPTET Qualifying Marks 2022 – Check यूपी टीचर Cutoff

UPTET Qualifying Marks 2022 – Check Cutoff: UPBEB के द्वारा जल्द ही यूपीटीईटी परीक्षा 2022 का आयोजन किया जा सकता है। सभी उम्म्मीदवारों को परीक्षा में पास होने के लिए न्यूनतम अंक लाने होंगे। यूपीटेट एक क्वालिफाइंग नेचर की परीक्षा है, यानी सभी उम्मीदवारों को यूपीटीईटी परीक्षा 2022 में पास होने के लिए न्यूनतम क्वालिफाइंग अंक लाने होंगे। इसीलिए UPTET Cutoff उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड के द्वारा तय किये गए न्यूनतम अंक होते है। जिसकी जानकारी सभी परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको UPTET Cutoff 2022 से जुडी सभी जानकारी प्रदान कर रहे है।

यह भी देखें:

UPTET Qualifying Marks 2022 – Check Cutoff

हम आपको बता चुके है कि यूपीटेट कटऑफ उत्तर प्रदेश बेसिक बोर्ड द्वारा तय की जाती है। जो कि यूपी टीईटी परीक्षा पास करने के न्यूनतम अंक होते है। यह न्यूनतम कुल अंकों के आधार पर उम्मीदवारों को इस परीक्षा में क्वालीफाई किया जाता है। UPTET exam को पास करने वाले सभी उम्मीदवारों को एक सर्टिफिकेट प्रदान किया जाता है। जिसके बाद वह विभिन्न सरकारी स्कूलों में शिक्षण नौकरियों के लिए आवेदन करने के लिए पात्र होंगे। यूपीटेट परीक्षा को पास करने के लिए प्रत्येक श्रेणी के लिए अलग-अलग न्यूनतम निर्धारित किये गए है।

यहाँ हमने विभिन्न श्रेणियों में शामिल उम्मीदवारों के लिए UPTET Minimum Qualifying Marks प्रदान किये गए है। नीचे दी तालिका में दिए UPTET Cut Off Marks के साथ उम्मीदवार परीक्षा में चयनित होने की संभावना की जाँच कर सकते है।

Category Qualifying Percentage Minimum Total Marks
General/ EWS 60% 90
Other Backward Classes (OBC) 55% 82.5
Scheduled Caste (SC) 55% 82.5
Scheduled Tribe (ST) 55% 82.5

How to Check UPTET Qualifying Marks 2022? – यूपीटेट क्वालीफाइंग मार्क्स 2022 कैसे चेक करें?

UPTET 2022 परीक्षा के लिए कटऑफ की जांच करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते है। जिसकी मदद से आप बहुत आसानी से UPTET Cut off/ मेरिट लिस्ट / क्वालीफाइंग मार्क्स की जांच कर सकते है।

  1. सबसे पहले यूपीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर विजिट करें।
  2. वेबसाइट के होमपेज पर UPTET 2022 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  3. आपकी स्क्रीन पर नया पेज ओपन होगा।
  4. उम्मीदवार अपना रोल नंबर दर्ज करें।
  5. रोल नंबर दर्ज करने के बाद सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
  6. अब आपके सामने पीडीएफ के रूप में आपका रिजल्ट अथवा UPTET क्वालीफाइंग 2022 ओपन हो जायेगा।
  7. अब इसे डाउनलोड करे और इसका प्रिंटआउट निकल लें।

Factors Affecting the UPTET 2022 Qualifying Marks – यूपीटेट 2022 क्वालीफाइंग मार्क्स को प्रभावित करने वाले फैक्टर्स

  • परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों की कुल संख्या।
  • उम्म्मीद्वारों द्वारा आवेदन की कुल संख्या।
  • परीक्षा की कठिनाई का स्तर।
  • परीक्षा पैटर्न में बदलाव।
  • विषय/श्रेणी के लिए किया गया आवेदन।

UPTET Cutoff FAQs

Q.1 यूपीटेट परीक्षा में क्वालिफाइंग मार्क्स क्या हैं?
Ans. UPTET परीक्षा क्वालीफाई करने के लिए एससी, एसटी और ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 82.5 अंक है, जबकि सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 90 अंक है।
Q.2. UPTET के लिए न्यूनतम योग्यता प्रतिशत क्या है?
Ans. यूपीटीईटी परीक्षा को क्वालीफाई करने के लिए एससी, एसटी और ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 55% अंक तय किये गए है, जबकि सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 60% अंक तय किये गए है।
Q.3. UPTET पात्रता प्रमाणपत्र 2022 अभ्यर्थियों को मिलेगा?
Ans. न्यूनतम कटऑफ अंक प्राप्त करने वाले सभी उम्मीदवारों को UPTET Eligibility Certificate 2022 प्रदान किया जायेगा। जिसे उम्मीदवार परीक्षा का परिणाम घोषित होने के बाद जिला शिक्षा बोर्ड के कार्यालय से प्राप्त कर सकते है।

ऊपर दी गयी जानकारी में हमने UPTET Cutoff 2022 से जुडी सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की है। हमें उम्मीद है यह जानकारी आपको पसंद आयी होगी। अगर आपका इस लेख से जुड़ा कोई अन्य सवाल या सुझाव है तो आप हमें कमेंट करके बता सकते है। हम जल्द ही उसका रिप्लाई करने का प्रयास करेंगे।

Updated: August 1, 2022 — 10:00 am

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *